पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अगले 5 दिन मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा है। वहीं तापमान भी सामान्य बना हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक 35.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। राज्य के न्यूनतम तापमान की बात करें तो अभी भी ये सामान्य से 1.6 डिग्री तक अधिक गर्म है। न्यूनतम तापमान भी बठिंडा में ही 15.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम में आ रहे बदलावों के बीच पंजाब का तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। दिवाली के दिन ये और बढ़ने की संभावना है। (पूरी खबर पढ़ें) लुधियाना में DIG हरचरण भुल्लर पर नई FIR: फार्महाउस से 108 शराब की बोतलें-17 कारतूस मिले पंजाब पुलिस के DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ लुधियाना में एक नया मामला दर्ज हुआ है। CBI ने भुल्लर के गांव बोंदली स्थित फार्महाउस ‘विरसात लोकेशंस महल फार्म’ की चैकिंग की। इस दौरान अधिकारियों को वहां से अवैध रूप से रखी गई 108 शराब की बोतलें मिलीं, जिनकी कीमत करीब 2.89 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा फार्महाउस से 17 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, यह फार्महाउस पहले प्री-वेडिंग शूट, गानों की शूटिंग और शादियों के लिए किराए पर दिया जाता था। सीबीआई इंस्पेक्टर रोमीपाल के बयान पर एफआईआर दर्ज की है। CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद ही यह छापा मारा था। बरामद शराब को आबकारी निरीक्षक विजय कुमार और मेजर सिंह के हवाले किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद अवैध कारतूसों के चलते एफआईआर में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। (पूरी खबर पढ़ें) पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अगले 5 दिन मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा है। वहीं तापमान भी सामान्य बना हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक 35.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। राज्य के न्यूनतम तापमान की बात करें तो अभी भी ये सामान्य से 1.6 डिग्री तक अधिक गर्म है। न्यूनतम तापमान भी बठिंडा में ही 15.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम में आ रहे बदलावों के बीच पंजाब का तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। दिवाली के दिन ये और बढ़ने की संभावना है। (पूरी खबर पढ़ें) लुधियाना में DIG हरचरण भुल्लर पर नई FIR: फार्महाउस से 108 शराब की बोतलें-17 कारतूस मिले पंजाब पुलिस के DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ लुधियाना में एक नया मामला दर्ज हुआ है। CBI ने भुल्लर के गांव बोंदली स्थित फार्महाउस ‘विरसात लोकेशंस महल फार्म’ की चैकिंग की। इस दौरान अधिकारियों को वहां से अवैध रूप से रखी गई 108 शराब की बोतलें मिलीं, जिनकी कीमत करीब 2.89 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा फार्महाउस से 17 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, यह फार्महाउस पहले प्री-वेडिंग शूट, गानों की शूटिंग और शादियों के लिए किराए पर दिया जाता था। सीबीआई इंस्पेक्टर रोमीपाल के बयान पर एफआईआर दर्ज की है। CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद ही यह छापा मारा था। बरामद शराब को आबकारी निरीक्षक विजय कुमार और मेजर सिंह के हवाले किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद अवैध कारतूसों के चलते एफआईआर में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। (पूरी खबर पढ़ें) पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
“Vote चोरी के बाद अब Ration चोरी” – CM Bhagwant Mann का Centre पर बड़ा हमला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र ने राज्य…
CM Bhagwant Mann ने Britain से मांगी Shaheed Bhagat Singh की rare video footage, investment के लिए भी आमंत्रित किया British investors को
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज हासिल करने के लिए ब्रिटेन से…

चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: Baltej Pannu
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल…
