रोहतक में मगन सुहाग सुसाइड केस मामले में आरोपी दिव्या की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें दिव्या के वकील की तरफ से रखी दलीलों के आधार पर जमानत याचिका को मंजूर कर लिया गया। जमानत के लिए दिव्या ने मृतक मगन पर ही पैसे कमाने के लिए दबाव डालने व काम न करने पर उसे व उसके बेटे को मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। गांव डोभ निवासी मगन सुहाग ने 18 जून को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले मगन ने वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए पत्नी दिव्या व महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही दीपक को जिम्मेदार ठहराया था। इस मामले में दिव्या की जमानत याचिका पर रोहतक एडिशनल सेशन कोर्ट में 4, 8, 9,11 व 19 सितंबर को सुनवाई हुई, जिसमें याचिका को खारिज कर दिया गया। दिव्या की एक बार अग्रिम जमानत की याचिका भी खारिज हो चुकी है। इसके बाद दिव्या की तरफ से हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई, जिस पर सुनवाई के बाद कल शाम दिव्या को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। अब इस मामले में रोहतक की एडिशनल सेशन कोर्ट में 23 अक्टूबर को रेगुलर सुनवाई होनी है। 21 दिन के बेटे को लेकर ससुराल गई दिव्या जमानत याचिका में दिव्या के वकील ने कहा कि 3 जुलाई 2019 को दिव्या व मगन ने प्रेम विवाह किया। परिवार के लोगों ने शादी को स्वीकार नहीं किया तो मगन के साथ रोहतक में किराए पर रहने लगी। 2021 में लड़के को जन्म दिया। जब लड़का 21 दिन का था तो दिव्या अपने ससुराल में रहने लगी। लेकिन ससुराल में मगन के परिवार ने जाति व दहेज के लिए दिव्या से झगड़ा करना शुरू कर दिया। 3 महीने जेल में रहा मगन दिव्या की जमानत याचिका में कहा गया कि जब दिव्या गर्भवती थी तो मगन एनडीपीएस एक्ट में 3 महीने तक जेल में रहा। इसी दौरान दिव्या को मगन के नशे की आदत का पता चला। उसके बाद मगन की जमानत करवाई। मगन के नशे की आदत के कारण ही नौकरी करना शुरू किया और 4 माह के बेटे को छोड़कर अहमदाबाद में कैटरिंग वेटर का काम करने लगी। मगन ने मुंबई में दिलवाई बार डांसर की नौकरी जमानत याचिका में दिव्या ने मगन पर आरोप लगाया कि मृतक मगन ही उसे मुंबई के डांस बार में लेकर गया और परिवार वालों से बात को छुपाने के लिए मजबूर किया। मगन ने ही दिव्या को निजी नाइट डांस पार्टियों में जाने के लिए विवश किया, ताकि दिव्या अधिक पैसे कमा सके। मगन के पास थी दिव्या की पासबुक व डेबिट कार्ड जमानत याचिका में दिव्या ने कहा कि मगन ने उसे ग्राहकों से सीधे अपने खाते में पैसे जमा करवाने के लिए मजबूर किया। साथ ही उसका डेबिट कार्ड, पासबुक व चेक बुक अपने पास रख लिए। मगन अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए एटीएम से पैसे निकालता था और अपनी बुरी आदतों पर लगभग 7,09,400 रुपए खर्च किए। रोहतक में मगन सुहाग सुसाइड केस मामले में आरोपी दिव्या की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें दिव्या के वकील की तरफ से रखी दलीलों के आधार पर जमानत याचिका को मंजूर कर लिया गया। जमानत के लिए दिव्या ने मृतक मगन पर ही पैसे कमाने के लिए दबाव डालने व काम न करने पर उसे व उसके बेटे को मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। गांव डोभ निवासी मगन सुहाग ने 18 जून को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले मगन ने वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए पत्नी दिव्या व महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही दीपक को जिम्मेदार ठहराया था। इस मामले में दिव्या की जमानत याचिका पर रोहतक एडिशनल सेशन कोर्ट में 4, 8, 9,11 व 19 सितंबर को सुनवाई हुई, जिसमें याचिका को खारिज कर दिया गया। दिव्या की एक बार अग्रिम जमानत की याचिका भी खारिज हो चुकी है। इसके बाद दिव्या की तरफ से हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई, जिस पर सुनवाई के बाद कल शाम दिव्या को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। अब इस मामले में रोहतक की एडिशनल सेशन कोर्ट में 23 अक्टूबर को रेगुलर सुनवाई होनी है। 21 दिन के बेटे को लेकर ससुराल गई दिव्या जमानत याचिका में दिव्या के वकील ने कहा कि 3 जुलाई 2019 को दिव्या व मगन ने प्रेम विवाह किया। परिवार के लोगों ने शादी को स्वीकार नहीं किया तो मगन के साथ रोहतक में किराए पर रहने लगी। 2021 में लड़के को जन्म दिया। जब लड़का 21 दिन का था तो दिव्या अपने ससुराल में रहने लगी। लेकिन ससुराल में मगन के परिवार ने जाति व दहेज के लिए दिव्या से झगड़ा करना शुरू कर दिया। 3 महीने जेल में रहा मगन दिव्या की जमानत याचिका में कहा गया कि जब दिव्या गर्भवती थी तो मगन एनडीपीएस एक्ट में 3 महीने तक जेल में रहा। इसी दौरान दिव्या को मगन के नशे की आदत का पता चला। उसके बाद मगन की जमानत करवाई। मगन के नशे की आदत के कारण ही नौकरी करना शुरू किया और 4 माह के बेटे को छोड़कर अहमदाबाद में कैटरिंग वेटर का काम करने लगी। मगन ने मुंबई में दिलवाई बार डांसर की नौकरी जमानत याचिका में दिव्या ने मगन पर आरोप लगाया कि मृतक मगन ही उसे मुंबई के डांस बार में लेकर गया और परिवार वालों से बात को छुपाने के लिए मजबूर किया। मगन ने ही दिव्या को निजी नाइट डांस पार्टियों में जाने के लिए विवश किया, ताकि दिव्या अधिक पैसे कमा सके। मगन के पास थी दिव्या की पासबुक व डेबिट कार्ड जमानत याचिका में दिव्या ने कहा कि मगन ने उसे ग्राहकों से सीधे अपने खाते में पैसे जमा करवाने के लिए मजबूर किया। साथ ही उसका डेबिट कार्ड, पासबुक व चेक बुक अपने पास रख लिए। मगन अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए एटीएम से पैसे निकालता था और अपनी बुरी आदतों पर लगभग 7,09,400 रुपए खर्च किए। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
Haryana: ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल से मिली डिलीटेड डाटा रिपोर्ट, रिमांड खत्म होने पर आज कोर्ट में होगी पेशी।
Haryana के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। पाकिस्तानी जासूसी के आरोपों…
रोहतक में 3 बच्चों के पिता की हत्या:चचेरे भाई ने काटा गला; रात को 3 अस्पतालों में लेकर पहुंचे परिजन
रोहतक में 3 बच्चों के पिता की हत्या:चचेरे भाई ने काटा गला; रात को 3 अस्पतालों में लेकर पहुंचे परिजन रोहतक के ब्लॉक सांपला में देर रात को आपसी कहासुनी में एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक की पहचान सांपला निवासी 39 वर्षीय प्रदीप उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। वह खेती बाड़ी का काम करता था। रात करीब 9 बजे प्रदीप घर पर मौजूद था। रात को प्रदीप ताऊ के लड़के पवन से मिलने की बात कहकर घर से निकला। प्रदीप के छोटे भाई संदीप ने बताया कि रात करीब साढे 9 बजे उसके पास जेसीबी मशीन ड्राइवर अनीत उर्फ आदित्य का फोन आया कि उसके भाई की पवन ने तेजधार हथियार से गला काटकर घायल कर दिया है। जब तक प्रदीप को अस्पताल लेकर गए, तब तक प्रदीप की सांसें थम चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 3 अस्पतालों में प्रदीप को लेकर घूमते रहे परिजन संदीप ने बताया कि ताऊ के लड़के पवन ने उसके भाई प्रदीप का किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के दौरान गला काट दिया था, जिसके कारण प्रदीप घायल अवस्था में तड़प रहा था। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा और प्रदीप को लेकर निजी अस्पताल में गया, जहां से उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया। दूसरे अस्पताल में प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। संदीप ने बताया कि आखिर में प्रदीप को लेकर पीजीआई के ट्रोमा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सांपला थाना पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया सांपला निवासी प्रदीप 3 बच्चों का पिता था। प्रदीप के दो बेटी व एक ढाई महीने का बेटा है। बेटे के जन्म को लेकर घर में खुशियां छाई हुई थी, लेकिन दीवाली के मौके पर किसे पता था कि तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाएगा। देर रात को हुई वारदात के बाद गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। हमारी कोई दुश्मनी नहीं मृतक प्रदीप के छोटे भाई संदीप ने बताया कि हमारी पवन के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। पवन के मन में ही खोट होगा। रात को जब फोन पर पवन ने प्रदीप को बुलाया तो यह कहा कि मिलने आ जा। वहां क्या बात हुई, किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, यह तो आरोपी ही बता सकता है। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में जुटी सांपला थाना एसएचओ बिजेंद्र कुमार ने बताया कि रात को उन्हें एक व्यक्ति की हत्या होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

Haryana सीएम की 6 विभागों की समीक्षा बैठक: बोले- काम में देरी होने पर फाइल पर कारण जरूर लिखें अधिकारी; जंगलों में बनवाएं चेक डेम।
Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पहाड़ी वन क्षेत्रों…
