यमुनानगर में शनिवार देर रात दीवाली को लेकर सजी दुकानों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 10 से ज्यादा खोखे राख हो गए। इनमें दीवाली पर बेचने के लिए सामान रखा गया था प्रतापनगर में ये दुकानें सजाई गई थीं। आग का धुआं देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उनकी सूचना पर डायल-112 की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। लेकिन दुकानदारों का कहना है कि इस घटना में उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। रात दो बजे लगी आग स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि दिवाली के अवसर पर प्रतापनगर में अस्पताल के पास सामान बेचने के लिए कई खोखे बने हुए हैं। शनिवार रात को करीब दो बजे उसे सड़क पर से शोर सुनाई दिया, जिसके बाद बाहर आकर देखा तो आठ से 10 खोखों में भयंकर आग लगी हुई थी। आसपास के लोग अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल था। सूचना मिलते ही मौके पर डायल-112 की टीम भी पहुंच चुकी थी, जिसने मौके से दमकल विभाग को कॉल की । कुछ ही देर में दमकल कर्मी भी वहां पहुंच गए। लाखों रुपए का हुआ नुकसान कर्मचारियों ने आधे से एक घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन इतने में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। खोखा चलाने वाले भी मौके पर पहुंच चुके थे, जोकि अपनी आंखों के सामने अपना नुकसान होता देख रहे थे। इस आगजनी से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। कहीं शरारतीतत्वों ने तो नहीं लगाई आग वहीं अभी आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। कई लोगों का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा किया गया है तो कुछ इसे शॉर्ट सर्किट के वजह से बता रहे हैं। प्रतापनगर थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है वे जांच कर रहे हैं। फिलहाल कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यमुनानगर में शनिवार देर रात दीवाली को लेकर सजी दुकानों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 10 से ज्यादा खोखे राख हो गए। इनमें दीवाली पर बेचने के लिए सामान रखा गया था प्रतापनगर में ये दुकानें सजाई गई थीं। आग का धुआं देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उनकी सूचना पर डायल-112 की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। लेकिन दुकानदारों का कहना है कि इस घटना में उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। रात दो बजे लगी आग स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि दिवाली के अवसर पर प्रतापनगर में अस्पताल के पास सामान बेचने के लिए कई खोखे बने हुए हैं। शनिवार रात को करीब दो बजे उसे सड़क पर से शोर सुनाई दिया, जिसके बाद बाहर आकर देखा तो आठ से 10 खोखों में भयंकर आग लगी हुई थी। आसपास के लोग अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल था। सूचना मिलते ही मौके पर डायल-112 की टीम भी पहुंच चुकी थी, जिसने मौके से दमकल विभाग को कॉल की । कुछ ही देर में दमकल कर्मी भी वहां पहुंच गए। लाखों रुपए का हुआ नुकसान कर्मचारियों ने आधे से एक घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन इतने में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। खोखा चलाने वाले भी मौके पर पहुंच चुके थे, जोकि अपनी आंखों के सामने अपना नुकसान होता देख रहे थे। इस आगजनी से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। कहीं शरारतीतत्वों ने तो नहीं लगाई आग वहीं अभी आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। कई लोगों का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा किया गया है तो कुछ इसे शॉर्ट सर्किट के वजह से बता रहे हैं। प्रतापनगर थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है वे जांच कर रहे हैं। फिलहाल कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पिता बने:अंबाला की एक्ट्रेस पत्नी परिणीति चोपड़ा ने बेटे को जन्म दिया; लिखा- हमारी बाहें भर गईं
पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पिता बने:अंबाला की एक्ट्रेस पत्नी परिणीति चोपड़ा ने बेटे को जन्म दिया; लिखा- हमारी बाहें भर गईं पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और हरियाणा में अंबाला की रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के घर किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थीं। राघव चड्ढा ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर जानकारी दी। राघव ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘आखिरकार वह आ गया। हमारा बेबी बॉय। हम वाकई इससे पहले अपनी लाइफ के बारे में याद नहीं कर सकते। हमारी बाहें भर गई हैं और हमारा दिल भी भर आया है। पहले हम एक-दूसरे के लिए थे, लेकिन अब हमारे पास सबकुछ है। आभार के साथ परिणीति और राघव।’ वहीं, परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने लिखा है- इससे बड़ी कोई खुशी और आशीर्वाद नहीं है। आपको बहुत प्यार। भगवान आप पर आशीर्वाद बनाए रखे। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट… दिवाली मनाने पहुंची थीं परिणीति
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शनिवार को दिवाली मनाने के लिए दिल्ली पहुंची थीं। इसके बाद आज रविवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया। राघव चड्ढा का परिवार इस खुशी के पल को लेकर बेहद उत्साहित है। अंबाला कैंट में रहते हैं परिणीति के माता-पिता
परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में हुआ। उनकी शुरुआती पढ़ाई भी कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से हुई थी। 17 साल की उम्र में परिणीति लंदन चली गईं। जहां से उन्होंने मैंनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकनॉमिक्स में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की। प्रदेश सरकार ने परिणीति चोपड़ा को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया था। उनके पिता पवन चोपड़ा और मां रीना चोपड़ा अंबाला कैंट में स्टाफ रोड पर रहते हैं। परिणीति के पिता की राय मार्केट में चोपड़ा ऑटोमोबाइल नाम से स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। 2023 में उदयपुर में हुई थी शादी
परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई थी। राघव चड्ढा का परिवार दिल्ली में रहता है। उनका ननिहाल जालंधर में है। राघव आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और वह पहले पंजाब के प्रभारी भी रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी कपल ने डाली थी पोस्ट राघव ने कपिल शर्मा शो में भी दिया था हिंट
कुछ दिन पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो पर पहुंचे थे। इस दौरान राघव ने परिणीति की प्रेग्नेंसी का हिंट दिया था और कहा था कि हम जल्द ही गुड न्यूज शेयर करेंगे। फाइनली कपल ने अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है।

Haryana की अनाज मंडियों में गेहूं के ज्यादा तोलने का फर्जीवाड़ा: CID जांच में 62 आढ़तियों पर ₹45 लाख का जुर्माना।
Haryana की अनाज मंडियों में गेहूं के तोल में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह खुलासा तब हुआ जब…

Haryana सचिवालय में फाइलों पर मुख्यमंत्री की मंजूरी अनिवार्य: अफसरों के कार्य वितरण में किया गया संशोधन; अब हर फाइल पर होगी मुख्यमंत्री की निगरानी।
Haryana में मुख्यमंत्री के कार्यालय के अधिकारियों के कार्य वितरण में संशोधन किया गया है। इस संदर्भ में सरकार के…
