हरियाणा के पंचकूला में नाके पर तैनात पुलिस कांस्टेबल को कंटेनर ड्राइवर ने कुचल दिया। कुचलने के बाद आरोपी गाड़ी को यमुनानगर की तरफ भगाकर ले जा रहा था, जिसके रामगढ़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पंचकूला के चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर ट्रैफिक पुलिस ने 18 अक्टूबर की रात को ड्रिंक एंड ड्राइव जांच के लिए नाका लगाया था। नाका लगाकर वाहनों की जांच रही थी। एएसआई सोमनाथ के साथ सिपाही दीपक भी कार की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कंटेनर ड्राइवर आया, जिसे टॉर्च से रूकने का इशारा किया गया। कंटेनर ड्राइवर ने नाका तोड़ते हुए दीपक को कुचल दिया। उसके बाद एक कार को टक्कर मारी और वहां से गाड़ी भगा ले गया। पीछा कर पकड़ा कंटेनर ड्राइवर SI सोमनाथ ने बताया कि मैंने देखा कि दीपक की मौके पर ही मौत हो चुकी है। उसके बाद मैंने गाड़ी का पीछा शुरू किया। यमुनानगर रोड की तरफ आरोपी गाड़ी को लेकर गया। आगे चलकर वह रामगढ़ की तरफ हो लिया। आरोपी को मट्टावाली गांव के पास से पकड़ कर चंडीमंदिर थाना पुलिस को सौंप दिया। जींद का दीपक 2023 में भर्ती जींद के पिल्लुखेड़ा गांव निवासी दीपक साल 2023 में पुलिस में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद दीपक अगस्त 2024 में ट्रैफिक पुलिस पंचकूला में आया था। दीपक शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। बड़ी लड़की है और उसका छोटा बेटा केवल 10 माह का है। यूपी का रहने वाला है ड्राइवर गिरफ्तार चंडीमंदिर थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI प्रवीन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान यूपी के सुलतानपुर जिले में पीपरपुर थाना के गांव दसईपुर निवासी धमेंद्र के तौर पर हुई है। हरियाणा के पंचकूला में नाके पर तैनात पुलिस कांस्टेबल को कंटेनर ड्राइवर ने कुचल दिया। कुचलने के बाद आरोपी गाड़ी को यमुनानगर की तरफ भगाकर ले जा रहा था, जिसके रामगढ़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पंचकूला के चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर ट्रैफिक पुलिस ने 18 अक्टूबर की रात को ड्रिंक एंड ड्राइव जांच के लिए नाका लगाया था। नाका लगाकर वाहनों की जांच रही थी। एएसआई सोमनाथ के साथ सिपाही दीपक भी कार की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कंटेनर ड्राइवर आया, जिसे टॉर्च से रूकने का इशारा किया गया। कंटेनर ड्राइवर ने नाका तोड़ते हुए दीपक को कुचल दिया। उसके बाद एक कार को टक्कर मारी और वहां से गाड़ी भगा ले गया। पीछा कर पकड़ा कंटेनर ड्राइवर SI सोमनाथ ने बताया कि मैंने देखा कि दीपक की मौके पर ही मौत हो चुकी है। उसके बाद मैंने गाड़ी का पीछा शुरू किया। यमुनानगर रोड की तरफ आरोपी गाड़ी को लेकर गया। आगे चलकर वह रामगढ़ की तरफ हो लिया। आरोपी को मट्टावाली गांव के पास से पकड़ कर चंडीमंदिर थाना पुलिस को सौंप दिया। जींद का दीपक 2023 में भर्ती जींद के पिल्लुखेड़ा गांव निवासी दीपक साल 2023 में पुलिस में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद दीपक अगस्त 2024 में ट्रैफिक पुलिस पंचकूला में आया था। दीपक शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। बड़ी लड़की है और उसका छोटा बेटा केवल 10 माह का है। यूपी का रहने वाला है ड्राइवर गिरफ्तार चंडीमंदिर थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI प्रवीन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान यूपी के सुलतानपुर जिले में पीपरपुर थाना के गांव दसईपुर निवासी धमेंद्र के तौर पर हुई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

विनेश फोगाट ने संन्यास से वापसी का फैसला किया, LA 2028 ओलंपिक में फिर से उतरेंगी
भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने ओलंपिक में मेडल जीतने के लिए संन्यास वापस लेने का ऐलान किया…
दिवाली की रात हरियाणा गैस चैंबर बना:15 शहरों में मैक्सिमम AQI डेंजर लेवल तक पहुंचा; रोहतक-नारनौल में गुरुग्राम से ज्यादा प्रदूषण
दिवाली की रात हरियाणा गैस चैंबर बना:15 शहरों में मैक्सिमम AQI डेंजर लेवल तक पहुंचा; रोहतक-नारनौल में गुरुग्राम से ज्यादा प्रदूषण दिवाली पर हुई आतिशबाजी के कारण हरियाणा एक गैस चैंबर में तब्दील हो गया। रात करीब 12 तक 15 जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक स्तर यानी 500 तक पहुंच गया था। यह हवा इतनी जहरीली थी कि एक स्वस्थ व्यक्ति को भी बीमार कर सकती थी। हालांकि, सुबह होते-होते प्रदूषण में थोड़ी कमी देखने को मिली, लेकिन अब भी प्रदूषण गंभीर स्थिति में बना हुआ है। वहीं, एवरेज AQI की बात करें तो रोहतक और नारनौल गुरुग्राम से ज्यादा प्रदूषित हैं। रोहतक सहित हरियाणा के 5 शहरों में प्रदूषण गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। रोहतक में AQI 320, नारनौल में 311, बहादुरगढ़ में 306, धारूहेड़ा में 305 और बल्लभगढ़ में 303 AQI रहा। हवा चलने से प्रदूषण से राहत
हरियाणा में सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं, हवा भी चल रही है, जिससे स्मॉग में राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के हल्के प्रभाव से हरियाणा में 2 दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी हरियाणा के शहरों में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, बाकी हरियाणा में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हरियाणा के 15 शहर गैस चैंबर बने
दिवाली की रात 12 बजे हरियाणा के 15 शहर गैस चैंबर गए। यहां मैक्सिमम AQI 500 तक पहुंच गया। वहीं, कुछ शहर ऐसे हैं जहां रात से सुबह 8 बजे लगातार 500 AQI बना रहा। इसके अलावा कैथल, सोनीपत और चरखीदादरी में मैक्सिमम AQI 400 से ऊपर बना हुआ है। हरियाणा के एनसीआर में ग्रैप-2 की पाबंदियां शुरू
प्रदेश में प्रदूषण का स्तर देखते हुए ग्रैप-2 की पाबंदियां शुरू हो गई हैं। इससे पहले 14 नवंबर को एनसीआर में ग्रैप का पहला चरण लागू हो हुआ था। औसत AQI से अलग मैक्सिमम AQI इन शहरों में 500 तक पहुंच रहा है। रोहतक, नारनौल, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, धारूहेड़ा, बल्लभढ़ जैसे शहरों में ग्रैप-2 की पाबंदियां शुरू हो जाएंगी। इसके कारण डीजल वाहन पर सख्ती और इंडस्ट्रीज के धुएं को नियंत्रण में करने जैसी पाबंदियां लगेंगी, ताकि प्रदूषण से बचा जा सके। AQI बढ़ने पर बदलते हैं ग्रैप के स्टेज
ग्रैप के स्टेज AQI पर निर्भर करते हैं। जब AQI खराब (201-300) होता है तो ग्रैप का स्टेज-I लागू होता है। इसी तरह AQI बहुत खराब (301-400) हो तो स्टेज-II, गंभीर (401-450) होने पर स्टेज-III और ज्यादा गंभीर (>450) होने पर स्टेज-IV लागू किया जाता है।

Haryana में अब ऑफलाइन होगी फसल खरीद: CM सैनी का निर्णय; किसान रजिस्ट्रेशन में हो रही दिक्कतें, गृहिणी योजना पर भी हुई बातचीत।
Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के हित में एक और अहम निर्णय लेते हुए अधिकारियों को निर्देश…
