हरियाणा के पंचकूला में नाके पर तैनात पुलिस कांस्टेबल को कंटेनर ड्राइवर ने कुचल दिया। कुचलने के बाद आरोपी गाड़ी को यमुनानगर की तरफ भगाकर ले जा रहा था, जिसके रामगढ़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पंचकूला के चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर ट्रैफिक पुलिस ने 18 अक्टूबर की रात को ड्रिंक एंड ड्राइव जांच के लिए नाका लगाया था। नाका लगाकर वाहनों की जांच रही थी। एएसआई सोमनाथ के साथ सिपाही दीपक भी कार की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कंटेनर ड्राइवर आया, जिसे टॉर्च से रूकने का इशारा किया गया। कंटेनर ड्राइवर ने नाका तोड़ते हुए दीपक को कुचल दिया। उसके बाद एक कार को टक्कर मारी और वहां से गाड़ी भगा ले गया। पीछा कर पकड़ा कंटेनर ड्राइवर SI सोमनाथ ने बताया कि मैंने देखा कि दीपक की मौके पर ही मौत हो चुकी है। उसके बाद मैंने गाड़ी का पीछा शुरू किया। यमुनानगर रोड की तरफ आरोपी गाड़ी को लेकर गया। आगे चलकर वह रामगढ़ की तरफ हो लिया। आरोपी को मट्टावाली गांव के पास से पकड़ कर चंडीमंदिर थाना पुलिस को सौंप दिया। जींद का दीपक 2023 में भर्ती जींद के पिल्लुखेड़ा गांव निवासी दीपक साल 2023 में पुलिस में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद दीपक अगस्त 2024 में ट्रैफिक पुलिस पंचकूला में आया था। दीपक शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। बड़ी लड़की है और उसका छोटा बेटा केवल 10 माह का है। यूपी का रहने वाला है ड्राइवर गिरफ्तार चंडीमंदिर थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI प्रवीन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान यूपी के सुलतानपुर जिले में पीपरपुर थाना के गांव दसईपुर निवासी धमेंद्र के तौर पर हुई है। हरियाणा के पंचकूला में नाके पर तैनात पुलिस कांस्टेबल को कंटेनर ड्राइवर ने कुचल दिया। कुचलने के बाद आरोपी गाड़ी को यमुनानगर की तरफ भगाकर ले जा रहा था, जिसके रामगढ़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पंचकूला के चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर ट्रैफिक पुलिस ने 18 अक्टूबर की रात को ड्रिंक एंड ड्राइव जांच के लिए नाका लगाया था। नाका लगाकर वाहनों की जांच रही थी। एएसआई सोमनाथ के साथ सिपाही दीपक भी कार की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कंटेनर ड्राइवर आया, जिसे टॉर्च से रूकने का इशारा किया गया। कंटेनर ड्राइवर ने नाका तोड़ते हुए दीपक को कुचल दिया। उसके बाद एक कार को टक्कर मारी और वहां से गाड़ी भगा ले गया। पीछा कर पकड़ा कंटेनर ड्राइवर SI सोमनाथ ने बताया कि मैंने देखा कि दीपक की मौके पर ही मौत हो चुकी है। उसके बाद मैंने गाड़ी का पीछा शुरू किया। यमुनानगर रोड की तरफ आरोपी गाड़ी को लेकर गया। आगे चलकर वह रामगढ़ की तरफ हो लिया। आरोपी को मट्टावाली गांव के पास से पकड़ कर चंडीमंदिर थाना पुलिस को सौंप दिया। जींद का दीपक 2023 में भर्ती जींद के पिल्लुखेड़ा गांव निवासी दीपक साल 2023 में पुलिस में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद दीपक अगस्त 2024 में ट्रैफिक पुलिस पंचकूला में आया था। दीपक शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। बड़ी लड़की है और उसका छोटा बेटा केवल 10 माह का है। यूपी का रहने वाला है ड्राइवर गिरफ्तार चंडीमंदिर थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI प्रवीन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान यूपी के सुलतानपुर जिले में पीपरपुर थाना के गांव दसईपुर निवासी धमेंद्र के तौर पर हुई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

विकसित गुरुग्राम की दिशा में बड़ा कदम, सीएम सैनी ने शहर में 100 किमी स्मार्ट सड़क और नए अस्पताल बनाने का किया ऐलान
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा ही नहीं बल्कि देश की आर्थिक राजधानी के रूप में गुरुग्राम तेजी…
Haryana Government 25 November को Commemorate Shri Guru Tegh Bahadur Ji का 350th Martyrdom Anniversary, Kurukshetraमें होगा Grand Event
हरियाणा सरकार 25 नवंबर 2025 को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र में…

Haryana में भीषण गर्मी का कहर, 16 जिलों में अलर्ट जारी – जानिए IMD का नया पूर्वानुमान।
Haryana में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पूरे क्षेत्र में दिन और रात का तापमान लगातार…
