हिमाचल में टीचिंग जॉब्स का बड़ा मौका, 808 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

हिमाचल में टीचिंग जॉब्स का बड़ा मौका, 808 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने सीबीएसई स्कूलों में 808 शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 8 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन के अनुसार, भर्ती में संगीत, ड्राइंग, संस्कृत और फिजिकल एजुकेशन के 118-118 पद शामिल हैं। इसके अलावा हिंदी के 151, इतिहास के 86 और भूगोल के 99 पद भरे जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल सुबह 10 बजे से शुरू होकर 8 मई रात 11:59 बजे तक चलेगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।