हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली उपमंडल की पालकवाह पंचायत के रिहायशी इलाके में सोमवार को एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से एक व्यक्ति की आंख में गंभीर चोट लगी है, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। तेंदुए के गांव में घुसने के बाद ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला किया। इसके बाद तेंदुआ ग्रामीणों से बचकर जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले में 3 घायल जानकारी के अनुसार, तेंदुआ खेतों के बीच उगी झाड़ियों में शिकार की तलाश में बैठा था। जब कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे, तो उनकी आवाज सुनकर तेंदुआ रिहायशी इलाके की ओर भागा। इसी भागदौड़ में तीन ग्रामीण तेंदुए की चपेट में आ गए। वन विभाग से पकड़ने की अपील ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़कर रिहायशी इलाके से दूर छोड़ने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यह तेंदुआ पहले भी कई बार खेतों के आसपास देखा गया है। ग्रामीणों और बच्चों का खेतों की ओर आना-जाना लगा रहता है, जिससे किसी अनहोनी का खतरा बना रहता है। सोमवार को सारा दिन आसपास के गांव में लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। हालात ऐसे हो गए कि लोगों ने न केवल अपने मवेशियों को मवेशी खानों में बंद कर दिया वही बच्चों को भी दीपावली त्योहार पर घर में दुबकने को मजबूर कर दिया। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली उपमंडल की पालकवाह पंचायत के रिहायशी इलाके में सोमवार को एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से एक व्यक्ति की आंख में गंभीर चोट लगी है, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। तेंदुए के गांव में घुसने के बाद ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला किया। इसके बाद तेंदुआ ग्रामीणों से बचकर जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले में 3 घायल जानकारी के अनुसार, तेंदुआ खेतों के बीच उगी झाड़ियों में शिकार की तलाश में बैठा था। जब कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे, तो उनकी आवाज सुनकर तेंदुआ रिहायशी इलाके की ओर भागा। इसी भागदौड़ में तीन ग्रामीण तेंदुए की चपेट में आ गए। वन विभाग से पकड़ने की अपील ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़कर रिहायशी इलाके से दूर छोड़ने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यह तेंदुआ पहले भी कई बार खेतों के आसपास देखा गया है। ग्रामीणों और बच्चों का खेतों की ओर आना-जाना लगा रहता है, जिससे किसी अनहोनी का खतरा बना रहता है। सोमवार को सारा दिन आसपास के गांव में लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। हालात ऐसे हो गए कि लोगों ने न केवल अपने मवेशियों को मवेशी खानों में बंद कर दिया वही बच्चों को भी दीपावली त्योहार पर घर में दुबकने को मजबूर कर दिया। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
चंडीगढ़ में पौधा नर्सरी में लगी आग:मोहाली में पटाखे बनाते वक्त धमाका, हिमाचल की सांसद कंगना रनोट का दिवाली सेलिब्रेशन
चंडीगढ़ में पौधा नर्सरी में लगी आग:मोहाली में पटाखे बनाते वक्त धमाका, हिमाचल की सांसद कंगना रनोट का दिवाली सेलिब्रेशन पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में सोमवार को दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने लक्ष्मी माता की पूजा की। इसके बाद आतिशबाजी शुरू हुई। गोल्डन टेंपल को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। वहीं चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित शास्त्री नगर में पौधा नर्सरी में आग लग गई। पास में ही एक गैस एजेंसी भी है। फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। उधर, मोहाली के जीरकपुर में पटाखों में बारूद भरते समय अचानक विस्फोट हो गया। जिससे एक व्यक्ति झुलस गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया है। मरीज की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, हिमाचल के मंडी से BJP सांसद कंगना रनोट ने दिवाली सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें वह मिठाई और दीप जलाती दिख रही हैं। अमृतसर में BSF की महिला जवानों ने डांस किया। लोगों ने बाजारों में दीये, पटाखे समेत अन्य जरूरी सामान की खरीददारी की। ज्वेलरी, सजावट, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों की दुकानों में जमकर खरीदारी हुई। पंजाब CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवाली का एकमात्र दीया आप सभी के घरों में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए। परिवारों में आपसी प्रेम और खुशियां बनी रहें। दिवाली सेलिब्रेशन के PHOTOS…

हिमाचल में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का सम्मान, स्टेट अवॉर्ड्स-2026 के नामों का ऐलान
हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए चयनित विजेताओं की घोषणा कर दी है। इन…
हमीरपुर में शारदा इलेक्ट्रॉनिक शॉप में आग:लाखों का सामान जलकर राख; दमकल कर्मियों ने दूसरी दुकानों में फैलने से रोकी
हमीरपुर में शारदा इलेक्ट्रॉनिक शॉप में आग:लाखों का सामान जलकर राख; दमकल कर्मियों ने दूसरी दुकानों में फैलने से रोकी हिमाचल के हमीरपुर जिले की बड़सर विधानसभा क्षेत्र के सलौणी कस्बे में दीपावली की रात एक दुकान में आग भड़क गई। इससे शारदा इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात लगभग 10 बजे लोकल लोगों ने शारदा इलेक्ट्रॉनिक दुकान से आग की लपटें उठती देखीं। इसके बाद आग बुझाने के प्रयास जरूर किए गए, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी और उस पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल वाहन पहुंचा, पर तब तक सामान जल चुका था आग की सूचना मिलते ही बिझड़ी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दुकान के अंदर रखा सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जल गया। हालांकि, फायर ब्रिगेड ने आग को साथ लगती दूसरी दुकानों तक फैलने से रोक दिया। सलौणी बाजार कमेटी के प्रधान संजय चौहान ने बताया कि वें रात 9:30 बजे तक बाजार में ही थे। इसके लगभग 25 मिनट बाद उन्हें आग लगने की सूचना मिली। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, दुकान पूरी तरह जल चुकी थी। इस आगजनी में दुकान में रखा सारा सामान नष्ट हो गया है। पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
