आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टोल फ्री:बिना टोल दिए निकल गई हजारों गाड़ियां, कम बोनस देने पर कर्मचारियों ने उठा दिए बूम बैरियर

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने दीपावली बोनस में कम मिलने पर कार्य बहिष्कार कर दिया। उन्होंने टोल के बूम बैरियर उठा दिए। इससे हजारों गाड़ियां बिना टोल दिए गुजर गईं। कर्मचारी टोल प्लाजा पर तैनात थे, लेकिन सबकुछ देखते रहे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन वह भी कुछ न कर सकी। कंपनी अधिकारियों ने 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि का आश्वासन देकर स्थिति संभाली। रात 12 बजे से यहां फतेहाबाद टोल पर कार्य बहिष्कार शुरू हो गया। अब जानिए पूरा मामला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के फतेहाबाद स्थित टोल प्लाजा के 21 कर्मचारी दीपावली का बोनस न मिलने पर हड़ताल करते हुए धरने पर बैठ गए। इससे शनिवार रात 12 बजे से टोल प्लाजा फ्री हो गया। वाहन बिना टोल दिए ही हजारों वाहन निकल गए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल संचालन का ठेका श्री साईं एंड दातार कंपनी देख रही है। कंपनी ने मार्च 2025 से ठेका संभाला था। दीपावली पर कर्मचारियों को 1100 रुपए का बोनस दिए जाने की जानकारी होते ही टोल प्लाजा के कर्मचारियों का आक्रोश भड़क गया। शनिवार रात 10 बजे से लखनऊ टोल पर कार्य बहिष्कार कर दिया। उन्होंने बूम बैरियर उठा दिए और गाड़ियों का टोल नहीं काटा। कर्मचारियों के प्रदर्शन की तस्वीरें 12 बजे से कर्मचारी वापस काम पर लौटे
बूम उठाए जाने के कारण आगरा की तरफ से जाने वाले वाहन बिना टोल टैक्स के गुजरने लगे। अधिकारियों ने कर्मचारियों से बात कर स्थिति संभाली। कार्य बहिष्कार की जानकारी होने पर फतेहाबाद टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने काम बंद करते हुए टोल के बूम खोल दिए। पिछले साल मिला था 5 हजार का बोनस
कर्मचारियों का कहना था कि पिछले वर्ष कंपनी ने पांच हजार रुपए का बोनस दिया था। इस बार उनके साथ धोखा किया जा रहा है। टोल फ्री की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने संपर्क किया, लेकिन बात नहीं बनी। व्यवस्था संभालने के लिए दूसरे टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को बुलाया गया, लेकिन उन्हें स्थानीय कर्मचारियों से कार्य नहीं करने दिया। पांच हजार से अधिक गाड़ियां बिना टोल के निकल गई
रविवार सुबह कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णा जुरैल ने कर्मचारियों को 10 प्रतिशत वेतन बढ़ोत्तरी का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी रविवार सुबह 10 बजे काम पर लौटे आए। बताया जा रहा है कि लखनऊ की तरफ से आने वाले पांच हजार से अधिक गाड़ियां बिना टोल टैक्स के निकल गईं। तेज रफ्तार होने के फास्टैग नहीं हुआ स्कैन
प्रोजेक्ट मैनेजर जुरैल ने बताया- बूम हटाए जाने के बाद फास्टैग स्कैनर काम कर रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण कई वाहनों के फास्टैग रीड नहीं हुए। नगद भुगतान देने वाले वाहन फ्री गुजर गए हैं। कितने वाहन फ्री गुजरे हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। एक तरफ का 665 रुपए टैक्स
एक्सप्रेसवे पर आगरा से लखनऊ तक का कार से एक तरफ का 665 रुपए टैक्स लगता है। टोल टैक्स एक्जिट प्वाइंट पर कटता है। लखनऊ से आगरा आने वाले वाहनों का टोल टैक्स आगरा में कटेगा, जबकि आगरा से लखनऊ जाने वाले वाहन का टोल लखनऊ टोल प्लाजा पर कटेगा। —————— ये खबर भी पढ़ें… प्रयागराज में जगुआर ने 8 को रौंदा, 1 की मौत:7 गाड़ियों को टक्कर मारी, कार का VIP नंबर-0070; लोग बोले- नशे में था प्रयागराज में दिवाली मार्केट में एक तेज रफ्तार जगुआर कार घुस गई। कार ने पहले 2 चार पहिया और 5 दो पहिया गाड़ियों में टक्कर मारी। इसके बाद 8 लोगों को रौंद दिया। इससे एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। 4 लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पढे़ं पूरी खबर… आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने दीपावली बोनस में कम मिलने पर कार्य बहिष्कार कर दिया। उन्होंने टोल के बूम बैरियर उठा दिए। इससे हजारों गाड़ियां बिना टोल दिए गुजर गईं। कर्मचारी टोल प्लाजा पर तैनात थे, लेकिन सबकुछ देखते रहे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन वह भी कुछ न कर सकी। कंपनी अधिकारियों ने 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि का आश्वासन देकर स्थिति संभाली। रात 12 बजे से यहां फतेहाबाद टोल पर कार्य बहिष्कार शुरू हो गया। अब जानिए पूरा मामला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के फतेहाबाद स्थित टोल प्लाजा के 21 कर्मचारी दीपावली का बोनस न मिलने पर हड़ताल करते हुए धरने पर बैठ गए। इससे शनिवार रात 12 बजे से टोल प्लाजा फ्री हो गया। वाहन बिना टोल दिए ही हजारों वाहन निकल गए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल संचालन का ठेका श्री साईं एंड दातार कंपनी देख रही है। कंपनी ने मार्च 2025 से ठेका संभाला था। दीपावली पर कर्मचारियों को 1100 रुपए का बोनस दिए जाने की जानकारी होते ही टोल प्लाजा के कर्मचारियों का आक्रोश भड़क गया। शनिवार रात 10 बजे से लखनऊ टोल पर कार्य बहिष्कार कर दिया। उन्होंने बूम बैरियर उठा दिए और गाड़ियों का टोल नहीं काटा। कर्मचारियों के प्रदर्शन की तस्वीरें 12 बजे से कर्मचारी वापस काम पर लौटे
बूम उठाए जाने के कारण आगरा की तरफ से जाने वाले वाहन बिना टोल टैक्स के गुजरने लगे। अधिकारियों ने कर्मचारियों से बात कर स्थिति संभाली। कार्य बहिष्कार की जानकारी होने पर फतेहाबाद टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने काम बंद करते हुए टोल के बूम खोल दिए। पिछले साल मिला था 5 हजार का बोनस
कर्मचारियों का कहना था कि पिछले वर्ष कंपनी ने पांच हजार रुपए का बोनस दिया था। इस बार उनके साथ धोखा किया जा रहा है। टोल फ्री की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने संपर्क किया, लेकिन बात नहीं बनी। व्यवस्था संभालने के लिए दूसरे टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को बुलाया गया, लेकिन उन्हें स्थानीय कर्मचारियों से कार्य नहीं करने दिया। पांच हजार से अधिक गाड़ियां बिना टोल के निकल गई
रविवार सुबह कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णा जुरैल ने कर्मचारियों को 10 प्रतिशत वेतन बढ़ोत्तरी का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी रविवार सुबह 10 बजे काम पर लौटे आए। बताया जा रहा है कि लखनऊ की तरफ से आने वाले पांच हजार से अधिक गाड़ियां बिना टोल टैक्स के निकल गईं। तेज रफ्तार होने के फास्टैग नहीं हुआ स्कैन
प्रोजेक्ट मैनेजर जुरैल ने बताया- बूम हटाए जाने के बाद फास्टैग स्कैनर काम कर रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण कई वाहनों के फास्टैग रीड नहीं हुए। नगद भुगतान देने वाले वाहन फ्री गुजर गए हैं। कितने वाहन फ्री गुजरे हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। एक तरफ का 665 रुपए टैक्स
एक्सप्रेसवे पर आगरा से लखनऊ तक का कार से एक तरफ का 665 रुपए टैक्स लगता है। टोल टैक्स एक्जिट प्वाइंट पर कटता है। लखनऊ से आगरा आने वाले वाहनों का टोल टैक्स आगरा में कटेगा, जबकि आगरा से लखनऊ जाने वाले वाहन का टोल लखनऊ टोल प्लाजा पर कटेगा। —————— ये खबर भी पढ़ें… प्रयागराज में जगुआर ने 8 को रौंदा, 1 की मौत:7 गाड़ियों को टक्कर मारी, कार का VIP नंबर-0070; लोग बोले- नशे में था प्रयागराज में दिवाली मार्केट में एक तेज रफ्तार जगुआर कार घुस गई। कार ने पहले 2 चार पहिया और 5 दो पहिया गाड़ियों में टक्कर मारी। इसके बाद 8 लोगों को रौंद दिया। इससे एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। 4 लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पढे़ं पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर