हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में झांसा रोड पर सत्संग में आ रही महिला को ट्रैक्टर ट्राली ने उसके पति के सामने कुचल दिया। पति ट्रैक्टर चालक को रोकने के लिए चिल्लाता रह गया। हादसे में पड़ोस की महिला भी घायल हो गई। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। महिला के बेटे और बेटी ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। मृतक की पहचान आशा नागपाल (40) निवासी धुराला गांव के रूप में हुई। आशा के पति अजय नागपाल गांव में पेंट की दुकान चलाते हैं, जबकि उनका बेटा प्रिंस और बेटी गैवी दोनों ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। परिवार ने देर रात ही उनको सूचना दे दी थी। आज वे ऑस्ट्रेलिया से लौटकर अपनी मां का अंतिम संस्कार करेंगे। सत्संग से लौट रहीं दोनों अजय नागपाल (49) ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी पत्नी आशा नागपाल हर रोज राधा स्वामी सत्संग भवन में सेवा करती जाती थी। कल भी सुबह 9 बजे सेवा करने के लिए गई थी। सुबह करीब 10 बजे आशा और उनकी पड़ोसन माया पत्नी सुशील कुमार सेवा करके पैदल घर लौट रही थी। ट्रॉली बैक करते हुए कुचला जैसे ही दोनों पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं तो ड्राइवर ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली (HR 07AH-6261) को लापरवाही से बैक करते हुए उन दोनों को कुचल दिया। मैं भी उनके पीछे ही था। उसके जोर-जोर से चिल्लाने पर ड्राइवर ने ट्रैक्टर रोका, लेकिन भीड़ इकट्ठी होते देख ड्राइवर मौके से भाग निकला। अस्पताल में तोड़ा दम अजय ने तुरंत अपनी उनको संभाला और परिवार की मदद से दोनों कुरुक्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी पत्नी आशा नागपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि माया का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में झांसा रोड पर सत्संग में आ रही महिला को ट्रैक्टर ट्राली ने उसके पति के सामने कुचल दिया। पति ट्रैक्टर चालक को रोकने के लिए चिल्लाता रह गया। हादसे में पड़ोस की महिला भी घायल हो गई। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। महिला के बेटे और बेटी ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। मृतक की पहचान आशा नागपाल (40) निवासी धुराला गांव के रूप में हुई। आशा के पति अजय नागपाल गांव में पेंट की दुकान चलाते हैं, जबकि उनका बेटा प्रिंस और बेटी गैवी दोनों ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। परिवार ने देर रात ही उनको सूचना दे दी थी। आज वे ऑस्ट्रेलिया से लौटकर अपनी मां का अंतिम संस्कार करेंगे। सत्संग से लौट रहीं दोनों अजय नागपाल (49) ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी पत्नी आशा नागपाल हर रोज राधा स्वामी सत्संग भवन में सेवा करती जाती थी। कल भी सुबह 9 बजे सेवा करने के लिए गई थी। सुबह करीब 10 बजे आशा और उनकी पड़ोसन माया पत्नी सुशील कुमार सेवा करके पैदल घर लौट रही थी। ट्रॉली बैक करते हुए कुचला जैसे ही दोनों पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं तो ड्राइवर ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली (HR 07AH-6261) को लापरवाही से बैक करते हुए उन दोनों को कुचल दिया। मैं भी उनके पीछे ही था। उसके जोर-जोर से चिल्लाने पर ड्राइवर ने ट्रैक्टर रोका, लेकिन भीड़ इकट्ठी होते देख ड्राइवर मौके से भाग निकला। अस्पताल में तोड़ा दम अजय ने तुरंत अपनी उनको संभाला और परिवार की मदद से दोनों कुरुक्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी पत्नी आशा नागपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि माया का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

Haryana: अनिल विज का पाकिस्तान पर वार: बोले- पहले आटा बंद हुआ, अब पानी भी।
Haryana के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पाकिस्तान पर…
अंबाला में 100 करोड़ की सरकारी जमीन से बोर्ड गायब, मंत्री विज ने FIR के दिए आदेश।
अंबाला छावनी में बर्फखाना रोड पर नगर परिषद (एनपी) की कीमती जमीन पर लगे सरकारी बोर्ड के अचानक गायब हो…
झज्जर में मिला भिवानी से किडनैप बाबा का शव:5 अक्टूबर को हुआ था अपहरण; गांव नांगल के श्रीनाथ डेरे में रहते थे, दो गिरफ्तार
झज्जर में मिला भिवानी से किडनैप बाबा का शव:5 अक्टूबर को हुआ था अपहरण; गांव नांगल के श्रीनाथ डेरे में रहते थे, दो गिरफ्तार झज्जर जिले के बेरी क्षेत्र के पास बाकरा हेड से भिवानी जिले के गांव नांगल से करीब दो हफ्ते पहले किडनैप किए गए बाबा का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाबा की गला घोंटकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को रोहतक के पास जेएलएन नहर में फेंक दिया था। बीते दिन भिवानी पुलिस झज्जर पहुंची और नहर में एसडीआरएफ टीम की मदद से शव को ढूंढा। 5 अक्टूबर को हुई थी किडनैपिंग पुलिस जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि, मृतक बाबा की पहचान योगी चंबा नाथ के रूप में हुई है। वह बाबा भिवानी जिले के गांव नांगल स्थित श्रीनाथ डेरे में रहते थे। वह बचपन से ही डेरे में पले-बढ़े थे। 5 अक्टूबर की रात को कुछ लोग उन्हें डेरे से किडनैप कर ले गए थे। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया था। किडनैपिंग की शिकायत गांव के सरपंच ने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। झज्जर बाकरा हेड जेएलएन में मिला शव तलाश के दौरान पुलिस को झज्जर जिले के बेरी क्षेत्र के पास बाकरा हेड में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान गांव नांगल के बाबा के रूप में हुई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर रोहतक पीजीआई भेजा गया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया। गला घोंटकर की गई हत्या जांच अधिकारी भिवानी पुलिस के अनिल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बाबा की गला घोंटकर हत्या की गई थी। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। हत्या करने वालों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है। गांव में शोक की लहर बाबा की हत्या की खबर जैसे ही गांव नांगल पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव ग्रामीणों को सौंप दिया।
