हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में झांसा रोड पर सत्संग में आ रही महिला को ट्रैक्टर ट्राली ने उसके पति के सामने कुचल दिया। पति ट्रैक्टर चालक को रोकने के लिए चिल्लाता रह गया। हादसे में पड़ोस की महिला भी घायल हो गई। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। महिला के बेटे और बेटी ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। मृतक की पहचान आशा नागपाल (40) निवासी धुराला गांव के रूप में हुई। आशा के पति अजय नागपाल गांव में पेंट की दुकान चलाते हैं, जबकि उनका बेटा प्रिंस और बेटी गैवी दोनों ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। परिवार ने देर रात ही उनको सूचना दे दी थी। आज वे ऑस्ट्रेलिया से लौटकर अपनी मां का अंतिम संस्कार करेंगे। सत्संग से लौट रहीं दोनों अजय नागपाल (49) ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी पत्नी आशा नागपाल हर रोज राधा स्वामी सत्संग भवन में सेवा करती जाती थी। कल भी सुबह 9 बजे सेवा करने के लिए गई थी। सुबह करीब 10 बजे आशा और उनकी पड़ोसन माया पत्नी सुशील कुमार सेवा करके पैदल घर लौट रही थी। ट्रॉली बैक करते हुए कुचला जैसे ही दोनों पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं तो ड्राइवर ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली (HR 07AH-6261) को लापरवाही से बैक करते हुए उन दोनों को कुचल दिया। मैं भी उनके पीछे ही था। उसके जोर-जोर से चिल्लाने पर ड्राइवर ने ट्रैक्टर रोका, लेकिन भीड़ इकट्ठी होते देख ड्राइवर मौके से भाग निकला। अस्पताल में तोड़ा दम अजय ने तुरंत अपनी उनको संभाला और परिवार की मदद से दोनों कुरुक्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी पत्नी आशा नागपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि माया का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में झांसा रोड पर सत्संग में आ रही महिला को ट्रैक्टर ट्राली ने उसके पति के सामने कुचल दिया। पति ट्रैक्टर चालक को रोकने के लिए चिल्लाता रह गया। हादसे में पड़ोस की महिला भी घायल हो गई। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। महिला के बेटे और बेटी ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। मृतक की पहचान आशा नागपाल (40) निवासी धुराला गांव के रूप में हुई। आशा के पति अजय नागपाल गांव में पेंट की दुकान चलाते हैं, जबकि उनका बेटा प्रिंस और बेटी गैवी दोनों ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। परिवार ने देर रात ही उनको सूचना दे दी थी। आज वे ऑस्ट्रेलिया से लौटकर अपनी मां का अंतिम संस्कार करेंगे। सत्संग से लौट रहीं दोनों अजय नागपाल (49) ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी पत्नी आशा नागपाल हर रोज राधा स्वामी सत्संग भवन में सेवा करती जाती थी। कल भी सुबह 9 बजे सेवा करने के लिए गई थी। सुबह करीब 10 बजे आशा और उनकी पड़ोसन माया पत्नी सुशील कुमार सेवा करके पैदल घर लौट रही थी। ट्रॉली बैक करते हुए कुचला जैसे ही दोनों पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं तो ड्राइवर ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली (HR 07AH-6261) को लापरवाही से बैक करते हुए उन दोनों को कुचल दिया। मैं भी उनके पीछे ही था। उसके जोर-जोर से चिल्लाने पर ड्राइवर ने ट्रैक्टर रोका, लेकिन भीड़ इकट्ठी होते देख ड्राइवर मौके से भाग निकला। अस्पताल में तोड़ा दम अजय ने तुरंत अपनी उनको संभाला और परिवार की मदद से दोनों कुरुक्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी पत्नी आशा नागपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि माया का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

Haryana में फर्जी बीपीएल परिवारों पर सरकार की सख्ती, 20 अप्रैल तक का अल्टीमेटम।
चंडीगढ़। Haryana में फर्जी गरीबों पर सरकार ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। सरकार ने अभी भी फर्जी गरीब…
‘कांग्रेस पार्टी अब खत्म हो चुकी, विधानसभा में बेवजह और झूठ के मुद्दे लेकर आई’- CM Nayab Saini
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज लाडवा विधानसभा के दौरे पर रहे. सीएम ने लाडवा के कई गांवों में…

रोडवेज कर्मचारियों के प्रदर्शन के बीच खुद पहुंचे अनिल विज, बोले- समस्याओं का होगा समाधान
हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रही हलचल के बीच परिवहन मंत्री Anil Vij सोमवार को अचानक…
