हरियाणा में आज दीपावली उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शाम होते ही घरों, मंदिरों और गलियों में दीयों की रोशनी से चारों ओर जगमगाहट फैल गई है। लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा में लीन हैं। घर-घर से मंत्रोच्चार और घंटियों की आवाजें गूंज रही हैं। इस बीच अंबाला और गुरुग्राम में भीषण आगजनी की घटना हुई है। अंबाला में एक गोदाम पूरी तरह जल गया है। जबकि गुरुग्राम में वेयरहाउस में भीषण आग लगी है, जिसे काबू करने के लिए मानेसर से 3 और पटौदी से 2 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। दिनभर बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने दीये, पटाखे, मिठाइयां, सजावट और कपड़ों की खरीदारी कर दीपोत्सव की तैयारी पूरी की। ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भी ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। त्योहार को देखते हुए शहरों में सुरक्षा और ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि लोग सुरक्षित और सुचारू रूप से उत्सव मना सकें। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है और कई जगहों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम जारी हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में लोगों से आत्मीय मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “जनता के बीच रहकर उनकी भावनाओं और अपेक्षाओं को सुनना ही हमारे सेवा-संकल्प को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि यह प्रकाश का पवित्र पर्व जन-जन के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का संचार करे।” हरियाणा में दिवाली से जुड़े PHOTOS.. दीपावली सेलिब्रेशन की पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… हरियाणा में आज दीपावली उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शाम होते ही घरों, मंदिरों और गलियों में दीयों की रोशनी से चारों ओर जगमगाहट फैल गई है। लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा में लीन हैं। घर-घर से मंत्रोच्चार और घंटियों की आवाजें गूंज रही हैं। इस बीच अंबाला और गुरुग्राम में भीषण आगजनी की घटना हुई है। अंबाला में एक गोदाम पूरी तरह जल गया है। जबकि गुरुग्राम में वेयरहाउस में भीषण आग लगी है, जिसे काबू करने के लिए मानेसर से 3 और पटौदी से 2 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। दिनभर बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने दीये, पटाखे, मिठाइयां, सजावट और कपड़ों की खरीदारी कर दीपोत्सव की तैयारी पूरी की। ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भी ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। त्योहार को देखते हुए शहरों में सुरक्षा और ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि लोग सुरक्षित और सुचारू रूप से उत्सव मना सकें। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है और कई जगहों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम जारी हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में लोगों से आत्मीय मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “जनता के बीच रहकर उनकी भावनाओं और अपेक्षाओं को सुनना ही हमारे सेवा-संकल्प को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि यह प्रकाश का पवित्र पर्व जन-जन के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का संचार करे।” हरियाणा में दिवाली से जुड़े PHOTOS.. दीपावली सेलिब्रेशन की पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
कुरुक्षेत्र में पति के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को कुचला:पड़ोसन भी घायल, बैक करते समय हादसा, आज ऑस्ट्रेलिया से आएंगे बेटा-बेटी
कुरुक्षेत्र में पति के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को कुचला:पड़ोसन भी घायल, बैक करते समय हादसा, आज ऑस्ट्रेलिया से आएंगे बेटा-बेटी हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में झांसा रोड पर सत्संग में आ रही महिला को ट्रैक्टर ट्राली ने उसके पति के सामने कुचल दिया। पति ट्रैक्टर चालक को रोकने के लिए चिल्लाता रह गया। हादसे में पड़ोस की महिला भी घायल हो गई। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। महिला के बेटे और बेटी ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। मृतक की पहचान आशा नागपाल (40) निवासी धुराला गांव के रूप में हुई। आशा के पति अजय नागपाल गांव में पेंट की दुकान चलाते हैं, जबकि उनका बेटा प्रिंस और बेटी गैवी दोनों ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। परिवार ने देर रात ही उनको सूचना दे दी थी। आज वे ऑस्ट्रेलिया से लौटकर अपनी मां का अंतिम संस्कार करेंगे। सत्संग से लौट रहीं दोनों अजय नागपाल (49) ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी पत्नी आशा नागपाल हर रोज राधा स्वामी सत्संग भवन में सेवा करती जाती थी। कल भी सुबह 9 बजे सेवा करने के लिए गई थी। सुबह करीब 10 बजे आशा और उनकी पड़ोसन माया पत्नी सुशील कुमार सेवा करके पैदल घर लौट रही थी। ट्रॉली बैक करते हुए कुचला जैसे ही दोनों पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं तो ड्राइवर ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली (HR 07AH-6261) को लापरवाही से बैक करते हुए उन दोनों को कुचल दिया। मैं भी उनके पीछे ही था। उसके जोर-जोर से चिल्लाने पर ड्राइवर ने ट्रैक्टर रोका, लेकिन भीड़ इकट्ठी होते देख ड्राइवर मौके से भाग निकला। अस्पताल में तोड़ा दम अजय ने तुरंत अपनी उनको संभाला और परिवार की मदद से दोनों कुरुक्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी पत्नी आशा नागपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि माया का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया।
गुरुग्राम में पटाखे खरीदने पहुंची भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा:आपस में धक्का-मुक्की, लाठी-डंडे बरसा कर भीड़ कंट्रोल की, दिल्ली से भी पहुंच रहे लोग
गुरुग्राम में पटाखे खरीदने पहुंची भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा:आपस में धक्का-मुक्की, लाठी-डंडे बरसा कर भीड़ कंट्रोल की, दिल्ली से भी पहुंच रहे लोग गुरुग्राम में ग्रीन पटाखे खरीदने को लेकर भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को कादीपुर इलाके में सुबह से ही सैकड़ों लोग पटाखे खरीदने पहुंचे। जिसके चलते हालात बेकाबू हो गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग पटाखों के गोदाम में घुसने के लिए धक्का- मुक्की करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी बरसा कर खदेड़ना पड़ा। यहां सुबह से ही लोग अपने पसंदीदा पटाखे खरीदने के लिए गोदामों में पहुंचने लगे थे। दोपहर होते-होते भीड़ इतनी बढ़ गई कि दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। काफी संख्या में लोग दिल्ली से भी पटाखे खरीदने पहुंचे हैं। लाइन तोड़कर किया हंगामा कुछ लोगों ने लाइन तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति ऐसी हो गई कि दुकानदारों और ग्राहकों के बीच बहस होने लगी। कुछ असामाजिक तत्वों ने मौके का फायदा उठाकर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। मनमाने दाम वसूलने का आरोप कई दुकानों पर स्टॉक कम होने की वजह से लोग आपस में उलझ पड़े। कुछ ग्राहकों ने आरोप लगाया कि दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे थे, जिससे तनाव और बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन जब स्थिति नहीं संभली तो पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। लाठी चलाकर भीड़ को खदेड़ा पुलिस ने लाठी का प्रयोग किया, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। कुछ लोगों ने पुलिस पर बदतमीजी का आरोप भी लगाया। हालांकि इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने कहा कि हमारा मकसद लोगों की सुरक्षा और बाजार में व्यवस्था बनाए रखना था। कुछ लोग लाइन तोड़कर हंगामा कर रहे थे, जिसके कारण हमें सख्त कदम उठाना पड़ा। अब स्थिति पूरी तरह काबू में है। पुलिस ने विक्रेताओं को भी चेतावनी दी है कि वे नियमों का पालन करें और अधिक कीमत वसूलने से बचें।
भिवानी में एक्सीडेंट में चरखी दादरी के युवक की मौत:ट्रैक्टर की चपेट में आया, ब्रेक साफ कर रहा था, काम करके लौटा
भिवानी में एक्सीडेंट में चरखी दादरी के युवक की मौत:ट्रैक्टर की चपेट में आया, ब्रेक साफ कर रहा था, काम करके लौटा चरखी दादरी के गांव बौंद कलां निवासी युवक का भिवानी के लोहारू रोड़ स्थित देवसर मोड़ के नजदीक एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही जुई कलां थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। मृतक की पहचान चरखी दादरी जिले के गांव बौंद कलां निवासी करीब 27 वर्षीय अमित उर्फ सीटू के रूप में हुई है। मृतक के ताऊ गांव बौंद कलां निवासी रामनिवास ने बताया कि उसके छोटे भाई सतबीर के 3 बच्चे (2 बेटे व एक बेटी) हैं। जिनमें से अमित कुमार सबसे छोटा था और मजदूरी करता था। अमित फिलहाल अविवाहित था। वह शनिवार को भिवानी के गांव देवसर की तरफ मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उसका एक्सीडेंट हो गया और मौत हो गई। ट्रैक्टर की चपेट में आया अमित
जुई कलां थाना पुलिस को दिए बयान में महेश ने बताया कि उसका भाई अमित मजदूरी के लिए गांव देवसर की तरफ आया हुआ था। इसी दौरान ट्रैक्टर स्टार्ट खड़ा था। इसी दौरान ट्रैक्टर के दोनों ब्रेक के बीच की पत्ती हटाने लगा और इसी दौरान क्लच छूट गई। जिसके कारण अमित गिर गया और ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इत्तफाकिया कार्रवाई की गई
जुई कलां थाना के जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। अस्पताल में पहुंचकर मृतक अमित के भाई महेश के बयान दर्ज किया है। जिसमें बताया कि ब्रेक के बीच की पत्ती हटाते समय क्लच छूटने के कारण अमित नीचे गिर गया। वहीं ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
