बॉलीवुड के चर्चित कपल Deepika Padukone और Ranveer Singh ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। दोनों ने खुलासा किया है कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। इस खास मौके पर दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की। फोटो में उनकी बेटी दुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही है, जिसमें पॉजिटिव रिजल्ट दिख रहा है। इस अनोखे अंदाज़ में दी गई खुशखबरी ने फैंस का दिल जीत लिया।
गौर करने वाली बात यह है कि पिछले कुछ समय से दीपिका और रणवीर को साथ में कम देखा जा रहा था। अब इस ऐलान के बाद साफ हो गया है कि दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के चलते पब्लिक अपीयरेंस से दूरी बनाए हुए थीं। पहले बच्चे के जन्म के करीब डेढ़ साल बाद यह गुड न्यूज सामने आई है। फैंस ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी इस खबर पर खुशी जाहिर की है। कमेंट सेक्शन में लोग कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं और मज़ाकिया अंदाज़ में बच्चे के जेंडर को लेकर अपनी-अपनी राय भी रख रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि इस कपल ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया था। बाद में दिवाली 2025 पर उन्होंने पहली बार बेटी की झलक फैंस के साथ साझा की थी, जो काफी वायरल हुई थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही Shah Rukh Khan के साथ फिल्म King में नजर आएंगी। इसके अलावा वह Allu Arjun के साथ एक तेलुगू प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं, जिसका निर्देशन Atlee करेंगे। वहीं रणवीर सिंह अपनी फिल्म धुरंधर 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं और आगे भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देने की संभावना है, जिनमें Aditya Dhar की फिल्म भी शामिल बताई जा रही है।




