पंजाब के फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने दिवाली से जुड़ी अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि कभी यह उनका सबसे पसंदीदा त्योहार हुआ करता था, लेकिन परिवार से अलग होने के बाद उन्होंने दिवाली मनाना छोड़ दिया। दिलजीत ने बताया कि बचपन में दिवाली की तैयारियां एक महीने पहले से शुरू हो जाती थीं। उनका घर, गांव और गलियां रोशनी से जगमगाती थीं। वे पटाखे चलाते, घर सजाते और अपने गांव जालंधर के दोसांझ कलां में गुरुद्वारे, शिव मंदिर, दरगाह और गुगा पीर स्थान पर दीए जलाने जाते थे। शाम चार बजे से ही त्योहार की शुरुआत हो जाती थी और देर रात तक जश्न चलता था। उन्होंने कहा कि जब वे परिवार के साथ थे, दिवाली उनके जीवन का सबसे उजला दिन होता था। लेकिन समय के साथ जब वे परिवार से अलग हुए, तो भीतर से एक खालीपन महसूस हुआ और तभी से उन्होंने दिवाली मनाना बंद कर दिया। अब पटाखों की आवाज उन्हें डराने लगी है। 3 पॉइंट में दिलजीत दोसांझ ने दिवाली को लेकर क्या कहा.. दिलजीत दोसांझ से जुड़ी इस साल की चर्चित बातें पंजाब के फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने दिवाली से जुड़ी अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि कभी यह उनका सबसे पसंदीदा त्योहार हुआ करता था, लेकिन परिवार से अलग होने के बाद उन्होंने दिवाली मनाना छोड़ दिया। दिलजीत ने बताया कि बचपन में दिवाली की तैयारियां एक महीने पहले से शुरू हो जाती थीं। उनका घर, गांव और गलियां रोशनी से जगमगाती थीं। वे पटाखे चलाते, घर सजाते और अपने गांव जालंधर के दोसांझ कलां में गुरुद्वारे, शिव मंदिर, दरगाह और गुगा पीर स्थान पर दीए जलाने जाते थे। शाम चार बजे से ही त्योहार की शुरुआत हो जाती थी और देर रात तक जश्न चलता था। उन्होंने कहा कि जब वे परिवार के साथ थे, दिवाली उनके जीवन का सबसे उजला दिन होता था। लेकिन समय के साथ जब वे परिवार से अलग हुए, तो भीतर से एक खालीपन महसूस हुआ और तभी से उन्होंने दिवाली मनाना बंद कर दिया। अब पटाखों की आवाज उन्हें डराने लगी है। 3 पॉइंट में दिलजीत दोसांझ ने दिवाली को लेकर क्या कहा.. दिलजीत दोसांझ से जुड़ी इस साल की चर्चित बातें पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

क्या अश्वनी शर्मा को लगता है कि पंजाबी अकाली-भाजपा के नशों और गैंगस्टरों के दशक को भूल गए हैं: Baltej Pannu
आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के महासचिव और मीडिया इंचार्ज Baltej Pannu ने भाजपा नेता Ashwani Sharma के उस बयान…
संत सीचेवाल ने 25 गांवों को दिए पानी टैंकर:कपूरथला-जालंधर जिलों को दिवाली तोहफा, अब तक 215 टैंकर वितरित
संत सीचेवाल ने 25 गांवों को दिए पानी टैंकर:कपूरथला-जालंधर जिलों को दिवाली तोहफा, अब तक 215 टैंकर वितरित राज्यसभा सांसद और पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने दिवाली के अवसर पर कपूरथला और जालंधर जिलों के 25 गांवों को स्टील के पानी के टैंकर वितरित किए। ये टैंकर निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी और सीचेवाल से रवाना किए गए। संत सीचेवाल ने बताया कि उन्होंने अपनी सांसद निधि से ₹7.5 करोड़ की ग्रांट का उपयोग करते हुए अब तक पंजाब के विभिन्न गांवों में कुल 215 पानी की टंकियां वितरित की हैं। यह पहल पवित्र काली बेई की सफाई सेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है। गांववासियों और सरपंचों की प्रतिक्रिया गांवों के सरपंचों ने इन स्टील टंकियों को एक स्थायी उपहार बताया। उन्होंने कहा कि इन टंकियों से गांवों में पानी की कमी दूर होगी, पौधों को पानी देने और आग बुझाने में मदद मिलेगी। साथ ही, धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान होने वाली पानी की समस्या भी अब हल हो जाएगी। संत सीचेवाल ने दिया हरी दिवाली का संदेश इस अवसर पर संत सीचेवाल ने गांववासियों को दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों को ‘हरी दिवाली’ मनाने का संदेश भी दिया। इसके अलावा उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही 50 और टंकियां वितरित की जाएंगी, जिनमें दलित समुदाय और बाढ़ प्रभावित गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन गांवों को टंकियां वितरित की गईं कपूरथला जिले के गांव आहली कलां, बहिबल बहादर, सिधवा दोना, सुखानी, कौल तलवंडी, खैड़ा दोना, झल्ल बीबड़ी, मुस्तफाबाद, टिब्बा, ईश्वरवाल, मेवा सिंह वाला, महबलीपुर, डबुलियां।जालंधर जिले के गांव: कसूपुर, उमरवाला बिल्ला, मानकपुर, बाजवा खुर्द, मूलेवाल खहेड़ा, मूलेवाल अराइयाँ, खानपुर राजपूताना, तलवंडी सलेम समाइलपुर, पंडोरी खास, बाड़ा जोध सिंह, ईसेवाल। कुछ दिन पहले भी संत सीचेवाल ने कपूरथला के जैनपुर, हैबतपुर, तलवंडी चौधरियां और शाहवाला आंद्रेसा गांवों को पानी के टंकियां प्रदान की थीं। कार्यक्रम में सुरजीत सिंह शंटी, वाइस चेयरमैन हरजिंदर सिंह, पंचायत सचिव जसविंदर सिंह और इलाके के कई पंच-सरपंच तथा प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे।

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी Punjab सरकार: 31 चेयरमैन और डायरेक्टर नियुक्त।
Punjab सरकार ने 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों की शुरुआत कर दी है। इसी सिलसिले में सोमवार को विभिन्न विभागों,…
