वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाने वाली बगलामुखी जयंती इस बार शुक्रवार को पड़ रही है। इस दिन देवी बगलामुखी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। दस महाविद्याओं में शामिल मां बगलामुखी को शत्रुओं का नाश करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। पीले वस्त्रों और पीली वस्तुओं से पूजा करने पर देवी विशेष रूप से प्रसन्न होती हैं, इसलिए इस दिन पीले रंग का महत्व अधिक रहता है।
पूजा में पीले रंग का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां बगलामुखी को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इस दिन पीले कपड़े पहनकर और हल्दी, बेसन, पीले फूल जैसी वस्तुओं से पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
मनचाहा आकर्षण और प्रभाव के उपाय
अगर आप किसी को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं तो शहद, घी और शक्कर मिलाकर नमक के साथ हवन करें। वहीं, किसी पर प्रभाव बढ़ाने के लिए तिल, घी, शहद और शक्कर का हवन करना शुभ माना गया है।
स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख के लिए उपाय
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत पाने के लिए दूब, गुरुच और लावा को घी, शहद और शक्कर के साथ हवन में इस्तेमाल करें। जीवनसाथी की सेहत बेहतर रखने के लिए सात प्रकार के अनाज अलग-अलग मंदिरों में दान करना लाभकारी माना गया है।
घर-परिवार की समस्याओं से मुक्ति
अगर घर में लगातार परेशानी बनी रहती है तो घर की थोड़ी धूल को भूरे कपड़े में बांधकर किसी सुनसान जगह पर दबा दें। इससे नकारात्मकता दूर होने की मान्यता है।
व्यापार और रिश्तों में सुधार के उपाय
बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध बेहतर करने के लिए दो सफेद फूल वाले पौधे लें। एक मंदिर में चढ़ाएं और दूसरा अपने साझेदार को भेंट करें। इससे आपसी तालमेल मजबूत हो सकता है।
शांति और समृद्धि के लिए उपाय
मानसिक शांति के लिए सफेद चावल में चीनी मिलाकर गाय को खिलाएं। घर की सुख-समृद्धि के लिए घी में डूबी रूई की बाती बनाकर अगले दिन मंदिर में अर्पित करें।
विवाह और सफलता के उपाय
वैवाहिक जीवन में सुख के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुख करके प्रार्थना करें और जरूरतमंद को भोजन कराएं। वहीं, सफलता पाने के लिए भांजे या भतीजे को वस्त्र भेंट कर आशीर्वाद लें।
चंचल मन और कार्यकुशलता के उपाय
अगर मन स्थिर नहीं रहता तो तिल को बहते जल में प्रवाहित करें। कार्यों में कुशलता बढ़ाने के लिए गुरु या पुजारी का आशीर्वाद लेकर उन्हें पीले रंग की वस्तु भेंट करें।
इन सभी उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से मां बगलामुखी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति का मार्ग प्रशस्त होता है।




