मानहानि केस में कंगना रनौत को राहत नहीं, बठिंडा कोर्ट ने सुनवाई 12 मई तक टाली

मानहानि केस में कंगना रनौत को राहत नहीं, बठिंडा कोर्ट ने सुनवाई 12 मई तक टाली

कंगना रनौत से जुड़े मानहानि मामले में बठिंडा की अदालत ने सुनवाई 12 मई तक स्थगित कर दी है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान एक गवाह की तबीयत खराब होने के कारण वह पेश नहीं हो सका, जिसके चलते बाकी गवाही भी टल गई।

कंगना के वकील ने दूसरे गवाह का बयान दर्ज करने पर आपत्ति जताई, वहीं पासपोर्ट जब्त करने के मुद्दे पर भी बहस नहीं हो सकी। अदालत ने दोनों पहलुओं को अगली तारीख के लिए सुरक्षित रखा है।

यह विवाद किसान आंदोलन के दौरान किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें बठिंडा निवासी महिंदर कौर की तस्वीर का इस्तेमाल होने पर उन्होंने इसे अपनी छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अदालत पहले ही इस मामले में कंगना को समन जारी कर चुकी है।