यमुनानगर में आज दोपहर को रेलवे रोड स्थित विश्वकर्मा मोहल्ले में स्थित एक वूल हाउस शाॅप में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राखा हो गया। सूचना मिलते ही डायल-112 और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तीन गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में कोई जान का नुकसान तो नहीं है, लेकिन नुकसान लाखों में हुआ है। आग की लपटों ने तीन मंजिला दुकान को अपने कब्जे में ले लिया और अंदर रखी एक-एक चीज को जला डाला। रॉड से तोड़े शटर दमकल अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि उन्हें करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि विश्वकर्मा मोहल्ले में एक वूल की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के शटर बंद से और उनके नीचे से धुआं निकल रहा था। उन्होंने लोहे की रॉड के साथ दुकान के शटर तोड़े और पानी की बौछारों से आग पर काबू पाना शुरू किया। आग इतनी भयावह थी कि करीब दो घंटे तीन गाड़ियों से उस पर काबू पाया गया। दुकान में रखा सारा साामन जलकर राख हो गया है। कई दिन से बंद भी दुकान दुकानदार ने बताया कि हाल ही में उसने दुकान में सर्दियों के लिए स्टॉक भरा था। ऐसे में वह भी सारा जलकर राख हो चुका है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी जल चुके हैं। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को आग से दूर रहने को कहा। एएसआई अनिल कुमार ने कहा कि आग पर काबू पा लिया है, लेकिन नुकसान काफी हुआ है। आसपास के घर तुरंत खाली करवा दिए गए थे। दुकान के घर में किसी की मृत्यु हो चुकी थी इसलिए दुकान काफी दिन से बंद थी। यमुनानगर में आज दोपहर को रेलवे रोड स्थित विश्वकर्मा मोहल्ले में स्थित एक वूल हाउस शाॅप में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राखा हो गया। सूचना मिलते ही डायल-112 और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तीन गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में कोई जान का नुकसान तो नहीं है, लेकिन नुकसान लाखों में हुआ है। आग की लपटों ने तीन मंजिला दुकान को अपने कब्जे में ले लिया और अंदर रखी एक-एक चीज को जला डाला। रॉड से तोड़े शटर दमकल अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि उन्हें करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि विश्वकर्मा मोहल्ले में एक वूल की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के शटर बंद से और उनके नीचे से धुआं निकल रहा था। उन्होंने लोहे की रॉड के साथ दुकान के शटर तोड़े और पानी की बौछारों से आग पर काबू पाना शुरू किया। आग इतनी भयावह थी कि करीब दो घंटे तीन गाड़ियों से उस पर काबू पाया गया। दुकान में रखा सारा साामन जलकर राख हो गया है। कई दिन से बंद भी दुकान दुकानदार ने बताया कि हाल ही में उसने दुकान में सर्दियों के लिए स्टॉक भरा था। ऐसे में वह भी सारा जलकर राख हो चुका है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी जल चुके हैं। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को आग से दूर रहने को कहा। एएसआई अनिल कुमार ने कहा कि आग पर काबू पा लिया है, लेकिन नुकसान काफी हुआ है। आसपास के घर तुरंत खाली करवा दिए गए थे। दुकान के घर में किसी की मृत्यु हो चुकी थी इसलिए दुकान काफी दिन से बंद थी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

नेशनल हेराल्ड केस फिर गरमाया: सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, हुड्डा की ‘क्लीन चिट’ पर उठे सवाल
पंचकूला के चर्चित नेशनल हेराल्ड प्लॉट आवंटन मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें एक बार…
करनाल के व्यक्ति की अमेरिका में गोली मारकर हत्या:रिटायर फौजी ने स्टोर में आकर फायरिंग की; कर्ज लेकर विदेश गया, इकलौता बेटा था
करनाल के व्यक्ति की अमेरिका में गोली मारकर हत्या:रिटायर फौजी ने स्टोर में आकर फायरिंग की; कर्ज लेकर विदेश गया, इकलौता बेटा था हरियाणा के करनाल जिले के एक युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक पर एक रिटायर्ड फौजी ने एक डिपार्टमेंटल स्टोर में फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद आरोपी फौजी ने भी खुद को गोली मार ली। यह वारदात अमेरिका के पोर्टलैंड-वाशिंगटन बॉर्डर के पास हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है, जो करनाल के हथलाना गांव का रहने वाला था। परिवार के मुताबिक, प्रदीप करीब डेढ़ साल पहले अमेरिका गया था। उसे वहां तक पहुंचने में 8 महीने लग गए थे। वह डिपार्टमेंटल स्टोर पर काम कर रहा था और तीन-चार दिन पहले ही घर पर बात कर बताया था कि सब ठीक चल रहा है। उसने कहा था कि उसे काम मिल गया है और वह जल्द ही कर्ज उतार देगा। प्रदीप परिवार की कमाई का एकमात्र जरिया था, क्योंकि उसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। प्रदीप के घर के PHOTOS… प्रदीप के साथियों ने फोन पर यह सूचना दी… परिवार बोला – शव को भारत लाने में की जाए मदद
परिजन ने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि प्रदीप के शव को जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि गांव में अंतिम संस्कार किया जा सके। ग्रामीण सतपाल पहलवान ने बताया कि परिवार पहले से ही 42 लाख रुपए के कर्ज में डूबा हुआ है और घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी प्रदीप पर ही थी, लेकिन उसके जाने से सबकुछ बिखर गया है। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। ॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… करनाल के युवक को कंबोडिया में बंदी बनाया:पासपोर्ट-मोबाइल छीना, पीटने का VIDEO परिवार को भेजा; कहा- 5000 डॉलर भेजो, छोड़ देंगे हरियाणा में करनाल जिले के रहने वाले एक युवक को कंबोडिया में बंधक बना लिया गया है। उसे एजेंटों ने नौकरी का झांसा देकर कंबोडिया बुलाया था। इसके बाद युवक को एक कंपनी में 3500 डॉलर (करीब 3 लाख रुपए) में बेचकर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तराखंड में हुई हरियाणा के ITBP जवान की मौत:दिवाली की छुट्टी लेकर घर जा रहे थे, टैक्सी के अंदर बेहोशी की हालत में मिले
उत्तराखंड में हुई हरियाणा के ITBP जवान की मौत:दिवाली की छुट्टी लेकर घर जा रहे थे, टैक्सी के अंदर बेहोशी की हालत में मिले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 43 वर्षीय जवान संजय यादव की सफर के दौरान अचानक मौत हो गई। जवान दीपावली की छुट्टी पर अपने पैतृक घर हरियाणा लौट रहा था। यह घटना टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के पास हुई, जहां टैक्सी में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। मृतक पिछले दो वर्षों से पिथौरागढ़ के जाजरदेवल में 14वीं वाहिनी ITBP में तैनात थे। संजय यादव अपने साथी आरक्षी के साथ पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर टैक्सी से जा रहे थे। रास्ते में सिन्याड़ी के पास टैक्सी एक होटल पर रुकी। अन्य यात्री भोजन के लिए उतर गए, लेकिन संजय यादव अचेत अवस्था में टैक्सी में ही पड़े रहे। साथी ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आनन-फानन में उन्हें टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित किया। फौरन पहुंचे अधिकारी, डॉक्टर ने बताया मौत का कारण सूचना मिलते ही कोतवाल चेतन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की। घटना की जानकारी तत्काल 14वीं वाहिनी ITBP, पिथौरागढ़ को दी गई। इसके बाद एएसआई गोविंद राम सहित ITBP के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। डॉक्टर्स ने प्रारंभिक जांच में डॉक्टर्स ने आशंका जताई है कि हार्ट अटैक के कारण जवान की मौत हुई होगी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तिरंगे में लपेटकर रेवाड़ी भेजी गई पार्थिव देह पोस्टमॉर्टम के बाद ITBP के वाहन से पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर पूरे सम्मान के साथ जवान के पैतृक निवास हरियाणा के रेवाड़ी के लिए रवाना किया गया। पूरे घटनाक्रम में ITBP अधिकारियों और पुलिस ने जवान के सम्मान और पारिवारिक संवेदनाओं का पूरा ध्यान रखा।
