राघव चड्ढा की सुरक्षा बढ़ी: केंद्र ने दी Z+ श्रेणी, पंजाब में फैसले पर सियासत तेज

राघव चड्ढा की सुरक्षा बढ़ी: केंद्र ने दी Z+ श्रेणी, पंजाब में फैसले पर सियासत तेज

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला लिया है। यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब हाल ही में पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी।

सूत्रों के मुताबिक, अब राघव चड्ढा को दिल्ली और पंजाब दोनों जगह उच्चस्तरीय सुरक्षा कवरेज मिलेगा। उनकी सुरक्षा में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा, जिससे उनकी सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत हो जाएगी।

बताया जा रहा है कि यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट और गृह मंत्रालय के आकलन के आधार पर लिया गया है, जिसमें संभावित खतरे को ध्यान में रखा गया है।

इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। एक तरफ पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा हटाने का फैसला, और दूसरी ओर केंद्र द्वारा तुरंत Z+ सुरक्षा दिए जाने को आम आदमी पार्टी के भीतर चल रही खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है।