वैश्विक मंच पर सक्रिय पंजाब: निवेश और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी बढ़ाने में जुटी मान सरकार

वैश्विक मंच पर सक्रिय पंजाब: निवेश और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी बढ़ाने में जुटी मान सरकार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य में निवेश बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए वैश्विक स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने विभिन्न देशों के साथ आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और व्यापार के नए अवसर तलाशने पर जोर दिया।

नीदरलैंड्स-इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड ट्रेड  की चेयरपर्सन एडिथ नॉर्डमैन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने पंजाब और नीदरलैंड्स के बीच व्यापारिक संबंधों को और विस्तार देने की बात कही। उन्होंने विशेष रूप से फूड प्रोसेसिंग और विनिर्माण क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को उजागर किया।

मुख्यमंत्री ने उद्योगों को जोड़ने, क्षेत्र विशेष साझेदारी को बढ़ावा देने और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान को तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि पंजाब वैश्विक सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बन सके।

इसके अलावा हेग में आयोजित निवेश रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की औद्योगिक क्षमता और उभरते अवसरों को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पंजाब में बेहतर बुनियादी ढांचा, कुशल मानव संसाधन, निवेशक-अनुकूल नीतियां और मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था मौजूद है, जो उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करती है।