राज्यसभा सांसद और पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने दिवाली के अवसर पर कपूरथला और जालंधर जिलों के 25 गांवों को स्टील के पानी के टैंकर वितरित किए। ये टैंकर निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी और सीचेवाल से रवाना किए गए। संत सीचेवाल ने बताया कि उन्होंने अपनी सांसद निधि से ₹7.5 करोड़ की ग्रांट का उपयोग करते हुए अब तक पंजाब के विभिन्न गांवों में कुल 215 पानी की टंकियां वितरित की हैं। यह पहल पवित्र काली बेई की सफाई सेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है। गांववासियों और सरपंचों की प्रतिक्रिया गांवों के सरपंचों ने इन स्टील टंकियों को एक स्थायी उपहार बताया। उन्होंने कहा कि इन टंकियों से गांवों में पानी की कमी दूर होगी, पौधों को पानी देने और आग बुझाने में मदद मिलेगी। साथ ही, धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान होने वाली पानी की समस्या भी अब हल हो जाएगी। संत सीचेवाल ने दिया हरी दिवाली का संदेश इस अवसर पर संत सीचेवाल ने गांववासियों को दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों को ‘हरी दिवाली’ मनाने का संदेश भी दिया। इसके अलावा उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही 50 और टंकियां वितरित की जाएंगी, जिनमें दलित समुदाय और बाढ़ प्रभावित गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन गांवों को टंकियां वितरित की गईं कपूरथला जिले के गांव आहली कलां, बहिबल बहादर, सिधवा दोना, सुखानी, कौल तलवंडी, खैड़ा दोना, झल्ल बीबड़ी, मुस्तफाबाद, टिब्बा, ईश्वरवाल, मेवा सिंह वाला, महबलीपुर, डबुलियां।जालंधर जिले के गांव: कसूपुर, उमरवाला बिल्ला, मानकपुर, बाजवा खुर्द, मूलेवाल खहेड़ा, मूलेवाल अराइयाँ, खानपुर राजपूताना, तलवंडी सलेम समाइलपुर, पंडोरी खास, बाड़ा जोध सिंह, ईसेवाल। कुछ दिन पहले भी संत सीचेवाल ने कपूरथला के जैनपुर, हैबतपुर, तलवंडी चौधरियां और शाहवाला आंद्रेसा गांवों को पानी के टंकियां प्रदान की थीं। कार्यक्रम में सुरजीत सिंह शंटी, वाइस चेयरमैन हरजिंदर सिंह, पंचायत सचिव जसविंदर सिंह और इलाके के कई पंच-सरपंच तथा प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। राज्यसभा सांसद और पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने दिवाली के अवसर पर कपूरथला और जालंधर जिलों के 25 गांवों को स्टील के पानी के टैंकर वितरित किए। ये टैंकर निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी और सीचेवाल से रवाना किए गए। संत सीचेवाल ने बताया कि उन्होंने अपनी सांसद निधि से ₹7.5 करोड़ की ग्रांट का उपयोग करते हुए अब तक पंजाब के विभिन्न गांवों में कुल 215 पानी की टंकियां वितरित की हैं। यह पहल पवित्र काली बेई की सफाई सेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है। गांववासियों और सरपंचों की प्रतिक्रिया गांवों के सरपंचों ने इन स्टील टंकियों को एक स्थायी उपहार बताया। उन्होंने कहा कि इन टंकियों से गांवों में पानी की कमी दूर होगी, पौधों को पानी देने और आग बुझाने में मदद मिलेगी। साथ ही, धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान होने वाली पानी की समस्या भी अब हल हो जाएगी। संत सीचेवाल ने दिया हरी दिवाली का संदेश इस अवसर पर संत सीचेवाल ने गांववासियों को दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों को ‘हरी दिवाली’ मनाने का संदेश भी दिया। इसके अलावा उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही 50 और टंकियां वितरित की जाएंगी, जिनमें दलित समुदाय और बाढ़ प्रभावित गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन गांवों को टंकियां वितरित की गईं कपूरथला जिले के गांव आहली कलां, बहिबल बहादर, सिधवा दोना, सुखानी, कौल तलवंडी, खैड़ा दोना, झल्ल बीबड़ी, मुस्तफाबाद, टिब्बा, ईश्वरवाल, मेवा सिंह वाला, महबलीपुर, डबुलियां।जालंधर जिले के गांव: कसूपुर, उमरवाला बिल्ला, मानकपुर, बाजवा खुर्द, मूलेवाल खहेड़ा, मूलेवाल अराइयाँ, खानपुर राजपूताना, तलवंडी सलेम समाइलपुर, पंडोरी खास, बाड़ा जोध सिंह, ईसेवाल। कुछ दिन पहले भी संत सीचेवाल ने कपूरथला के जैनपुर, हैबतपुर, तलवंडी चौधरियां और शाहवाला आंद्रेसा गांवों को पानी के टंकियां प्रदान की थीं। कार्यक्रम में सुरजीत सिंह शंटी, वाइस चेयरमैन हरजिंदर सिंह, पंचायत सचिव जसविंदर सिंह और इलाके के कई पंच-सरपंच तथा प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
लुधियाना के DSP की बीच रोड पर झड़प:कार की टक्कर के बाद दंपती से उलझे, वीडियो बनाते देख अपशब्द भी कहे; भाई भी भिड़ा
लुधियाना के DSP की बीच रोड पर झड़प:कार की टक्कर के बाद दंपती से उलझे, वीडियो बनाते देख अपशब्द भी कहे; भाई भी भिड़ा पंजाब के लुधियाना में दिवाली की रात DSP जतिंदर चोपड़ा की बीच सड़क दंपती से बहस हो गई। यह मामला तब बिगड़ा, जब उनकी कार से दूसरी कार की टक्कर हो गई। इसमें DSP की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, दूसरे राहगीर की कार को भी नुकसान हुआ है। टक्कर लगने पर दोनों में पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष बीच सड़क पर ही एक-दूसरे से उलझ गए। इसके बाद कार सवार व्यक्ति वीडियो बनाने लगे। पहले DSP के भाई ने बहस की। थोड़ी देर में DSP भी आ गए और भड़क गए। इस दौरान वह अपशब्द कहते भी सुने गए। वहीं DSP जतिंदर चोपड़ा ने कहा कि कार की टक्कर हुई थी। इस दौरान सामने वाले ने वीडियो बनाई, जिस वजह से ये विवाद हो गया। पूरा मामला सिलसिलेवार ढंग से जानिए… 45 सेकेंड के वायरल वीडियो में क्या दिख रहा
इस झगड़े का 45 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दिख रहा है कि DSP के भाई की वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के साथ बहसबाजी हो रही है। DSP का भाई वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को अपशब्द कह रहा है। इस दौरान डीएसपी का भाई ये भी कहता है कि आप हमें गालियां कैसे दे रहे है। यहां कैसे लड़ने आए हो। सभी लोग इकट्ठे होकर हमसे लड़ रहे हो। इस दौरान कुछ लोगों ने DSP चोपड़ा को लड़ने से रोकने के लिए पकड़ा हुआ है। उनका भाई वीडियो बना रहे व्यक्ति से कह रहा है कि तुम इधर आकर बात करो। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कह रहा है कि उसे मारने की धमकी दी जा रही है। डीएसपी चोपड़ा के भाई कह रहे हैं कि उनकी गाड़ी तोड़ी गई है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति कह रहा है कि पुलिस वाला हमें धमकी दे रहा है। चोपड़ा के भाई ने वीडियो में कहा कि किसी ने कोई धमकी नहीं दी। वीडियो में डीएसपी चोपड़ा भी यह बात कहते नजर आ रहे है कि वीडियो बनाकर कोई सच्चा नहीं हो जाता। इसके बाद डीएसपी चोपड़ा को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने भी वीडियो बना रहे व्यक्ति को अपशब्द कह दिए। डीएसपी के भाई ने कहा कि सभी लोग इकट्ठे होकर लड़ रहे है। DSP बोले- वीडियो बनाने पर हुआ विवाद
इस बारे में DSP जतिंदर चोपड़ा ने कहा कि मैं अपने भाई, भाभी, भतीजे-भतीजियों के साथ अपना कार में जा रहा था। दूसरी तरफ से एक अन्य कार आई। आपस में कारों की मामूली टक्कर हो गई। बात कुछ ज्यादा बड़ी नहीं थी लेकिन कार ड्राइव करने वाले ने बहसबाजी शुरू कर दी और वीडियो बनाने लगे, जिस कारण ये विवाद हो गया।

मोहाली के Zirakpur में चल रहा था मिलावट का धंधा, नकली पनीर और देसी घी की सप्लाई का भंडाफोड़
पंजाब की जीरकपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भबात क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थों के एक बड़े कारोबार…
Punjab के पानी रोकने से हरियाणा में जल संकट: CM सैनी ने कहा – दिल्ली भी होगी प्रभावित, राजनीति छोड़ हरियाणा को पानी दें मान।
भाखड़ा नहर में पानी की आपूर्ति Punjab सरकार द्वारा रोक दिए जाने के कारण हरियाणा में जल संकट गहराता जा…
