सिरसा के डबवाली के चौटाला रोड पर रविवार देर रात एक शराबी पिकअप चालक ने भीषण हादसा कर दिया। एनएच-54 पर हुई इस घटना में पिकअप ने पहले एक खड़ी कार को टक्कर मारी, फिर उसे घसीटते हुए रेनबो अस्पताल की दीवार तोड़ दी और अंत में एक ट्रांसफार्मर के पोल से जा टकराई। यह हादसा रात करीब 11:09 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफॉर्मर नीचे गिर गया, जिसकी तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए। पिकअप चालक की पहचान हनुमानगढ़, राजस्थान के गांव सिलबाला खुर्द निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। वह गाड़ियों की बैटरियां लेकर पंजाब के बुढलाड़ा जा रहा था। कार को कई मीटर घसीटा, अस्पताल की दीवार तोड़ी चालक संदीप सिंह ने बताया कि उसे समझ नहीं आया कि गाड़ी कैसे अनियंत्रित हुई। पिकअप ने पहले गांव डबवाली निवासी प्रदीप सिंह की अस्पताल के बाहर खड़ी रिट्ज कार को टक्कर मारकर बुरी तरह घसीटा, उसे उल्टी दिशा में घुमाया और फिर अस्पताल की दीवार तोड़ते हुए ट्रांसफॉर्मर के पोल से टकरा गई। कार में नहीं बैठा था कोई हादसे के तुरंत बाद डॉ. सुखविंदर सिंह, अस्पताल स्टाफ और मरीज बाहर आ गए। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त रिट्ज कार में कोई नहीं था और चौटाला रोड पर भी वाहनों की आवाजाही कम थी, जिससे कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। सिरसा के डबवाली के चौटाला रोड पर रविवार देर रात एक शराबी पिकअप चालक ने भीषण हादसा कर दिया। एनएच-54 पर हुई इस घटना में पिकअप ने पहले एक खड़ी कार को टक्कर मारी, फिर उसे घसीटते हुए रेनबो अस्पताल की दीवार तोड़ दी और अंत में एक ट्रांसफार्मर के पोल से जा टकराई। यह हादसा रात करीब 11:09 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफॉर्मर नीचे गिर गया, जिसकी तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए। पिकअप चालक की पहचान हनुमानगढ़, राजस्थान के गांव सिलबाला खुर्द निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। वह गाड़ियों की बैटरियां लेकर पंजाब के बुढलाड़ा जा रहा था। कार को कई मीटर घसीटा, अस्पताल की दीवार तोड़ी चालक संदीप सिंह ने बताया कि उसे समझ नहीं आया कि गाड़ी कैसे अनियंत्रित हुई। पिकअप ने पहले गांव डबवाली निवासी प्रदीप सिंह की अस्पताल के बाहर खड़ी रिट्ज कार को टक्कर मारकर बुरी तरह घसीटा, उसे उल्टी दिशा में घुमाया और फिर अस्पताल की दीवार तोड़ते हुए ट्रांसफॉर्मर के पोल से टकरा गई। कार में नहीं बैठा था कोई हादसे के तुरंत बाद डॉ. सुखविंदर सिंह, अस्पताल स्टाफ और मरीज बाहर आ गए। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त रिट्ज कार में कोई नहीं था और चौटाला रोड पर भी वाहनों की आवाजाही कम थी, जिससे कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

Haryana के इन लोगों के लिए खुशखबरी, CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान।
Haryana में कुम्हार समुदाय के लिए सैनी सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। अब कुम्हारों को गुजरात…

हरियाणा में पकड़े गए कथित पाक जासूसों पर बोले CM सैनी, पुलिस कर रही है सख्त कार्रवाई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पाकिस्तान के लिए कथित रूप से जासूसी करने के आरोप में हरियाणा से कुछ व्यक्तियों…

पेरिस ओलंपिक से खाली हाथ लौटीं विनेश फोगाट को Haryana सरकार देगी दो इनाम: 4 करोड़ की मांग के साथ प्लॉट की भी डिमांड।
Haryana सरकार कांग्रेस विधायक और मशहूर रेसलर विनेश फोगाट को दो इनाम देने जा रही है। इनमें 4 करोड़ रुपए…
