हरियाणा में दिवाली के दिन बड़े स्तर पर जज बदल दिए गए। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से जारी ट्रांसफर लिस्ट में 27 न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिल हैं। ट्रांसफर ऑर्डर में लिखा है कि लिस्ट में 18 नंबर पर मनीष दुआ को छोड़कर अन्य अधिकारी अपने वर्तमान कार्यभार को तुरंत छोड़ कर अपने नए कार्यभार को संभालें। मनीष दुआ का ट्रांसफर एवं नियुक्ति 3 नवंबर 2025 से प्रभावी होगी। ऑर्डर में लिखा है कि संबंधित जिला एवं सत्र न्यायाधीश यह सुनिश्चित करेंगे कि यदि कोई अधिकारी सांसदों, विधायकों के मामलों से निपट रहा है, तो ऐसे मामलों को वहां निर्धारित अगली तारीख से पहले ही सक्षम क्षेत्राधिकार वाले किसी अन्य न्यायालय को सौंप दिया जाए। पूरी खबर पढ़ें… हिसार में नई गाड़ी लेने जा रहे युवकों का एक्सीडेंट: पेड़ से टकराई कार हिसार के सीसवाला गांव में दिवाली के दिन एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार चार अन्य युवक घायल हो गए। यह घटना सीसवाला गांव से निकलते ही रावलवास खुर्द रोड पर हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार, सीसवाला निवासी विक्रम, नरेश, रामचंद्र, सुनील और राकेश दिवाली के अवसर पर अपनी नई बुक की गई गाड़ी और एक बाइक लेने के लिए हिसार जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… फरीदाबाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामला- बच्ची की मौत: आग से बुरी तरह झुलस गई थी फरीदाबाद की जवाहर कालोनी में गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते हुए ब्लास्ट में झुलसी 2 साल की बच्ची की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 2 महिलाएं और एक बच्चा अभी भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से अनुसार, रात को करीब 9 बजे जवाहर कालोनी में घर के अंदर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गयी थी। पूरी खबर पढ़ें… यमुनानगर में वूल हाउस में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख यमुनानगर में रविवार दोपहर को रेलवे रोड स्थित विश्वकर्मा मोहल्ले में स्थित एक वूल हाउस शाॅप में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राखा हो गया। सूचना मिलते ही डायल-112 और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद 3 गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं है, लेकिन माल का नुकसान लाखों में हुआ है। पढ़ें पूरी खबर… गुरुग्राम में मृत मिले एयर इंडिया फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर: PG में ब्रेकफास्ट के बाद बिस्तर पर लेटे गुरुग्राम के सेक्टर-30 में शिवा अस्पताल के पास स्थित गौरव पीजी में रहने वाले एयर इंडिया के फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर की अचानक मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रफुल्ल सावंत के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मुंबई के रहने वाले थे और गौरव पीजी में अकेले रहते थे। सूचना मिलने के बाद सेक्टर 40 थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा में ADA के 255 पदों की भर्ती रद्द: HPSC ने एग्जाम में नहीं पूछे लॉ से जुड़े सवाल हरियाणा सरकार को बड़ा झटका देते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य के अभियोजन विभाग में सहायक जिला अटॉर्नी (ADA) के 255 पदों के लिए पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा है कि जनरल नॉलेज पर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट का नौकरी के लिए आवश्यक कानूनी कौशल से कोई संबंध नहीं है और इसमें योग्य उम्मीदवारों को अनुचित तरीके से बाहर रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें… सिरसा में नशेड़ी पिकअप ड्राइवर की करामात: गाड़ी से कार को घसीटा सिरसा के डबवाली के चौटाला रोड पर रविवार को एक शराबी पिकअप चालक ने भीषण हादसा कर दिया। एनएच-54 पर हुई इस घटना में पिकअप ने पहले एक खड़ी कार को टक्कर मारी, फिर उसे घसीटते हुए रेनबो अस्पताल की दीवार तोड़ दी और अंत में एक ट्रांसफॉर्मर के पोल से जा टकराई। यह हादसा रात करीब 11:09 बजे हुआ। पूरी खबर पढ़ें… पानीपत में लेबर क्वार्टर में मिला युवक का शव: दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस पानीपत की सैनी कॉलोनी स्थित राम लाल स्कूल के पास सोमवार को एक लेबर क्वार्टर से बदबू आने पर इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने दुर्गंध की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची किला थाना पुलिस ने जब कमरे का गेट तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। कमरे में एक युवक का शव पड़ा था। थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें… रोहतक का मगन सुसाइड केस- पत्नी दिव्या पर कई पाबंदी: नहीं जा पाएगी विदेश हरियाणा के रोहतक में मगन सुहाग सुसाइड केस में आरोपी पत्नी दिव्या को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने 9 शर्तों पर दिव्या को नियमित जमानत दी है। साथ ही निर्देश दिए कि अगर दिव्या निर्देशों का उल्लंघन करती है तो उसकी जमानत को रद्द किया जा सकता है। बता दें कि गांव डोभ निवासी मगन सुहाग ने 18 जून को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले मगन ने वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए पत्नी दिव्या व महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही दीपक को जिम्मेदार ठहराया। पढ़ें पूरी खबर… भिवानी के SSB जवान का अंतिम संस्कार: उत्तराखंड में पैर फिसलने से खाई में गिर गए थे भिवानी जिले के रहने वाले सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कॉन्स्टेबल अनिल कुमार सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार के दौरान उनके बड़े भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। अनिल कुमार सशस्त्र सीमा बल की 55वीं वाहिनी में तैनात थे और उनकी ड्यूटी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में थी। शनिवार देर रात गश्त के दौरान उनका पैर फिसलने से वे गहरी खाई में गिर गए। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में दिवाली के दिन बड़े स्तर पर जज बदल दिए गए। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से जारी ट्रांसफर लिस्ट में 27 न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिल हैं। ट्रांसफर ऑर्डर में लिखा है कि लिस्ट में 18 नंबर पर मनीष दुआ को छोड़कर अन्य अधिकारी अपने वर्तमान कार्यभार को तुरंत छोड़ कर अपने नए कार्यभार को संभालें। मनीष दुआ का ट्रांसफर एवं नियुक्ति 3 नवंबर 2025 से प्रभावी होगी। ऑर्डर में लिखा है कि संबंधित जिला एवं सत्र न्यायाधीश यह सुनिश्चित करेंगे कि यदि कोई अधिकारी सांसदों, विधायकों के मामलों से निपट रहा है, तो ऐसे मामलों को वहां निर्धारित अगली तारीख से पहले ही सक्षम क्षेत्राधिकार वाले किसी अन्य न्यायालय को सौंप दिया जाए। पूरी खबर पढ़ें… हिसार में नई गाड़ी लेने जा रहे युवकों का एक्सीडेंट: पेड़ से टकराई कार हिसार के सीसवाला गांव में दिवाली के दिन एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार चार अन्य युवक घायल हो गए। यह घटना सीसवाला गांव से निकलते ही रावलवास खुर्द रोड पर हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार, सीसवाला निवासी विक्रम, नरेश, रामचंद्र, सुनील और राकेश दिवाली के अवसर पर अपनी नई बुक की गई गाड़ी और एक बाइक लेने के लिए हिसार जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… फरीदाबाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामला- बच्ची की मौत: आग से बुरी तरह झुलस गई थी फरीदाबाद की जवाहर कालोनी में गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते हुए ब्लास्ट में झुलसी 2 साल की बच्ची की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 2 महिलाएं और एक बच्चा अभी भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से अनुसार, रात को करीब 9 बजे जवाहर कालोनी में घर के अंदर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गयी थी। पूरी खबर पढ़ें… यमुनानगर में वूल हाउस में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख यमुनानगर में रविवार दोपहर को रेलवे रोड स्थित विश्वकर्मा मोहल्ले में स्थित एक वूल हाउस शाॅप में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राखा हो गया। सूचना मिलते ही डायल-112 और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद 3 गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं है, लेकिन माल का नुकसान लाखों में हुआ है। पढ़ें पूरी खबर… गुरुग्राम में मृत मिले एयर इंडिया फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर: PG में ब्रेकफास्ट के बाद बिस्तर पर लेटे गुरुग्राम के सेक्टर-30 में शिवा अस्पताल के पास स्थित गौरव पीजी में रहने वाले एयर इंडिया के फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर की अचानक मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रफुल्ल सावंत के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मुंबई के रहने वाले थे और गौरव पीजी में अकेले रहते थे। सूचना मिलने के बाद सेक्टर 40 थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा में ADA के 255 पदों की भर्ती रद्द: HPSC ने एग्जाम में नहीं पूछे लॉ से जुड़े सवाल हरियाणा सरकार को बड़ा झटका देते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य के अभियोजन विभाग में सहायक जिला अटॉर्नी (ADA) के 255 पदों के लिए पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा है कि जनरल नॉलेज पर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट का नौकरी के लिए आवश्यक कानूनी कौशल से कोई संबंध नहीं है और इसमें योग्य उम्मीदवारों को अनुचित तरीके से बाहर रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें… सिरसा में नशेड़ी पिकअप ड्राइवर की करामात: गाड़ी से कार को घसीटा सिरसा के डबवाली के चौटाला रोड पर रविवार को एक शराबी पिकअप चालक ने भीषण हादसा कर दिया। एनएच-54 पर हुई इस घटना में पिकअप ने पहले एक खड़ी कार को टक्कर मारी, फिर उसे घसीटते हुए रेनबो अस्पताल की दीवार तोड़ दी और अंत में एक ट्रांसफॉर्मर के पोल से जा टकराई। यह हादसा रात करीब 11:09 बजे हुआ। पूरी खबर पढ़ें… पानीपत में लेबर क्वार्टर में मिला युवक का शव: दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस पानीपत की सैनी कॉलोनी स्थित राम लाल स्कूल के पास सोमवार को एक लेबर क्वार्टर से बदबू आने पर इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने दुर्गंध की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची किला थाना पुलिस ने जब कमरे का गेट तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। कमरे में एक युवक का शव पड़ा था। थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें… रोहतक का मगन सुसाइड केस- पत्नी दिव्या पर कई पाबंदी: नहीं जा पाएगी विदेश हरियाणा के रोहतक में मगन सुहाग सुसाइड केस में आरोपी पत्नी दिव्या को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने 9 शर्तों पर दिव्या को नियमित जमानत दी है। साथ ही निर्देश दिए कि अगर दिव्या निर्देशों का उल्लंघन करती है तो उसकी जमानत को रद्द किया जा सकता है। बता दें कि गांव डोभ निवासी मगन सुहाग ने 18 जून को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले मगन ने वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए पत्नी दिव्या व महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही दीपक को जिम्मेदार ठहराया। पढ़ें पूरी खबर… भिवानी के SSB जवान का अंतिम संस्कार: उत्तराखंड में पैर फिसलने से खाई में गिर गए थे भिवानी जिले के रहने वाले सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कॉन्स्टेबल अनिल कुमार सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार के दौरान उनके बड़े भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। अनिल कुमार सशस्त्र सीमा बल की 55वीं वाहिनी में तैनात थे और उनकी ड्यूटी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में थी। शनिवार देर रात गश्त के दौरान उनका पैर फिसलने से वे गहरी खाई में गिर गए। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

हरियाणा में सरकारी खर्चों पर सख्ती: विदेश यात्राओं पर कड़ा नियंत्रण, जापान दौरा भी रुका
मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहे तनाव, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और केंद्र सरकार की मितव्ययिता नीति के बीच हरियाणा सरकार…
कुरुक्षेत्र में एक साथ जली बेटे-बहू की चिता:पहले पति फिर 15 घंटे बाद पत्नी की मौत, पिता रिटायर्ड फौजी
कुरुक्षेत्र में एक साथ जली बेटे-बहू की चिता:पहले पति फिर 15 घंटे बाद पत्नी की मौत, पिता रिटायर्ड फौजी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रिटायर्ड फौजी के बेटे और बहू का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। पति की मौत के बाद पत्नी ने महज 15 घंटे के अंदर अपने प्राण त्याग दिए। पत्नी की मौत भी हार्ट अटैक से मानी जा रही है। पति-पत्नी की एक साथ मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, तक दंपती की पहचान पिहोवा के अरुणाय गांव के रहने वाले नरेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू (45) और करमजीत कौर (40) के रूप में हुई है। नरेंद्र सिंह गांव में पीर की दरगाह पर सेवा करते थे, जबकि उनकी पत्नी करमजीत कौर हाउस वाइफ थी। अचानक सीने में दर्द हुआ गांव के लोग नरेंद्र सिंह को प्यार से बिट्टू बाबा कहकर बुलाते थे। कल शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक बिट्टू के सीने में दर्द होने लगा। परिजन उसे तुरंत पिहोवा के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। यहां इलाज के दौरान नरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया, जिसकी सूचना रिश्तेदारों तक पहुंचा दी गई। रात को पत्नी ने त्यागे प्राण नरेंद्र की मौत से परिवार में मातम छा गया। कल रात होने की वजह से नरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका। इसलिए आज उनका अंतिम संस्कार होना था, लेकिन अलसुबह सुबह करीब साढ़े 3 बजे घर पर नरेंद्र सिंह की पत्नी करमजीत कौर ने भी प्राण त्याग दिए। परिजन-रिश्तेदारों को नहीं हुआ यकीन परिजनों को एक बार भी यकीन नहीं हुआ कि करमजीत कौर की मृत्यु हो गई। वे उन्हें लेकर पिहोवा के प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने करमजीत कौर की जांच कर मृत घोषित कर दिया। इस सूचना पर रिश्तेदारों को भी यकीन नहीं हुआ। पति-पत्नी के एक साथ चले जाने से गांव के लोग भी दुखी है। एक चिता पर किया अंतिम संस्कार आज गांव में दोनों का एक साथ एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे विशु ने दोनों की चिता को मुखाग्नि दी। नरेंद्र सिंह के पास 2 बेटियां सनूर और ट्विंकल हैं और दोनों की शादी हो चुकी हैं। वहीं उनके बेटे विशु के पास 3 बेटियां है। विशु पिहोवा में कपड़े की दुकान पर काम करता है। पिता आर्मी से रिटायर्ड नरेंद्र सिंह के पिता बलवंत सिंह आर्मी में कार्यरत थे। वे आर्मी से बतौर हवलदार रिटायर हुए थे। आर्मी से रिटायर होने के बाद बलवंत सिंह ने हरियाणा पुलिस फोर्स को जॉइन किया था। यहां से भी बलवंत सिंह हवलदार के पद से रिटायर हुए थे। करीब 10 साल पहले उनकी मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी सुरजीत की मौत उनसे पहले हो चुकी थी। 30 साल पहले गांव आया परिवार बलवंत सिंह का परिवार पहले गुरुग्राम में रहता था, लेकिन नौकरी से रिटायर्ड होने के बाद करीब 25 साल पहले उनका परिवार अरुणाय गांव में आकर रहने लगा। उसके बाद परिवार यही पर बस गया। नरेंद्र और उसकी पत्नी की मौत से गांव के लोगों में सहानुभूति है।

हरियाणा के बुजुर्गों के लिए आस्था यात्रा का सुनहरा अवसर, सरकार कराएगी मुफ्त सोमनाथ दर्शन
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष धार्मिक पहल की घोषणा की है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा…
