हरियाणा के पंचकूला में नाके पर तैनात पुलिस कांस्टेबल को कंटेनर ड्राइवर ने कुचल दिया। कुचलने के बाद आरोपी गाड़ी को यमुनानगर की तरफ भगाकर ले जा रहा था, जिसके रामगढ़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पंचकूला के चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर ट्रैफिक पुलिस ने 18 अक्टूबर की रात को ड्रिंक एंड ड्राइव जांच के लिए नाका लगाया था। नाका लगाकर वाहनों की जांच रही थी। एएसआई सोमनाथ के साथ सिपाही दीपक भी कार की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कंटेनर ड्राइवर आया, जिसे टॉर्च से रूकने का इशारा किया गया। कंटेनर ड्राइवर ने नाका तोड़ते हुए दीपक को कुचल दिया। उसके बाद एक कार को टक्कर मारी और वहां से गाड़ी भगा ले गया। पीछा कर पकड़ा कंटेनर ड्राइवर SI सोमनाथ ने बताया कि मैंने देखा कि दीपक की मौके पर ही मौत हो चुकी है। उसके बाद मैंने गाड़ी का पीछा शुरू किया। यमुनानगर रोड की तरफ आरोपी गाड़ी को लेकर गया। आगे चलकर वह रामगढ़ की तरफ हो लिया। आरोपी को मट्टावाली गांव के पास से पकड़ कर चंडीमंदिर थाना पुलिस को सौंप दिया। जींद का दीपक 2023 में भर्ती जींद के पिल्लुखेड़ा गांव निवासी दीपक साल 2023 में पुलिस में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद दीपक अगस्त 2024 में ट्रैफिक पुलिस पंचकूला में आया था। दीपक शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। बड़ी लड़की है और उसका छोटा बेटा केवल 10 माह का है। यूपी का रहने वाला है ड्राइवर गिरफ्तार चंडीमंदिर थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI प्रवीन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान यूपी के सुलतानपुर जिले में पीपरपुर थाना के गांव दसईपुर निवासी धमेंद्र के तौर पर हुई है। हरियाणा के पंचकूला में नाके पर तैनात पुलिस कांस्टेबल को कंटेनर ड्राइवर ने कुचल दिया। कुचलने के बाद आरोपी गाड़ी को यमुनानगर की तरफ भगाकर ले जा रहा था, जिसके रामगढ़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पंचकूला के चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर ट्रैफिक पुलिस ने 18 अक्टूबर की रात को ड्रिंक एंड ड्राइव जांच के लिए नाका लगाया था। नाका लगाकर वाहनों की जांच रही थी। एएसआई सोमनाथ के साथ सिपाही दीपक भी कार की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कंटेनर ड्राइवर आया, जिसे टॉर्च से रूकने का इशारा किया गया। कंटेनर ड्राइवर ने नाका तोड़ते हुए दीपक को कुचल दिया। उसके बाद एक कार को टक्कर मारी और वहां से गाड़ी भगा ले गया। पीछा कर पकड़ा कंटेनर ड्राइवर SI सोमनाथ ने बताया कि मैंने देखा कि दीपक की मौके पर ही मौत हो चुकी है। उसके बाद मैंने गाड़ी का पीछा शुरू किया। यमुनानगर रोड की तरफ आरोपी गाड़ी को लेकर गया। आगे चलकर वह रामगढ़ की तरफ हो लिया। आरोपी को मट्टावाली गांव के पास से पकड़ कर चंडीमंदिर थाना पुलिस को सौंप दिया। जींद का दीपक 2023 में भर्ती जींद के पिल्लुखेड़ा गांव निवासी दीपक साल 2023 में पुलिस में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद दीपक अगस्त 2024 में ट्रैफिक पुलिस पंचकूला में आया था। दीपक शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। बड़ी लड़की है और उसका छोटा बेटा केवल 10 माह का है। यूपी का रहने वाला है ड्राइवर गिरफ्तार चंडीमंदिर थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI प्रवीन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान यूपी के सुलतानपुर जिले में पीपरपुर थाना के गांव दसईपुर निवासी धमेंद्र के तौर पर हुई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

महेंद्रगढ़ में भाजपा को मिला नया संगठनात्मक केंद्र, मुख्यमंत्री सैनी बोले- जनता की सेवा ही हमारी राजनीति का मूल उद्देश्य
महेंद्रगढ़ में भाजपा के नए जिला कार्यालय ‘नमो कमल’ का उद्घाटन हरियाणा में संगठनात्मक विस्तार को नई गति देते हुए…

‘सेवा, सुशासन और विकास’ के 12 वर्ष, सीएम सैनी ने गिनाईं मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धियां
‘नए भारत’ की उपलब्धियों का लेखा-जोखा: सीएम सैनी बोले— 12 वर्षों में बदली देश की दिशा और दशा हरियाणा के…

बढ़ती महंगाई पर सड़कों पर उतरेगी हरियाणा कांग्रेस, पेट्रोल-डीजल और गैस कीमतों को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन की तैयारी
हरियाणा में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। पेट्रोल,…
