1857 के अनसुने वीरों को समर्पित स्मारक का CM ने किया निरीक्षण, जल्द पूरा होगा निर्माण

1857 के अनसुने वीरों को समर्पित स्मारक का CM ने किया निरीक्षण, जल्द पूरा होगा निर्माण

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” का निरीक्षण करते हुए इसे राष्ट्रभक्ति, वीरता और बलिदान की भावना को जीवंत रखने वाला ऐतिहासिक केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा को समर्पित यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का प्रमुख स्रोत बनेगा।

निरीक्षण के दौरान हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री नायब सिंह सैनी व ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्मारक परिसर की विभिन्न गैलरियों, ऑडिटोरियम और तकनीकी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए ताकि यह परियोजना शीघ्र जनता को समर्पित की जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्मारक केवल एक इमारत नहीं बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने वाला राष्ट्रीय चेतना केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है और इस स्मारक के माध्यम से युवाओं को देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा वीरों और बलिदानियों की भूमि रही है तथा राज्य सरकार स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को संरक्षित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आधुनिक तकनीक, ऐतिहासिक तथ्यों और आकर्षक वास्तुकला के मिश्रण से तैयार हो रहा यह स्मारक देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्रीगण ने 1857 की क्रांति पर आधारित एक लघु वृत्तचित्र भी देखा। स्मारक में बनाई गई विभिन्न डिजिटल गैलरियों में स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं, युद्धों और शहीदों की वीरगाथाओं को आधुनिक प्रस्तुति के साथ प्रदर्शित किया गया है।

ऊर्जा मंत्री नायब सिंह सैनी व ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि 1857 की क्रांति पर आधारित यह देश का अपनी तरह का पहला स्मारक होगा, जिसमें कई अनसुने और गुमनाम क्रांतिकारियों के योगदान को भी विशेष स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण ज्ञान केंद्र साबित होगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों के लिए स्मारक भ्रमण को प्राथमिकता दी जाए, ताकि नई पीढ़ी स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और शहीदों के बलिदान से परिचित हो सके।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए मंत्री नायब सिंह सैनी व ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके विशेष मार्गदर्शन और रुचि के कारण यह स्मारक भव्य स्वरूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह स्थल राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति का प्रमुख केंद्र बनेगा।