यमुनानगर में शनिवार देर रात दीवाली को लेकर सजी दुकानों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 10 से ज्यादा खोखे राख हो गए। इनमें दीवाली पर बेचने के लिए सामान रखा गया था प्रतापनगर में ये दुकानें सजाई गई थीं। आग का धुआं देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उनकी सूचना पर डायल-112 की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। लेकिन दुकानदारों का कहना है कि इस घटना में उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। रात दो बजे लगी आग स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि दिवाली के अवसर पर प्रतापनगर में अस्पताल के पास सामान बेचने के लिए कई खोखे बने हुए हैं। शनिवार रात को करीब दो बजे उसे सड़क पर से शोर सुनाई दिया, जिसके बाद बाहर आकर देखा तो आठ से 10 खोखों में भयंकर आग लगी हुई थी। आसपास के लोग अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल था। सूचना मिलते ही मौके पर डायल-112 की टीम भी पहुंच चुकी थी, जिसने मौके से दमकल विभाग को कॉल की । कुछ ही देर में दमकल कर्मी भी वहां पहुंच गए। लाखों रुपए का हुआ नुकसान कर्मचारियों ने आधे से एक घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन इतने में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। खोखा चलाने वाले भी मौके पर पहुंच चुके थे, जोकि अपनी आंखों के सामने अपना नुकसान होता देख रहे थे। इस आगजनी से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। कहीं शरारतीतत्वों ने तो नहीं लगाई आग वहीं अभी आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। कई लोगों का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा किया गया है तो कुछ इसे शॉर्ट सर्किट के वजह से बता रहे हैं। प्रतापनगर थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है वे जांच कर रहे हैं। फिलहाल कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यमुनानगर में शनिवार देर रात दीवाली को लेकर सजी दुकानों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 10 से ज्यादा खोखे राख हो गए। इनमें दीवाली पर बेचने के लिए सामान रखा गया था प्रतापनगर में ये दुकानें सजाई गई थीं। आग का धुआं देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उनकी सूचना पर डायल-112 की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। लेकिन दुकानदारों का कहना है कि इस घटना में उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। रात दो बजे लगी आग स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि दिवाली के अवसर पर प्रतापनगर में अस्पताल के पास सामान बेचने के लिए कई खोखे बने हुए हैं। शनिवार रात को करीब दो बजे उसे सड़क पर से शोर सुनाई दिया, जिसके बाद बाहर आकर देखा तो आठ से 10 खोखों में भयंकर आग लगी हुई थी। आसपास के लोग अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल था। सूचना मिलते ही मौके पर डायल-112 की टीम भी पहुंच चुकी थी, जिसने मौके से दमकल विभाग को कॉल की । कुछ ही देर में दमकल कर्मी भी वहां पहुंच गए। लाखों रुपए का हुआ नुकसान कर्मचारियों ने आधे से एक घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन इतने में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। खोखा चलाने वाले भी मौके पर पहुंच चुके थे, जोकि अपनी आंखों के सामने अपना नुकसान होता देख रहे थे। इस आगजनी से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। कहीं शरारतीतत्वों ने तो नहीं लगाई आग वहीं अभी आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। कई लोगों का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा किया गया है तो कुछ इसे शॉर्ट सर्किट के वजह से बता रहे हैं। प्रतापनगर थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है वे जांच कर रहे हैं। फिलहाल कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

हरियाणा CM की कैबिनेट मंत्रियों से बजट प्री मीटिंग:सैनी बोले-अब तक 9000 सुझाव आए; मंत्री विज ने भी 2 सुझाव दिए
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज अपने कैबिनेट सहयोगियों और विधायकों के साथ प्री बजट मीटिंग की। मीटिंग में सांसद भी…

Haryana को मिली नई Vande Bharat Express: अब Ambala, Kurukshetra और Panipat से Delhi और Punjab की यात्रा होगी और भी आसान
हरियाणा के यात्रियों के लिए शनिवार का दिन खुशखबरी लेकर आया है। प्रदेश को एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन…

Union Minister Nitin Gadkari से मिले सांसद Kartikeya Sharma, Panchkula की तीन Road Projects पर की चर्चा
हरियाणा के राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पंचकूला जिले…
