साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। फैंस 19 मार्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसी दिन 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। इसी बीच फिल्म के निर्देशक आदित्य धर और अभिनेता रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा साझा किया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रहस्यमय पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘धुरंधर पार्ट 2’ के टीजर की घोषणा जल्द होने वाली है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
“कल दोपहर 12:12 बजे”।
इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि मेकर्स शायद फिल्म के टीजर को रिलीज करने की तैयारी में हैं। ऐसे में दर्शकों के बीच सस्पेंस बना हुआ है कि 3 फरवरी 2026 को दोपहर 12:12 बजे आदित्य धर और उनकी टीम आखिर कौन-सा बड़ा सरप्राइज देने वाली है।



