रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ विदेशों में OTT पर दस्तक दे चुकी है, लेकिन भारतीय दर्शकों को इसके लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म 15 मई से नेटफ्लिक्स पर इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए उपलब्ध है, जबकि इंडिया में इसकी स्ट्रीमिंग का अधिकार जियो हॉटस्टार के पास है। हालांकि प्लेटफॉर्म की ओर से अब तक ऑफिशियल रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया था, जिससे फैंस सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठा रहे थे।
अब सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की डिजिटल रिलीज को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी वजह IPL 2026 है। बताया जा रहा है कि मेकर्स और प्लेटफॉर्म नहीं चाहते थे कि क्रिकेट टूर्नामेंट के बीच फिल्म का प्रीमियर दब जाए और उसे उम्मीद के मुताबिक व्यूअरशिप न मिले। इसी कारण OTT रिलीज को IPL सीजन खत्म होने तक टाल दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, IPL 31 मई को समाप्त होगा और इसके कुछ दिन बाद ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। खबर है कि फिल्म 4 जून 2026 को प्लेटफॉर्म पर बड़े डिजिटल प्रीमियर के रूप में आएगी। वहीं 5 जून से यह सभी सब्सक्राइबर्स के लिए स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध हो जाएगी।
पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि फिल्म 15 या 16 मई तक OTT पर रिलीज हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद फैंस लगातार इसकी नई रिलीज डेट जानने की कोशिश कर रहे थे। अब देरी की असली वजह सामने आने के बाद दर्शकों का इंतजार भी लगभग खत्म माना जा रहा है।
दिलचस्प बात यह भी है कि OTT पर दर्शकों को फिल्म का ‘Raw & Undekha’ कट देखने को मिलेगा। इसमें कई ऐसे सीन्स जोड़े गए हैं, जिन्हें थिएटर रिलीज के दौरान शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में डिजिटल वर्जन को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।




