IPL 2026 के लीग चरण के अंतिम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हरा दिया। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थीं, लेकिन दिल्ली ने सीजन का अंत जीत के साथ किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से केएल राहुल ने सबसे दमदार पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। कप्तान अक्षर पटेल ने भी 39 रन जोड़कर अहम योगदान दिया। अंत में डेविड मिलर के 28 और आशुतोष शर्मा के नाबाद 18 रन ने टीम को 200 के पार पहुंचाया।
204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 63 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। रोवमन पॉवेल ने 29 और मनीष पांडे ने 25 रन बनाए, मगर टीम 18.4 ओवर में 163 रन पर सिमट गई।
दिल्ली की गेंदबाजी में कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी सबसे सफल रहे। दोनों ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। मिचेल स्टार्क ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया, जबकि अक्षर पटेल को भी एक सफलता मिली। एक विकेट रन आउट के रूप में गिरा।
कोलकाता की प्लेइंग-11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे।
इम्पैक्ट प्लेयर : फिन एलन।
दिल्ली की प्लेइंग-11
अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी।
इम्पैक्ट प्लेयर : समीर रिजवी।




