IPL 2026: वानखेड़े में करो या मरो की जंग, राजस्थान पर बाहर होने का खतरा

IPL 2026: वानखेड़े में करो या मरो की जंग, राजस्थान पर बाहर होने का खतरा

IPL 2026 के आखिरी डबल हेडर में रविवार का पहला मुकाबला Mumbai Indians और Rajasthan Royals के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान के लिए यह मैच बेहद अहम है, क्योंकि हार मिलने पर टीम का प्लेऑफ का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

मैच की शुरुआत में राजस्थान को तेज झटके लगे। 4.1 ओवर तक टीम ने 2 विकेट खोकर 33 रन बना लिए थे। पहले यशस्वी जायसवाल 27 रन बनाकर आउट हुए, जिन्हें विल जैक्स ने चलता किया। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी भी सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

हालांकि पूरे सीजन में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 13 मुकाबलों में 579 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 236.32 का रहा है। ऑरेंज कैप की दौड़ में वे चौथे नंबर पर मौजूद हैं। इस सीजन में उनके बल्ले से 1 शतक, 3 अर्धशतक और 53 छक्के निकल चुके हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस:
रायन रिकेल्टन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स:
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और बृजेश शर्मा।