Haryana: पूंडरी हलके को मिली 26 नई खेल नर्सरियां, ग्रामीण क्षेत्रों से उभरेंगे भविष्य के चैंपियन।
पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा और खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार गंभीर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में, ग्रामीण क्षेत्रों की उभरती खेल प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से खेल विभाग द्वारा पूंडरी क्षेत्र के सरकारी शिक्षण संस्थानों और ग्राम पंचायतों को कुल 26 खेल नर्सरियों की सौगात दी गई है। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा, और वे भविष्य में प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकेंगे। खेल नर्सरियां प्रदान करने पर विधायक जांबा ने मुख्यमंत्री नायब…
