फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलर सुसाइड मामला उलझा:पार्टनर ने 8 करोड़ हड़पे, पाई-पाई को मोहताज किया; बेटा बोला- पुलिस थाने बुलाकर परेशान कर रही थी

फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलर सुसाइड मामला उलझा:पार्टनर ने 8 करोड़ हड़पे, पाई-पाई को मोहताज किया; बेटा बोला- पुलिस थाने बुलाकर परेशान कर रही थी हरियाणा के फरीदाबाद में सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड करने वाले प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौधरी की मौत का मामला सुलझ नहीं पाया है। दो दिन बाद भी शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। परिजनों का कहना है जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया जाएगा। राजकुमार के बेटे आदित्य ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिता ने बिजनेस पार्टनर संजय शर्मा और दूसरे लोगों के खिलाफ काफी समय पहले ही पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा पुलिस उनके पिता को ही बार-बार थाने बुलाकर परेशान करती थी। अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो पिता आज जिंदा होते। सुसाइड नोट में पार्टनर व अन्य लोगों पर 8 करोड़ रुपए का हिसाब न करने और पाई-पाई को मोहताज होने की बात लिखी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही खुलासा हो पाएगा कि यह सुसाइड था, या राजकुमार के साथ कुछ और तो नहीं हुआ। जिस दोस्त के फ्लैट में रहा, उस पर भी केस
बल्लभगढ़ के चावला कॉलोनी के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौधरी ने शनिवार सुबह 10 बजे गांव सीकरी स्थित अद्वितिय सोसाइटी में 14 मंजिल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। राजकुमार 2 दिनों से अपने दोस्त दिनेश के साथ उसके फ्लैट पर रह रहा था। एफआईआर में दिनेश का भी जिक्र है। शनिवार को वह सुबह टहलने के लिए बाहर गए, 10 बजे वापस लाैटे। इसके बाद कमरे में कुछ देर बैठे और फिर छत पर चले गए। करीब आधे घंटे बाद उन्होंने चौदहवीं मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे वह कार की छत पर आकर गिरे, जिसमें उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस को राजकुमार की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। जिसमें बिजनेस पार्टनर संजय शर्मा समेत कई अन्य लोगों पर 8 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया था। सुसाइड नोट में राजकुमार ने क्या आरोप लगाए… 11 के खिलाफ के दर्ज, 5 टीम गठित
सेक्टर-58 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे आदित्य चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार के पार्टनर संजय शर्मा, अमरजीत चावला, कार्तिक शर्मा, कुनाल शर्मा, नेत्रपाल चौहान, विनीत और पुनीत,जमील मलिक, सबीर खान, रहीस खान, दिनेश सरपंच के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी लोगों को नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने के लिए कहा जाएगा। पुलिस की 5 टीमें इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर काम कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हो सकता है खुलासा
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अभी प्राथमिक नजर में मंजिल से कूदकर हुई मौत को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मृतक के साथ कोई दूसरी घटना तो नहीं हुई थी। जब तक पोस्टमॉर्टम नहीं होता तब तक पुलिस इसमें गहराई से कुछ नहीं बता सकती है। —————————— यह खबर भी पढे़ं… फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलर के सुसाइड में खुलासा:14वीं मंजिल से कूदने से पहले सुसाइड नोट फेसबुक पर डाला, बेटे ने देखकर कई फोन किए हरियाणा के फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलर के सुसाइड केस में खुलासा हुआ है। राजकुमार ने शनिवार को अवदित्य सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर जान देने से पहले फेसबुक पर सुसाइड नोट अपलोड किया था। बेटे ने फेसबुक पर पिता का सुसाइड नोट देखकर उन्हें कई कॉल किए, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। पढ़ें पूरी खबर…

गद्दी के लिए चेलों ने किया गुरु का मर्डर:भिवानी में डेरे से किडनैप कर ले गए, गला घोंटकर मारा, लाश नहर में फेंकी

गद्दी के लिए चेलों ने किया गुरु का मर्डर:भिवानी में डेरे से किडनैप कर ले गए, गला घोंटकर मारा, लाश नहर में फेंकी हरियाणा में भिवानी के नांगल गांव स्थित श्रीनाथ डेरे के महंत योगी चंबानाथ के अपहरण व हत्या मामले में CIA ने रोहतक के 2 आरोपियों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये चेला बनने आए थे, लेकिन डेरे की गद्दी के लालच में इन दोनों ने महंत का किडनैप किया। इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। ये दोनों डेरे में महंत का रहन-सहन देखकर लालच में आए थे। महंत का शव 16 अक्टूबर को झज्जर जिले से गुजरने वाली जेएनएल नहर में मिला था। शव को आरोपियों की निशानदेही पर ही बरामद किया गया। भिवानी की CIA-1 टीम ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 4 दिन की रिमांड पर लिया हुआ है। इनके अन्य साथियों को भी पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। रविवार को गांव के लोगों ने महंत की समाधि स्थापित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सिलसिलेवार पढ़ें, अपहरण से गिरफ्तारी तक की कहानी… CIA इंचार्ज बोले- 2 युवक गिरफ्तार किए गए
CIA-1 के इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में रोहतक के भराण गांव निवासी दीपक और मातू भैणी गांव के रहने वाले वीरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों से पूछताछ जारी है। वहीं, इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। महंत योगी चंबानाथ को दी समाधि
गांव नांगल के सरपंच कुलदीप ने बताया कि गद्दी के चक्कर में यह अपहरण व मर्डर किया गया। शव मिलने के बाद महंत का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। महंत का शव गांव नांगल पहुंचा और रविवार को गांव में महंत योगी चंबानाथ को समाधि दी गई। इस दौरान गांव के काफी लोग मौजूद रहे। पंचायत के 7-8 एकड़ में बना डेरा
सरपंच कुलदीप ने कहा कि करीब 18 वर्ष पहले महंत योगी चंबानाथ गांव में आए थे। इसके बाद उन्होंने पंचायती जमीन पर डेरा बसाया। वह डेरा इस समय करीब 7-8 एकड़ जमीन पर है। इस पूरी पंचायती जमीन में कुछ जमीन जोहड़-कुएं की है। डेरे में अधिक चढ़ावा भी नहीं आता था।

प्रेमानंद की ज्ञानानंद महाराज से मुलाकात,VIDEO:ब्रह्मलीन होने की अफवाह फैली, हाल जानने पहुंचे हरियाणा के गीता मनीषी; संत ने चरण धोकर किया स्वागत

प्रेमानंद की ज्ञानानंद महाराज से मुलाकात,VIDEO:ब्रह्मलीन होने की अफवाह फैली, हाल जानने पहुंचे हरियाणा के गीता मनीषी; संत ने चरण धोकर किया स्वागत वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज और हरियाणा के संत गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज की भेंट का वीडियो अनुयायियों में श्रद्धा का केंद्र बना है। इसमें ज्ञानानंद महाराज वृंदावन में प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य हाल पूछने गए। वहां संत ने चरण धोकर और दंडवत होकर स्वागत किया। वृंदावन की इस मुलाकात पर ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि प्रेमानंद महाराज एक ऐसे संत हैं, जिन्होंने समाज में नाम और भक्ति के प्रति गहरा भाव जगाया है। उन्होंने बताया कि जब वह वृंदावन पहुंचे तो प्रेमानंद महाराज ने बहुत ही विनम्रता के साथ उनका स्वागत किया। ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को जानने के लिए ही वह वृंदावन गए थे। वहां जाकर पता चला कि वह थोड़ा अस्वस्थ हैं, लेकिन वह मानसिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा, “जब हम उनसे मिले तो उन्होंने गहरे भाव दिखाए, और हमें लगा कि यह उनका बड़प्पन है। जब संत अपने किसी भाव की स्थिति में होते हैं तो उनकी विनम्रता और भी बढ़ जाती है। प्रेमानंद महाराज का यही स्वभाव उनकी महानता को दर्शाता है।” प्रेमानंद से मुलाकात पर क्या बोले गीता मनीषी गीता के भाव पर हुई सात्विक चर्चा, समाज में सरल भाषा में गीता प्रचार पर हर्ष
ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि उस समय वहां कई संत उपस्थित थे। चर्चा के दौरान प्रेमानंद महाराज ने कहा कि आप समाज में सरल भाषा में गीता का प्रचार कर रहे हैं, यह अत्यंत सराहनीय कार्य है। गीता के एक भाव पर सात्विक चर्चा भी हुई। दोनों संतों ने भगवत गीता के संदेशों को आज के समाज में लागू करने के महत्व पर विचार साझा किए। ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज के उत्तम स्वास्थ्य के लिए भगवान से विशेष प्रार्थना भी की। भगवान उन पर कृपा बनाए रखें और वे शारीरिक रूप से भी जल्द स्वस्थ हों, क्योंकि मानसिक रूप से वे पूर्णत: संतुलित और दृढ़ हैं। गीता मनीषी ने कहा- 20 को मनाएं दीवाली, 21 रात को अमावस्या का अंश नहीं
करनाल पहुंचे गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि कार्तिक मास में पांच दिनों का समय हनुमान जयंती, धनतेरस, दीवाली, अन्नकूट और भैया दूज, ये पांचों दिन विशेष माने जाते हैं। कभी कभी ऐसा हो जाता है कि अपने यहां त्योहारों का जो भाव होता है, वो केवल एक तारीख को लेकर नहीं होता। अपने यहां त्योहार तिथियों के अनुसार होता है और तिथियों में बहुत कुछ देखा जाता है, जिसमें नक्षत्र, लगन, ग्रह व अन्य कुछ बातों का ध्यान रखा जाता है। जहां तक दीवाली की बात है, वह 20 अक्टूबर को ही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि हम अपने त्योहारों की एक कसौटी बना लें तो बहुत अच्छा रहेगा। जहां का जो त्योहार है यानी केंद्र वहां पर किस दिन त्योहार मनाया जा रहा है, उसके हिसाब से मनाएं। अयोध्या में 20 को ही दीवाली है, क्योंकि 21 अक्तूबर को रात को अमावस्या का अंश नहीं है। सोशल मीडिया और एआई पर बोले- हमारी संस्कृति में कुछ भी आर्टिफिशियल नहीं’
सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सवाल पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया और एआई का दौर है, लेकिन हमारी संस्कृति में तो कुछ भी आर्टिफिशियल नहीं है। हम सनातन धर्मी हैं और वास्तविकता में जीने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा- हमारी परंपराओं और ग्रंथों में सबकुछ सत्य और अनुभव पर आधारित है। जो लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक प्रचार करते हैं और नकारात्मक वातावरण बनाते हैं, उन्हें स्वयं पर ग्लानि होनी चाहिए। ज्ञानानंद महाराज ने यह भी कहा कि एआई के माध्यम से जो भ्रामक समाचार प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर फैलाए गए, वे अत्यंत निंदनीय हैं। इस तरह के झूठे प्रचार किसी के भी प्रति नहीं होने चाहिए, लेकिन जब यह किसी महापुरुष के बारे में किया जाए तो यह और भी बड़ा अपराध है। प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां फेल, रोज डायलिसिस
प्रेमानंद महाराज पॉलिसिस्टिक किडनी डिजीज (PKD) जैसी गंभीर जेनेटिक बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी के कारण उनकी दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं, और रोजाना डायलिसिस कराना पड़ता है। ताकि शरीर का खून साफ किया जा सके। यह स्थिति पिछले लगभग दो दशकों से बनी हुई है। उन्होंने अपनी किडनियों को ‘राधा’ और ‘कृष्णा’ नाम दिए हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी शेष जीवन संभाव्यता पहले केवल 2 से ढाई साल बताई गई थी, परंतु उनकी सकारात्मक सोच ने उन्हें वर्षों तक जीवित और मानसिक रूप से शांत बनाए रखा है। हालांकि, हाल ही में कुछ अफवाहें फैल गई थीं कि वग गंभीर रूप से बीमार हैं या ब्रह्मलीन हो गए हैं। इन अफवाहों का खंडन करते हुए, प्रेमानंद महाराज ने स्वयं कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। हाल ही में, उन्होंने वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम से लगभग 200 मीटर की पदयात्रा की, जिससे उनके भक्तों को दर्शन मिल सके और अफवाहों को विराम मिला।

हरियाणा के IPS पूरन कुमार के गनमैन का CCTV:शराब कारोबारी के दफ्तर में दिखा; आरोप- वसूली करने गया; इसी केस में गिरफ्तार हुआ

हरियाणा के IPS पूरन कुमार के गनमैन का CCTV:शराब कारोबारी के दफ्तर में दिखा; आरोप- वसूली करने गया; इसी केस में गिरफ्तार हुआ हरियाणा में पहले सीनियर IPS पूरन कुमार का सुसाइड, फिर रोहतक में साइबर सेल के ASI संदीप लाठर सुसाइड केस में रोज कुछ न कुछ नया सामने आ रहा है। अब एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दिवंगत IPS वाई पूरन कुमार का पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) गनमैन सुशील कुमार दिख रहा है। यह CCTV फुटेज शराब कारोबारी प्रवीन बंसल के ऑफिस की बताई जा रही है। इसी कारोबारी की शिकायत पर 6 अक्टूबर को सुशील कुमार के खिलाफ ढाई लाख रुपए की मंथली मांगने का केस दर्ज हुआ। बाद में बताया गया कि सुशील कुमार ने पुलिस पूछताछ में कबूला था कि यह रकम IG वाई पूरन कुमार को मिलनी थी। अभी यह आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह CCTV फुटेज बगैर किसी छेड़छाड़ की है, या इसमें दिख रहा व्यक्ति EASI सुशील ही है। यदि सुशील है तो क्या वह वसूली करने ही गया था? क्या वह वहां से कुछ लेकर आया था? यह भी नहीं पता चला है कि यह CCTV किस तारीख की है। इस मामले में पुलिस अभी कुछ नहीं कह रही। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज की जांच की जाएगी। सबसे पहले जानिए, CCTV में क्या दिख रहा… हिमाचली टोपी में नजर आ रहा
सामने आई CCTV फुटेज में हिमाचली टोपी पहने एक व्यक्ति ऑफिस में आकर कुछ लोगों से मिलता है। उसके बाद ऑफिस के कैबिन से एक व्यक्ति बाहर निकलता है, जो टोपी पहने उस व्यक्ति को अंदर लेकर चला जाता है। जिस CCTV की यह फुटेज है वह दफ्तर के कॉमन एरिया में लगा है और अंदर दूसरे कैबिन व कमरा है। CCTV फुटेज के बाद हिल गया था पुलिस का सिस्टम
सूत्रों के अनुसार, यह CCTV फुटेज रोहतक पुलिस को देकर शिकायत की गई। इसमें आरोप लगाया गया कि सुशील कुमार शराब कारोबारी प्रवीन बंसल पर मंथली देने का दबाव बना रहा था। आरोप था कि ढाई लाख रुपए मंथली यह कहकर मांगी गई कि आईजी को देनी है। यह फुटेज सामने आने के बाद पुलिस सिस्टम में हलचल बढ़ गई थी। 6 अक्टूबर को अर्बन एस्टेट थाने में एक्सटॉर्शन का केस दर्ज हुआ
सूत्रों के मुताबिक, शराब कारोबारी प्रवीन बंसल ने पुलिस को शिकायत देते वक्त यह CCTV फुटेज भी दिया। इसके बाद रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में 6 अक्टूबर को FIR नंबर 319 दर्ज की गई। हालांकि, जब यह FIR दर्ज हुई थी, तब रोहतक रेंज के आईजी वाई पूरन कुमार का सुनारिया ट्रेनिंग संस्थान में तबादला हो चुका था। अब जानिए केस दर्ज होने के बाद कैसे दो सुसाइड हुए… IAS अमनीत कुमार व विधायक नामजद, FIR सार्वजनिक नहीं
संतोष की शिकायत पर दिवंगत वाई पूरन कुमार की आईएएस अफसर पत्नी अमनीत पी. कुमार, साले एवं पंजाब के बठिंडा ग्रामीण सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन, गनमैन सुशील कुमार व एक अन्य पुलिसकर्मी पर सदर थाने में केस दर्ज है। आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराएं लगाई हैं। अभी तक FIR की कॉपी सार्वजनिक नहीं हुई है। संदीप लाठर के परिवार के लोगों ने कॉपी की मांग भी नहीं की। हालांकि, परिवार के लोगों को FIR की कॉपी पढ़वाई गई थी, जिसके बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार किया गया है। पुलिस ने SIT नहीं की गठित
ASI संदीप लाठर सुसाइड केस में पुलिस की तरफ से अभी तक SIT गठित नहीं की गई है। वहीं, IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से SIT गठित कर रखी है, जिसने रोहतक में भी आकर पूछताछ की थी। चंडीगढ़ पुलिस की SIT ने रोहतक में आकर केस से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की थी। पुलिस मामले में कर रही जांच
सदर थाना एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सुशील के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। अगर जरूरत पड़ेगी तो सुशील को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जांच में शामिल किया जाएगा। साथ ही जो CCTV फुटेज की बात है तो उसको लेकर भी पूछताछ करेंगे। —————————– यह खबर भी पढ़ें… रोहतक ASI सुसाइड केस में चश्मदीद सामने आया:बोला- पटाखे जैसी आवाज सुनी, पहले लगा तार टकराए, कोठड़े पर गया तो लाश मिली हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल में कार्यरत ASI संदीप लाठर ने 14 अक्टूबर को मामा के खेत में बने कोठड़े में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। संदीप के शव को सबसे पहले वहां रहने वाले नौकर जिलेदार ने देखा, जिसने संदीप के मामा के लड़के संजय व पुलिस को सूचना दी थी। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब का ऐसा गांव, जहां भैंसों ने बदली दिवाली परंपरा:200 साल से देश से अलग दूसरे दिन सेलिब्रेशन; 2 साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट से है पहचान

पंजाब का ऐसा गांव, जहां भैंसों ने बदली दिवाली परंपरा:200 साल से देश से अलग दूसरे दिन सेलिब्रेशन; 2 साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट से है पहचान पंजाब के मोहाली जिले का एक गांव ऐसा भी है, जहां दीपावली पूरे देश से अलग दिन मनाई जाती है। इस गांव का नाम है, चिल्ला गांव। यहां हमेशा से परंपरा रही है कि गांव में दिवाली अगले दिन मनाई जाएगी, जबकि सारा देश एक दिन पहले सेलिब्रेशन कर चुका होता है। यह रिवाज करीब 200 वर्षों से चला आ रहा है, जिसके पीछे भैंसों से जुड़ी कहानी मानी जाती है। हालांकि, इस परंपरा कोई उल्लेख किसी किताब या धार्मिक ग्रंथ में नहीं मिलता, फिर भी लोग अपने बुजुर्गों द्वारा शुरू की गई इस परंपरा को बिना कोई सवाल उठाए निभा रहे हैं। इस साल गांव में दिवाली 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी, जबकि देश में यह फेस्टीवल 20 अक्टूबर को सेलिब्रेट होगा। 20 अक्टूबर की रात ग्रामीण घरों में छोटी दीपमाला करेंगे और रिश्तेदारों से मिलेंगे, जबकि मुख्य उत्सव अगले दिन पूरे गांव में होगा। इस अवसर पर गांव में मेला भी आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस गांव में 2 नेशनल लेवल के इंस्टीट्यूट है और यहां के कई लोग विदेशों में भी बसे हैं, इसके बावजूद इस परंपरा में बदलाव नहीं आया है। देश से अलग क्यों होता है दीपावली सेलिब्रेशन, ग्रामीणों की जुबानी जानिए… 200 साल पहले खो गई थी भैंसे, ढूंढने में निकल गई रात
गांव के पूर्व सरपंच अजैब सिंह, जिनकी उम्र 81 साल है। वे बताते हैं कि उनके बचपन से ही गांव में दिवाली एक दिन बाद मनाई जाती है। वे कहते हैं कि बुजुर्गों के अनुसार करीब 200 साल पहले दिवाली वाले दिन गांव की भैंसे खो गई थी। उस दिन पूरे गांव के लोग भैंसों को तलाशते रहे। जब तक पशु मिले, दिवाली वाली रात निकल गई थी और घरों में लक्ष्मी पूजन नहीं हो पाया। तब से ही गांव में दिवाली अगले दिन मनाने की परंपरा शुरू हो गई। गांव बना एजुकेशन सिटी, सभी लोग शिक्षित
प्रोफेसर जगतार सिंह बताते हैं कि गांव की आबादी करीब साढ़े 500 के आसपास है। यह गांव मोहाली के सेक्टर 80-81 क्षेत्र में आता है। उन्होंने बताया कि चिल्ला गांव आज आधुनिक और शिक्षित गांवों में गिना जाता है। यहां एजुकेशन सिटी है, जिसके एक ओर नैनो टेक्नोलॉजी संस्थान और दूसरी ओर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) स्थित है। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) भी गांव में है। इसके बावजूद लोग पुरानी परंपराओं को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हैं। जो लोग गांव से बाहर बस चुके हैं, वे भी इस दिन विशेष रूप से गांव लौटकर दिवाली का उत्सव मनाते हैं। रिवाज कब शुरू हुआ, इसका किसी को पता नहीं
गांव के ही गुरचरण सिंह का कहना है कि जब से उन्होंने होश संभाला है, तब से पूरे भारत में दिवाली जिस दिन मनाई जाती है, उसके अगले दिन चिल्ला गांव में दिवाली मनाई जाती है। यह परंपरा कब और किसने शुरू की, यह किसी को नहीं पता, लेकिन आज भी पूरा गांव इसे श्रद्धा और एकजुटता से निभा रहा है। गांव के लोग विदेश तक बसे, फिर भी निभाते है परंपरा
वहीं, गांव के गगनदीप बताते हैं कि चिल्ला मोहाली के सबसे विकसित गांवों में से एक है। यहां देश के दो बड़े साइंस और रिसर्च संस्थान हैं, साथ ही इंडियन बिजनेस स्कूल भी है। गांव हवाई अड्डे के पास स्थित है। करमजीत सिंह के अनुसार, गांव के लगभग सभी लोग शिक्षित हैं। कई लोग नौकरीपेशा हैं, कई व्यवसायी हैं और कई विदेशों में भी बसे हैं। इसके बावजूद सभी लोग गांव की इस परंपरा का पूरी श्रद्धा से पालन करते हैं। गुरुद्वारा साहिब और खेड़े पर माथा टेकते हैं। PHOTOS में देखिए गांव चिल्ला की आधुनिकता… —————————–
पंजाब के इन फेमस गांवों के बारे में भी पढ़िए… ये है पंजाब का अयाली गांव… दर्जनों इंटरनेशनल ब्रांड्स के आउटलेट, चकाचौंध ऐसी कि शहर को भी पीछे छोड़ देती है पंजाब के लुधियाना से लगभग 13 किलोमीटर दूर अयाली गांव किसी भी शहर से कम नहीं है। यहां मैक्डी, बरिस्ता जैसे दर्जनों इंटरनेशनल ब्रांड्स के आउटलेट खुले हुए हैं। इस गांव की मार्केट को साउथ सिटी का नाम दिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

सिद्धू मूसेवाला की एल्बम 100 मिलियन क्लब में:4 महीने पहले हुई रिलीज, विरोध में आई BBC की डॉक्यूमेंट्री 2 मिलियन व्यूज ही बटोर पाई

सिद्धू मूसेवाला की एल्बम 100 मिलियन क्लब में:4 महीने पहले हुई रिलीज, विरोध में आई BBC की डॉक्यूमेंट्री 2 मिलियन व्यूज ही बटोर पाई पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के 32वें जन्मदिन पर रिलीज हुई उनके तीन गीतों की एल्बम मूस प्रिंट 100 मिलियन व्यू क्लब में शामिल हो गई है। मूसेवाला की मौत के बाद भी उनके फैंस में उनका पहले वाला ही क्रेज है। चार माह में 100 मिलियन व्यू यूट्यूब पर मिलने से उनके फैंस उत्साहित हैं।
एल्बम “मूस प्रिंट” में 3 गाने हैं, जिनमें 0008, नील और टेक नोट्स शामिल हैं। यूट्यूब पर रिलीज होते ही तीनों गाने ट्रेंड कर रहे हैं। टेक नोट टाइटल से बने गीत को 33 लाख व्यू 6 घंटे में मिल गए थे। अब 4 महीने बाद टेक नोट को 37 मिलियन, 0008 को 32 मिलियन और नील को 32 मिलियन लोग देख चुके हैं। इस एल्बम की रिलीज पर पिता बलकौर सिंह ने कहा था कि मौत से पहले बेटा खुद के, मेरे और अपनी मां के जन्मदिन पर गीत रिलीज करता रहा है। इस एल्बम को रिलीज करने के पीछे भी उनका यही मकसद है कि सिद्धू का शुरू किया गया ये सिलसिला थमे न। अभी सिद्धू के जितने भी गाने रिकॉर्ड हैं, उन्हें धीरे-धीरे रिलीज किया जा रहा है। इससे पहले एल्बम के पोस्टर के इंस्टाग्राम पर रिलीज होते ही उसे जबरदस्त रिस्पांस मिला था। इस पोस्टर पर ही फैंस के 1.3 मिलियन से ज्यादा लाइक मिले थे। जबकि परिवार को विरोध के उलट BBC पर रिलीज हुई सिद्धू की डॉक्यूमेंट्री को 2.10 मिलियन व्यू ही मिल पाए हैं। बता दें कि शुभदीप उर्फ सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को मानसा जिला के गांव मूसा में हुआ था। 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की मानसा के गांव जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जानें 100 मिलियन पूरे होने पर क्या बोले फैंस… मूसा जट्ट ने लिखा- नील गीत मेरे दिल के बहुत करीब
सिद्धू मूसेवाला के तीन गीतों की एल्बम मूस प्रिंट में शामिल नील गीत के बारे में मूसा जट्ट नामक फैंस ने लिखा कि ये गीत उनके दिल के बहुत की करीब है। सिद्धू ने इस गीत को बहुत ही मार्मिक ढंग से गाया है। सिद्धू के दूसरे गानों की तरह ही ये एक बार सुनते ही दिल क छू लेता है।
आके नाम से यूजर ने लिखा- गोन वट नेवर फोरगोटन
RK नाम के एक यूजर ने लिखा कि भले ही सिद्धू मूसेवाला उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गीत आज भी उनका एहसास करवाते हैं। सिद्धू मूसेवाला बेशक चला गया है, लेकिन भूला नहीं है। इसी तरह अन्य फैंस ने भी सिद्धू के लिए जस्टिस फोर सिद्धू लिखा। हत्या के बाद फैन बढ़े, 8 गाने रिलीज हुए
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके 8 गाने रिलीज हो चुके हैं। उनके सभी गानों को पहले जैसी ही पॉपुलैरिटी मिली। ये सभी गाने उनके ऑफिशियल अकाउंट पर रिलीज किए गए। ब्रिटिश सिंगर स्टेफलॉन डॉन ने अपने गाने डिलेमा का प्रचार सिद्धू मूसेवाला के नाम से ही किया था। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से सिद्धू मूसेवाला का वीडियो बनाया और अपने गाने में इस्तेमाल किया था। सिद्धू मूसेवाला के कुछ गाने दूसरे सिंगरों और रैपरों ने अपने-अपने चैनलों पर रिलीज किए हैं। नई एल्बम ‘साइन टू वार 2026 वर्ल्ड टूर’ की भी तैयारी करीब दो माह पहले पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली गई एक पोस्ट चर्चा का विषय बन गई थी। इस पोस्ट में “साइन टू वार 2026 वर्ल्ड टूअर” नाम दिया गया है। इससे मूसेवाला की टीम ने एक रहस्यमय, लेकिन उत्साहजनक संकेत दिया गया है। उनके चाहने वाले इसको एक बड़ी और अच्छी खबर के रूप में देख रहे हैं। माना जा रह है कि 2026 में इसको रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, अब तक इसकी कोई आधिकारिक तारीख, स्थान या शेड्यूल सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन मूसेवाला की टीम ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। सिद्धू मूसेवाला की मैनेजमेंट टीम ने कहा है कि इस संभावित टूर की तैयारियां फिलहाल आंतरिक स्तर पर चल रही हैं। —————— सिद्धू मूसेवाला से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
सिद्धू मूसेवाला के बर्थडे पर 3 गाने रिलीज:तीनों गीत कर रहे ट्रेंड, पिता बोले- जिन गानों से मैंने रोका, वही रिलीज करने पडे़ ​​​पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज (11 जून) 32वां बर्थडे है। इस मौके पर सिद्धू की 3 गानों की एल्बम “मूस प्रिंट” रिलीज हुई है। इसमें 3 गाने हैं, जिनमें 0008, नील और टेक नोट्स शामिल हैं। यूट्यूब पर रिलीज होती ही तीनों गाने ट्रेंड कर रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें) सिद्धू मूसेवाला की मां ने बेटे को जन्म दिया:पिता ने शेयर की बच्चे की फोटो; चाचा बोले- शुभदीप सिंह ही नाम रखेंगे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर किलकारियां गूंजी हैं। उनकी मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया। सुबह करीब 5 बजे बठिंडा के प्राइवेट अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ। मूसेवाला के पिता बलकौर सिद्धू ने खुद यह जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने बच्चे का फोटो भी शेयर किया है। (पूरी खबर पढ़ें)

पाकिस्तानी डॉन ने बढ़ाई पंजाबी SHO की मुश्किलें,VIDEO:भट्‌टी बोला- मैंने कॉल नहीं की; महिला को ‘क्यों तड़पाई जांदी’ कहकर अकेले बुलाया था

पाकिस्तानी डॉन ने बढ़ाई पंजाबी SHO की मुश्किलें,VIDEO:भट्‌टी बोला- मैंने कॉल नहीं की; महिला को ‘क्यों तड़पाई जांदी’ कहकर अकेले बुलाया था पंजाब के जालंधर में रेप पीड़िता और सस्पेंड किए गए फिल्लौर एसएचओ भूषण के मामले से जुड़ा विवाद अब और गहराता जा रहा है। एसएचओ भूषण कुमार, जिन्होंने कुछ दिन पहले पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी से धमकी मिलने का दावा किया था और कहा था कि रेप पीड़िता का पाक एजेंसियों से लिंक है। मगर, अब खुद सवालों के घेरे में आ गए हैं। इसका कारण है कि शहजाद भट्टी की एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें वह साफ कहता सुनाई दे रहा है कि उसने न तो किसी भारतीय पुलिस अधिकारी को कॉल की है और न ही किसी को धमकी दी है। भट्टी ने कहा कि यह सब मनगढ़ंत कहानी है, जो केवल अपने बचाव के लिए गढ़ी गई है। पाकिस्तानी गैंगस्टर ने यह भी आरोप लगाया कि भूषण कुमार ने खुद ही फोन कॉल को प्लांट करवाया है, ताकि मामले की दिशा बदली जा सके। भट्टी ने यह भी कहा कि यदि वह किसी को कॉल करता, तो अपने असली नंबर से करता, क्योंकि उसकी आवाज और बोलने का तरीका सब जानते हैं। बता दें एसएचओ भूषण कुमार को रेप पीड़िता की मां को अकेले थाने बुलाने के मामले में सस्पेंड किया गया है। महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल के हस्तक्षेप के बाद भूषण कुमार पर उनके ही फिल्लौर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जालंधर देहात के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने इसकी पुष्टि की है। इस मामले की जांच तो चल ही रही है, अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पाकिस्तानी डॉन के नाम से दी गई धमकी कॉल असली थी या सिर्फ एक ड्रामा रचा गया था। अब जानिए कॉल रिकॉर्डिंग में क्या कहा गया… पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी द्वारा जारी की गई रिकॉर्डिंग में कहा गया है कि ये जो बंदा है, भारत में किसी थाने का एसएचओ है, मुझ पर आरोप लगा रहा है कि मैंने धमकी दी है। ये सभी बातें गलत है। मैं न तो उक्त एसएचओ को जानता हूं और ना ही मुझे उसका नाम पता है। न मैंने और ना ही मेरे किसी बंदे ने एसएचओ को कॉल की है। भट्टी ने कहा- मैंने अपने तौर पर पता करवाया है, मुझे पता चला है कि ये प्लांट की गई फोन कॉल है। इसकी अच्छे से जांच हो, एसएचओ ने खुद ये कॉल किसी से करवाई है। दूसरी बात अगर मुझे कॉल करनी भी है, तो मैं अपने खुद के नंबर से कॉल करता हूं। मेरी आवाज का सबको पता है कि मैं कैसे बोलता हूं। उक्त फोन कॉल में तो आवाज भी मेरी नहीं है। ये बिना वजह मेरे पर इल्जाम नहीं लगाएं कि मैंने कुछ करवाया है। मैं जो भी चीजें करवाता हूं, सबके सामने उसकी जिम्मेदारी लेता हूं। 4 पॉइंट्स में जानिए पूरा विवाद जरनैल सिंह बोले- एसएचओ खुद पाकिस्तान से काल करवा रहा
लोक इंसाफ मंच के प्रमुख जरनैल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से जो कॉल आ रहे हैं, वो एसएचओ खुद करवा रहे हैं। लोक इंसाफ मंच हिंदू-सिख एकता का प्रतीक है। होशियारपुर में बच्चे के कत्ल का मामला सबसे पहले हमने उठाया था। इसके बाद किसी ने मेरा नाम गलत उछाल दिया। कुछ निहंग जत्थेबंदियों को ये संदेश पहुंचा दिया कि मैं पंजाब में प्रवासियों के पक्ष में हूं। इसके बाद मुझे सोधा लगाने की धमकियां आने लगीं। एसएचओ के मामले के बाद तो और भी खतरा बढ़ गया है। मैं पुलिस कमिश्नर से मिलकर सुरक्षा की मांग करुंगा। ये लोग कुछ भी करवा सकते हैं। पीड़िता की रिकॉर्डिंग में जानिए एसएचओ ने क्या कहा… एसएचओ- हैलो, कित्थे रेह गई (हैलो, कहां रह गई)
पीड़िता- हुण रात हो गई। बाहर हनेरा ए, मैं दवाई लैण जाणा, ताया जी नी आए (अभी रात हो गई। अंधेरा है। मैं दवाई लानी है। ताया जी नहीं आए।) एसएचओ- शायद, आउंदे ही होणे (शायद, वो आते होंगे।)
पीड़िता- हांजी, औंदे होणे (हांजी आते होंगे)। कॉल की थी उनको। एसएचओ- कल्ली आवेंगी तूं (तू अकेली आएगी।)
पीड़िता- देखदी आं, सिस्टर नाल औंदी आं (देखती हूं, सिस्टर के साथ आती हूं।) एसएचओ- आ जा (आ जाओ।)
पीड़िता- हां, औंदी आं (हां आती हूं।) एसएचओ- क्यो तड़पाई जांदी (क्यों तड़पा रहे हो)
पीड़िता- मैंनू कमजोरी आई ए, ड्रिप वी लगवाउणी (मुझे कमजोरी आई है, ड्रिप लगवानी है) एसएचओ- जल्दी आ जा (जल्दी आ जा) पीड़िता- तुसी ठाणे च ई ओ (आप थाने में हो)
एसएचओ- नईं कमरे च आं (नहीं रूम में हूं) पीड़िता- तुहाडा कमरा कित्थे आ (आपका रूम कहां है)
एसएचओ- नवांशहर अड्डे दे कोल ए (नवांशहर अड्डे के पास है)। पहला रोड, राइट साइड, बॉय स्कूल। पीड़िता- गर्ल्स स्कूल दे कोल (गर्ल्स स्कूल के पास)
एसएचओ- नईं-नईं, उदर नीं जाणा (नहीं, वहां नहीं जाना है।) पीड़िता- कित्थे, जित्थे अमरजीत ट्रैवल ए (कहां, जहां अमरजीत ट्रैवल है)
एसएचओ- लागे सैलून ए ते लोहे दियां पौड़ियां ने (वहां सैलून है, लोहे की सीढ़ियां हैं) पीड़िता- मैं उस साइड नीं आई कदे (मैं आई नहीं उस साइड कभी)
एसएचओ- चल आजा, जल्दी आ जा (चलो, आ जाओ, जल्दी आ जाओ) —————————— एसएचओ भूषण कुमार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें पंजाब पुलिस के SHO की नई कॉल रिकॉर्डिंग:बोला- हैलो, कित्थे रेह गई, क्यों तड़पाई जांदी, जल्दी आ जा; बेटी से रेप केस में मिली थी पंजाब में जालंधर के फिल्लौर थाने के SHO भूषण कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भूषण को पहले ही रेप पीड़िता की मां को अकेले थाने में बुलाने के आरोप में सस्पेंड किया जा चुका है। इस मामले में अब 2 और पीड़िता सामने आई हैं, जिन्होंने पंजाब महिला कमीशन को SHO की बातचीत की रिकॉर्डिंग सौंपी है। (पूरी खबर पढ़ें)

अखिलेश बोले- भाजपा मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे:फलाहारी बाबा ने की CBI जांच की मांग, बांके बिहारी के खजाने में खाली मिले बॉक्स

अखिलेश बोले- भाजपा मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे:फलाहारी बाबा ने की CBI जांच की मांग, बांके बिहारी के खजाने में खाली मिले बॉक्स वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के तोशाखाने में खाली संदूक और आभूषणों के खाली डिब्बे मिलने का मामला राजनैतिक रंग लेने लगा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने X पर लिखा- भाजपा सरकार से करबद्ध आग्रह है कि कम से कम मंदिरों के खजाने तो छोड़ दें। इतना लालच अच्छा नहीं। वहीं, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी ने सीएम योगी को लेटर लिखकर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। बांके बिहारी खजाने को लेकर किन-किन लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी, उनके बारे में विस्तार से जानते हैं। सबसे पहले जानते हैं कि बांके बिहारी मंदिर के खजाने में पहले और दूसरे दिन क्या-क्या मिला। 18 अक्टूबर को पहले दिन क्या हुआ? बांके बिहारी मंदिर का खजाना 54 साल बाद 18 अक्टूबर को खोला गया। ये खजाना 160 साल पुराना है। खजाने के गेट को खोलने से पहले दिनेश गोस्वामी ने दीपक जलाया। इसके बाद अफसरों की मौजूदगी में दरवाजे को ग्राइंडर से काटा गया। फिर, खजाने की पहचान के लिए तय कमेटी के सारे मेंबर एक-एक करके अंदर गए। कमेटी में सिविल जज, सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, सीओ वृंदावन, सीओ सदर और चारों गोस्वामी शामिल रहे। सभी ने मास्क लगाकर एंट्री की। टीम को शनिवार की सर्चिंग में 2 बक्से (एक लोहे और दूसरा लकड़ी का) और 3 कलश मिले हैं। लकड़ी के बक्से के अंदर ज्वेलरी के छोटे-बड़े कई खाली डिब्बे मिले। 4-5 ताले भी निकले हैं। बक्से में 2 फरवरी, 1970 का लिखा हुआ एक पत्र और एक चांदी का छोटा छत्र भी मिला था। अगले दिन 19 अक्टूबर को क्या मिला? रविवार को दूसरे दिन भी खजाना खोला गया। लॉक मुख्य दरवाजे को ग्राइंडर से काटने के बाद टीम और कमेटी अंदर गई। यहां सीढ़ियों के जरिए नीचे जाने वाला तहखाना मिला। खजाने में मुख्य दरवाजे के अंदर बने एक कमरे में लकड़ी के दो संदूक मिले, एक बड़ा और दूसरा छोटा। इस संदूक में कई बर्तन, कीमती नग और सिक्के मिले थे। कमरे में लकड़ी का लगभग एक मीटर लंबा और 4 मीटर चौड़ा बक्सा मिला। जिसमें सोने की चमचमाती छड़ी और गुलाल लगी हुई चांदी की 3 छड़ें मिलीं। टीम सीढ़ियों से नीचे उतरकर तहखाने में भी गई। एक-एक करके कमेटी के सभी सदस्य तहखाने में उतरे। तहखाना एकदम साफ मिला। वहां कुछ भी नहीं मिला। ठाकुर जी इन छड़ियों से होली खेलते थे खजाने के बारे में दिनेश गोस्वामी ने बताया- नीचे तहखाने तक सब क्लियर हो गया है। जो छड़ियां मिली हैं, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो ठाकुर जी ने होली में चांदी की छड़ियों से रंग खेला होगा। होली के 4-5 दिन बाद धुरेली पर सोने की छड़ी धारण की होगी। अब जानते हैं, बांके बिहारी खजाने को लेकर किन-किन लोगों ने रिएक्शन दिया… अखिलेश यादव बोले- भाजपा सरकार मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे बांके बिहारी मंदिर में लकड़ी के बक्से और ज्वेलरी के छोटे-बड़े लगभग सभी खाली डिब्बे मिले। इस पर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसा। सपा प्रमुख ने पोस्ट में लिखा- भाजपा सरकार से करबद्ध आग्रह है कि कम से कम मंदिरों के खजाने तो छोड़ दें। इतना लालच अच्छा नहीं। फलाहारी बाबा बोले- पहले के मंदिर व्यवस्थापकों की संपत्ति जांचे मंदिर में कई वर्षों की दान की गई संपत्ति नहीं मिलने से गोवर्धन-श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। फलाहारी बाबा ने कहा- मंदिर में भक्तों, राजा-महाराजाओं और आमजन ने वर्षों से करोड़ों की संपत्ति, हीरे-जवाहरात और आभूषण दान किए थे। लेकिन, अब उनके अभिलेख और संदूक खाली मिले हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने सालों बाद खजाना खोले जाने की क्या जरूरत थी। इसके पीछे कौन लोग हैं। हमारी मांग है कि उस समय के मंदिर व्यवस्थापकों की संपत्ति की भी जांच की जाए। गोस्वामी ने खजाना खोले जाने की प्रक्रिया पर नाराजगी जताई खजाना खोले जाने की प्रक्रिया को लेकर अनंत गोस्वामी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लाइव के लिए टीवी नहीं लगाई गई। वीडियो रिकॉर्डिंग से क्या होगा? अनंत गोस्वामी से मीडिया ने सवाल पूछा- गोस्वामी जी, आप कमेटी के मेंबर हैं, आप क्यों बाहर हैं। इस पर गोस्वामी बोले- हमें शामिल ही नहीं किया गया। हमें क्या मीडिया को भी कवरेज नहीं करने दिया। आप लोगों के लिए लाइव चलना चाहिए था। अंदर क्या हो रहा है, ये हम लोगों का क्या पता। अंदर क्या निकल रहा है, क्या नहीं निकल रहा है। कैसे पता लगेगा। हम लोग भी अंदर नहीं जा पा रहे हैं। हमारे यहां होने का क्या मतलब है। मंदिर का जो पैसा है, उसे लाइव दिखाना चाहिए था। किस गोस्वामी को अंदर ले जाया गया है हमें कुछ पता ही नहीं है। कौन सी हाईपावर कमेटी अंदर गई है, किसी को नहीं पता। मनोज गोस्वामी बोले- गेट मत खोलो, अंदर दाढ़ी वाला नाग बैठा है मनोज गोस्वामी बोले- मंदिर की मर्यादा को मत तोड़ो। भक्तों को कोई परेशानी न हो। मंदिर की व्यवस्था बढ़िया से चलती रहे। हम हर तरह से तैयार है। 50 साल में कभी ये गेट नहीं खुला। ये पत्थर का गेट है। हम बचपन से सुनते आए हैं कि इसमें एक बड़ा विशाल दाढ़ी वाला नाग है। इसमें बिहारी जी का खजाना है। यहां मर्यादा भंग हो रही है, ये गेट खुलना नहीं चाहिए। ये कुबेर का खजाना है। ये हमारी चंदन वाली कोठी है। इस गेट को मत खोलो। आगे तुम्हारी मर्जी है। आज धन का दिन धनतेरस है। कुबेर का दिन है आगे तुम्हारी मर्जी है। …………………….. पढ़ें पूरी खबर… अयोध्या में योगी ने श्रीराम का रथ खींचा, VIDEO:राम मंदिर में CM ने दीप जलाए; काली बनीं कलाकार का तांडव अयोध्या में आज 9वां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। सीएम योगी ने राम मंदिर में दीप जलाए। इसके बाद दीपोत्सव की शुरुआत की। इसी के साथ राम की पैड़ी पर दीये जलाने का काम शुरू हो गया है। इससे पहले साकेत महाविद्यालय से 22 झांकियां और शोभायात्रा निकाली गई। तीन किमी की दूरी तक कर शोभायात्रा रामकथा पार्क पहुंची। 22 झांकियों में 7 रामायण कांडों पर आधारित रहीं। अन्य झांकियां महाकुंभ, महिला शक्ति और यूपी सरकार की प्रमुख योजनाओं पर आधारित रहीं। मां काली के रौद्र रूप में असम से आए कलाकार ने जमकर तांडव किया। सड़क पर आग के गोलों में नृत्य किया। मुकुट से आग की लपटें निकलीं तो लोग दंग रह गए।…पढ़ें पूरी खबर

ऑस्ट्रेलिया में बसे हरियाणवी बोले- खराब हुई कम्युनिटी की छवि:मासूम शर्मा ने शो में किए थे गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर छिड़ी जातीय जंग

ऑस्ट्रेलिया में बसे हरियाणवी बोले- खराब हुई कम्युनिटी की छवि:मासूम शर्मा ने शो में किए थे गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर छिड़ी जातीय जंग ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का शो हंगामे के कारण कैंसिल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक अलग तरह की जंग छिड़ गई है। कोई मासूम शर्मा को ट्रोल कर रहा है तो कोई पक्ष में खड़ा नजर आ रहा है। यही नहीं, इस मामले को जातीय रंग देने की भी कोशिश चल रही है। कॉस्ट को टारगेट करने वाले कमेंट शो वाली पोस्ट पर आ रहे हैं। शो के आयोजक की फेसबुक आईडी पर मासूम शर्मा के लिए अब गंदे कमेंट लिखे जा रहे हैं। शो मेलबर्न शहर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था। जिसकी टिकट भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 16 हजार रुपए थी। मासूम शर्मा शो में काफी लेट आए तो हंगामा शुरू हो गया। उसके बाद किसी ने जाटां का छोरा सॉन्ग की डिमांड कर दी। जिस पर मासूम भड़क गए और युवक को धमका दिया। जिसके बाद शो में काफी हंगामा हुआ। हंगामा हुआ तो आयोजक ने मासूम शर्मा को वहां से सेफ निकालना चाहा, लेकिन मासूम शर्मा वहां से गंदे इशारे करते हुए निकले। ऑस्ट्रेलिया में बसे हरियाणवियों ने कहा कि शो के कारण हरियाणवी कम्युनिटी की विदेश में छवि खराब हुई है। लोग सोशल मीडिया पर ताने दे रहे हैं कि हरियाणवी कुछ नहीं कर सकते, बस वे ऐसा ही कर सकते हैं। इंटरनेशनल लेवल पर अगर कोई व्यक्ति जाता है तो उसे अपने देश और प्रदेश की साख का भी ख्याल रखना चाहिए। अब पढ़िए मेलबर्न में बसे हरियाणवियों ने क्या कहा… सोशल मीडिया पर लोगों ने ये कमेंट किए… जानिए….सिंगर मासूम शर्मा से जुड़े 4 विवाद ——————— ये खबर भी पढ़ें :- मेलबर्न में मासूम शर्मा के शो में हंगामा:लेट आने पर कुछ युवकों ने अश्लील इशारे किए, हरियाणवी सिंगर भी अपशब्द बोलकर निकले ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में चल रहे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के लाइव शो में हंगामा हो गया। आरोप है कि मासूम शर्मा के शो में देरी से आने पर कुछ युवकों ने मंच के सामने आकर अश्लील इशारे किए। मासूम ने युवक की बात सुनने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद अन्य युवकों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

अखिलेश भैया ने गला दिए सोने के मुकुट:बृजभूषण बाबा ने राजभर को लपेटा, SP साहब ने हीरो लुक में मारी एंट्री

अखिलेश भैया ने गला दिए सोने के मुकुट:बृजभूषण बाबा ने राजभर को लपेटा, SP साहब ने हीरो लुक में मारी एंट्री ऊपर Video पर क्लिक करें और देखें… आज यूपी की राजनीति और सरकारी विभागों की कौन सी बात खरी है….