पंजाब में 4-5 दिन सामान्य रहेगा तापमान:प्रदूषण से हवा की गुणवत्ता खराब; AQI 149 पहुंचा; पटाखे जलने के बाद और बिगड़ेंगे हालात

पंजाब में 4-5 दिन सामान्य रहेगा तापमान:प्रदूषण से हवा की गुणवत्ता खराब; AQI 149 पहुंचा; पटाखे जलने के बाद और बिगड़ेंगे हालात पंजाब के तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिन भी खास बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। अधिकतर शहरों के तापमान 16 से 33 डिग्री के करीब बने रहने का अनुमान है। मौसम शुष्क रहेगा और हल्की हवाएं बहती रहेंगी। लेकिन इसी बीच पंजाब की हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है। पंजाब में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगभग 149 है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। पीएम 2.5 का स्तर 95 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर और पीएम 10 का स्तर 130 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। इस प्रदूषण के कारणों में मुख्य रूप से पराली जलाना, उद्योगों से निकलने वाला धुआं, वाहनों का प्रदूषण और कचरा जलाना शामिल हैं। पंजाब के शहरों का AQI… पाकिस्तान बन रहा प्रदूषण का बड़ा कारण
अभी हाल ही में सितंबर 15 से अक्टूबर 18 तक पंजाब में 241 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज हुई हैं, जो प्रदूषण में वृद्धि का मुख्य कारण बनी हैं। लेकिन पाकिस्तान की तरफ पराली जलाने की घटनाएं बहुत बड़ी हैं। उच्च प्रदूषण स्तर के दौरान हवा मुख्यतः पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र से पश्चिम तथा उत्तर-पश्चिम दिशा से बह रही है, जिससे प्रदूषक कण पंजाब के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में पहुंच रहे हैं। इस मौसम में हवा की गति लगभग 7 किमी प्रति घंटे है, जो प्रदूषण को फैलाने या रोकने में प्रभाव डालती है। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान जानें पंजाब में कैसा रहेगा मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिली रहेगी। तापमान 19 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिली रहेगी। तापमान 19 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, धूप खिली रहेगी। तापमान 18 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा, धूप खिली रहेगी। तापमान 19 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा, धूप खिली रहेगी। तापमान 20 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

हिमाचल में शाम 5 बजे से नहीं चलेगी लोकल बसें:यात्रा प्लान करके घर से निकलना होगा; HRTC के ड्राइवर-कंडक्टर भी मना सकेंगे दिवाली

हिमाचल में शाम 5 बजे से नहीं चलेगी लोकल बसें:यात्रा प्लान करके घर से निकलना होगा; HRTC के ड्राइवर-कंडक्टर भी मना सकेंगे दिवाली हिमाचल प्रदेश में दिवाली पर आज शाम पांच बजे के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) लोकल बसें नहीं चलाएगा। इससे लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोकल बसे कल सुबह 8 बजे के बाद चलाई जाएगी। इस अवधि में लौंग रूट की भी कम बसें ही चलेगी। परिवहन निगम ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि HRTC के ड्राइवर-कंडक्टर भी दिवाली पर्व को अपने घर पर परिवार के साथ मना सके। aहिमाचल में 3000 सरकारी बसें, अधिकांश नहीं चलेगी प्रदेश में HRTC की लगभग 3000 बसें है। इनमें से अधिकांश बसें शाम पांच बजे के बाद नहीं दौड़ेगी। हिमाचल में 95 प्रतिशत से ज्यादा हिंदू आबादी है। इसलिए, यहां अधिकांश लोग दिवाली को हर्षोल्लास से मनाते हैं। ऐसे में प्राइवेट बसें भी कम ही सड़कों पर नजर आएगी। यात्रा प्लान करके घरों से निकले इसे देखते हुए लोगों को अपनी यात्रा पहले ही प्लान करके घर से निकलना होगा। या फिर सरकारी बसों का इंतजार नहीं करना होगा। दिवाली पर 257 स्पेशल बसें चलाई वहीं निगम ने हिमाचल से बाहर दूसरे राज्यों में रोजगार को गए लोगों को दिवाली पर वापस घर लाने के लिए 17 से 19 नवंबर तक 257 स्पेशल बसें चलाई। इनमें से अधिकांश बसें हिमाचल वापस लौट आई है।

हिमाचल के पूर्व IC बोले- RTI कमजोर कर रही सरकार:CIC-IC पद 4 महीने से खाली;​​​​​​​ इनफॉर्मेशन-कमीशन में अपील के लगे ढेर; एक्ट की अवहेलना

हिमाचल के पूर्व IC बोले- RTI कमजोर कर रही सरकार:CIC-IC पद 4 महीने से खाली;​​​​​​​ इनफॉर्मेशन-कमीशन में अपील के लगे ढेर; एक्ट की अवहेलना हिमाचल प्रदेश में चार महीने से मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) और सूचना आयुक्त (IC) दोनों नहीं है। इनके बगैर, सूचना आयोग सफेद हाथी साबित हो रहा है। ‘राइट टू इनफॉर्मेशन’ (RTI) एक्ट के तहत आयोग के पास अब अपीलों के ढेर लग गए हैं। मगर इनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। कांग्रेस ने एक सप्ताह पहले देशभर में मोदी सरकार पर RTI को कमजोर करने के आरोप जड़े और हिमाचल में खुद सत्तारूढ़ कांग्रेस चार महीने से अधिक समय से सीआईसी और आईसी की तैनाती नहीं कर पाई। इससे, सूचना आयोग के पास आरटीआई के तहत जानकारी नहीं देने की लगभग एक हजार अपील पेंडिंग हो गई है। हिमाचल के पूर्व आईसी केडी बातिश ने बताया- सीआईसी और आईसी न लगाकर सरकार RTI को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा- हिमाचल के पूर्व CIC भीमसेन ने बताया- पूर्व में यदि CIC नहीं रहा तो IC जरूर होता था। दोनों में से एक जरूर रहा है, लेकिन अभी दोनों नहीं है। इनके बगैर अपील की सुनवाई संभव नहीं है। नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए CIC-IC दोनों की जल्द नियुक्ति होनी चाहिए। 4 प्वाइंट में समझे क्यों जरूरी है CIS-IC हिमाचल में कब से और क्यों खाली पड़ी सीआईसी-आईसी के पद हिमाचल में पूर्व आईएएस अधिकारी एसएस गुलेरिया आईसी थे और आरडी धीमान सीआईसी थे। एसएस गुलेरिया 3 जुलाई को रिटायर हो गए। इसके बाद से सरकार नया आईसी नहीं लग पाई। इसी तरह जुलाई में ही पूर्व सीआईसी आरडी धीमान रेरा (रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण) चेयरमैन लगाए गए। तब से लेकर सीआईसी का पद भी खाली पड़ा है। 22 दावेदारों ने कर रखा आवेदन एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म डिपार्टमेंट ने बीते 28 जून को ही सीआईसी और आईसी के लिए पात्र लोगों से आवेदन मांग रखे हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, लगभग 22 लोगों ने इनके लिए आवेदन कर रखा है। इसके बाद, एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म डिपार्टमेंट ने भी सरकार को इनकी तैनाती के लिए फाइल भेज रखी है। मगर सरकार ने अब तक तैनाती नहीं की। कौन बन सकता है सीआईसी और आईसी? मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) और सूचना आयुक्त (IC) बनने के लिए व्यक्ति को सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठित व्यक्ति होना चाहिए, जिसके पास विधि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, समाज सेवा, प्रबंधन, पत्रकारिता, जनसंचार माध्यम या प्रशासन और शासन जैसे क्षेत्रों में व्यापक ज्ञान और अनुभव हो। यह व्यक्ति संसद या राज्य विधानमंडल का सदस्य नहीं हो सकता है।

हरियाणा में दिवाली पर बिजली गई तो नपेंगे अफसर:24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे कर्मचारी, मंत्री विज खुद रख रहे नजर

हरियाणा में दिवाली पर बिजली गई तो नपेंगे अफसर:24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे कर्मचारी, मंत्री विज खुद रख रहे नजर हरियाणा में दिवाली के मौके पर बिजली विभाग ने निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सभी अफसरों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि किसी भी क्षेत्र में दिवाली के दिन बत्ती गुल होगी, तो संबंधित अफसर के खिलाफ कार्रवाई होगी। विभाग ने बिजली चोरी रोकने और फॉल्ट जल्दी ठीक करने के लिए टीमों को फील्ड में तैनात किया है। हर जिले में 6 लाख यूनिट तक खपत की आशंका दिवाली के दिन हर जिले में छह लाख यूनिट तक बिजली खपत का विभाग का अनुमान है। इसको देखते हुए सूबे में बिजली की डिमांड 13 हजार मेगा वाट तक पहुंच सकती है। डिमांड को देखते हुए विभाग ने बैकअप प्लान भी बनाया है। साथ ही सप्लाई बाधित न हो इसको लेकर भी तैयारी की गई है। हरियाणा में इस बार जुलाई में सबसे ज्यादा बिजली की डिमांड बढ़ी थी, इस कारण से 16 हजार मेगावाट लोड पहुंच गया था। अब पढ़िए विभाग की प्लानिंग

दिवाली से पहले पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिंदा की धमकी:बोला-पंजाब एक्साइज कर्मी-शराब ठेकेदार बच कर रहें, कहीं भी हो सकता है बारूद का डिब्बा

दिवाली से पहले पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिंदा की धमकी:बोला-पंजाब एक्साइज कर्मी-शराब ठेकेदार बच कर रहें, कहीं भी हो सकता है बारूद का डिब्बा पाक की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम कर रहा पाकिस्तान में बैठा आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा पंजाब के एक्साइज विभाग और शराब ठेकेदारों को धमकी दी है। हरविंदर रिंदा ने धमकी दी है कि ये लोग अपना बचाव कर लें, किसी को भी बारूद से उड़ाया जा सकता है। इसे लेकर एक कथित ऑडियो क्लिप सामने आया है। ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें उसने पंजाब में हालिया हिंसा और ठेकों पर हमलों को लेकर सीधी चेतावनी दी है। जिसमें वह पहले दी गई चेतावनियों का हवाला दे रहा है और कह रहा है कि इससे अगली कार्रवाई और बड़ी होगी। सुरक्षा संस्थाओं के लिए यह बयान चिंताजनक है क्योंकि इसमें ठेकेदारों, ठेकों पर काम करने वाले कर्मचारियों और एक्साइज विभाग के कर्मियों को टारगेट करने की धमकी दी गई है। उक्त रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद से विभाग और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। ये पूरी रिकॉर्डिंग करीब 4.35 मिनट की है। 7 पॉइंट में रिंदा की कथित रिकॉर्डिंग की बातें… कौन है आतंकी रिंदा? हरविंदर सिंह रिंदा खालिस्तान समर्थक गतिविधियों में एक्टिव भूमिका निभाता है और अमेरिका स्थित “हैप्पी पासिया” के साथ मिलकर नया आतंकवादी नेटवर्क बना चुका है। उसकी मौत की 2022 में अफवाहें फैली थीं, जिसमें बताया गया था कि वह किडनी फेल या ड्रग ओवरडोज से मारा गया है, लेकिन यह पुष्टि नहीं हुई। वह अब भी पाकिस्तान के लाहौर में छिपा हुआ है और भारत सरकार तथा इंटरपोल उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। बेंगलुरू में पुलिस के हाथ से निकल गया पुलिस ने जब सख्ती शुरू की तो रिंदा चंडीगढ़ से फरार हो गए था। वर्ष 2017 में पंजाब पुलिस को इनपुट मिला कि रिंदा बेंगलुरू में अपनी पत्नी के साथ एक होटल में ठहरा है। इस इनपुट के आधार पर पंजाब पुलिस ने होटल में रेड की तो रिंदा कमरे की खिड़की से निकलकर भाग गया था। पुलिस ने रिंदा की पत्नी को होटल से गिरफ्तार कर लिया। मगर रिंदा अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बेंगलुरु में पंजाब पुलिस के हाथों से निकल जाने के बाद रिंदा समझ गया कि उसके लिए भारत में कहीं भी छिपना मुश्किल है। इसी वजह से उसने पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान समर्थकों से संपर्क साधा और नेपाल के रास्ते पाकिस्तान भाग गया। वहां पहुंचकर उसने खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के इंडिया हैड के रूप में काम शुरू कर दिया।

यूपी की बड़ी खबरें:मथुरा में तेज रफ्तार कैंटर ने 5 लोगों को रौंदा; एक की मौत, चार घायल

यूपी की बड़ी खबरें:मथुरा में तेज रफ्तार कैंटर ने 5 लोगों को रौंदा; एक की मौत, चार घायल मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में राया-बलदेव मार्ग पर रविवार रात एक तेज रफ्तार कैंटर ने पैदल चल रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में 14 साल के कपिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। घटना गांव कारब के पास रविवार रात करीब 9 बजे की है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना महावन के निरीक्षक सुधीर कुमार और सीओ महावन संजीव कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कपिल की मौत की खबर सुनकर परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने के बाद जाम खुलवाया। पढ़िए पूरी खबर कानपुर में चोरी का बच्चा बरामद; मजदूर दंपती को शराब पिलाकर चोरी कर लिया था डेढ़ महीने का बच्चा, CCTV से पकड़े गए कानपुर की नौबस्ता पुलिस ने शराब पिलाकर मजदूर दंपती का डेढ़ महीने का बच्चा चोरी करने वाले शातिर अपराधी और उसकी साथी महिला को अरेस्ट कर लिया है। दोनों ने दिवाली से ठीक पहले बच्चा बेचकर मोटी कमाई के लालच में चोरी किया था। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी पिंटू और कुसुमा दोनों को अरेस्ट कर लिया और बच्चे को बरामद कर लिया। डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली इलाके के आफताब और उसकी पत्नी शाहीन मजदूरी करते हैं। दोनों काम की तलाश में 12 अक्टूबर को घंटाघर गए थे। जहां उन पर आरोपियों की नजर पड़ी। गोद में डेढ़ माह का दुधमुहां बच्चा था। पढ़िए पूरी खबर

‘मेरा बेटा मेरी सूरत नहीं देखना चाहता’:बुजुर्ग शकुंतला बोलीं- बच्चों ने घर से निकाल दिया, अब तो वृद्धाश्रम में मनाएंगे दिवाली

‘मेरा बेटा मेरी सूरत नहीं देखना चाहता’:बुजुर्ग शकुंतला बोलीं- बच्चों ने घर से निकाल दिया, अब तो वृद्धाश्रम में मनाएंगे दिवाली जिस बेटे को आंखों का तारा बना कर रखा उसी ने बुढ़ापे में बेघर कर दिया। अब ना तो बेटा हमारा रहा और ना ही घर। भगवान ऐसे दिन किसी को ना दिखाएं। अब कभी याद भी नहीं करता है। ये दर्द है रामलाल वृद्धाश्रम में रहने वाली बुजुर्ग शकुंतला देवी के। वह अकेली महिला नहीं हैं जिसे अपनों का इंतजार हैं। यहां आश्रम में रहने वाले कई बुजुर्ग हैं जिन्हें अपनों ने ठुकराया है। लेकिन अब वह यहां खुशी हैं लेकिन आंखों में आंसू जरूर त्योहारों पर छलक उठते हैं। आश्रम में इस दीपावली बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान तो थी, लेकिन दिल में गहरी उदासी थी। बुजुर्ग शकुंतला देवी ने कहा- बेटा शराब का आदी है। मुझे और मेरे पति श्यामलाल खंडेलवाल को 2-2 दिन तक भूखा प्यासा रखता था। खाना नहीं देता था। हमें घर से निकाल दिया। और बोला- अपनी सूरत भी मत दिखाना। अब तो वह हमें याद तक नहीं करता। उन्होंने कहा- मैं और मेरे पति श्यामलाल अब काम बहुत मुश्किल से कर पाते हैं। अब दर्द को नहीं सह पाते हैं। अब तो यहीं परिवार लगने लगा है राजेश ने कहा- मुझे और मेरी पत्नी को कोई उम्मीद नहीं है कि हमारा बेटा आएगा। हमें नहीं लगता कि उसे हमारी याद आती है। इसलिए इस दीपावली हम अपने साथी आश्रमवासियों के साथ ही त्योहार मनाएंगे। यही अब हमारा परिवार है। 12 साल से अपनों के आने का कर रही हूं इंतजार राधारानी गोयल ने कहा- 12 सालों में कोई आया नहीं तो अब क्या आएंगे। अब तो ये ही है हमारा परिवार। वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों ने मिलकर दीये जलाए। एक-दूसरे को “शुभ दीपावली” की शुभकामनाएं दीं और अपनापन महसूस किया। लगभग 350 बुजुर्ग इस साल आश्रम में ही दीपावली मना रहे हैं।

भिवानी में शहीद सैनिक का अंतिम संस्कार आज:छुट्‌टी काट कर 2 महीने पहले ड्यूटी पर गए थे; पत्नी भी साथ थी

भिवानी में शहीद सैनिक का अंतिम संस्कार आज:छुट्‌टी काट कर 2 महीने पहले ड्यूटी पर गए थे; पत्नी भी साथ थी भिवानी के गांव खरकड़ी माखवान निवासी एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के जवान अनिल कुमार उत्तराखंड में शहीद हो गए। दिवाली पर्व पर अनिल की शहादत की सूचना से परिवार में मातम है। उनकी पार्थिव देह आज गांव में पहुंचेगी। उनका गांव में ही राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी अनुसार, अनिल कुमार सशस्त्र सीमा बल की 55वीं वाहिनी में तैनात थे और उनकी ड्यूटी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में थी। अनिल कुमार के चचेरे भाई अनिल ने बताया कि शनिवार-रविवार की रात को गश्त के दौरान अनिल कुमार का पांव फिसल गया, जिसके कारण वे खाई (नाले) में गिर गए। इस दौरान उनके सिर में चोट लग गई और वे शहीद हो गए। दो साल पहले हुई थी शादी अनिल के परिजनों ने बताया कि वे 10 जुलाई 2012 को एसएसबी में भर्ती हुए थे। करीब दो महीने पहले वे छुट्टी पर घर आए हुए थे और छुट्टी के बाद 2 महीने पहले ही ड्यूटी पर गए थे। अनिल कुमार की करीब 2 साल पहले शादी हुई थी और उनकी पत्नी भी उनके साथ ही रहती थी। पिता की हो चुकी है मौत अनिल कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पिता कृष्ण कुमार एक किसान थे, जिनकी मौत करीब 4-5 साल पहले हो चुकी है। गांव खरकड़ी माखवान के सरपंच राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को गांव में सूचना मिली थी कि अनिल कुमार ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को गांव पहुंचेगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अनिल कुमार के बड़े भाई सुनील कुमार पार्थिव शरीर के साथ उत्तराखंड से आएंगे।

हरियाणा के बल्लभगढ़ में AQI 305 पहुंचा:दिवाली से पहले गंभीर स्थिति, 5 शहरों में भी वातावरण प्रदूषित, अधिकतम पारा 35.5 डिग्री पहुंचा

हरियाणा के बल्लभगढ़ में AQI 305 पहुंचा:दिवाली से पहले गंभीर स्थिति, 5 शहरों में भी वातावरण प्रदूषित, अधिकतम पारा 35.5 डिग्री पहुंचा हरियाणा में दिवाली से पहले प्रदूषण गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। रविवार को हरियाणा एनसीआर (नेशनल कैपिटल रीजन) के बल्लभगढ़ में प्रदूषण का स्तर 305 पर पहुंच गया जो गंभीर स्थिति में आता है। इसके अलावा 4 शहर बहादुरगढ़, रोहतक, नारनौल और गुरुग्राम में प्रदूषण खराब स्थिति में पहुंच गया है। प्रदूषण का स्तर ऐसे ही बढ़ा तो ग्रैप 2 की पाबंदियां जल्द ही शुरू हो सकती है। अभी दिल्ली एनसीआर में ग्रैप का पहला चरण लागू हो चुका है। औसत एक्यूआई से अलग मैक्सिमम एक्यूआई इन शहरों में 500 तक पहुंच रहा है।
दिवाली पर होने वाली आतिशबाजी के कारण प्रदेश में एक्यूआई का स्तर दोगुना बढ़ने की संभावना है। सरकार की ओर से ग्रीन पटाखों को छोड़कर अन्य सभी तरह के पटाखों पर बैन लगा दिया है। हालांकि इसके बावजूद अन्य पटाखों की बिक्री भी हो रही है। जिससे दीपावली से अगले दिन हरियाणा एक गैस चैंबर के रूप में तब्दील हो सकता है। इससे सांस व हृदय संबंधी रोगियों को समस्या आ सकती है। 11 जिलों में मध्यम है प्रदूषण स्तर
इसके अलावा प्रदेश के 11 जिलों सोनीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, धारूहेड़ा, फतेहाबाद, अंबाला, पंचकूला, करनाल, जींद, पानीपत और यमुनानगर में प्रदूषण का स्तर मध्यम बना हुआ है। वहीं इसके अलावा प्रदेश के बाकि इलाकों में हवा साफ है। हिसार में एक्यूआई मापने वाला यंत्र बंद पड़ा है। इसके कारण डेटा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। भिवानी में सबसे कम एक्यूआई 33 रहा। 6 शहरों का तापमान 18 डिग्री से कम
वहीं, उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिल रही है। हरियाणा के 6 शहर हिसार, गुरुग्राम, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़ और पंचकूला में तापमान 18 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। वहीं दिन के समय धूप खिलने से अब भी गर्मी बनी हुई है। करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस के नजदीक तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पलवल में तापमान 35.3, अंबाला और हिसार में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिमाचल में कल और परसों बारिश-बर्फबारी:ऊंचे क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड, शिमला से ज्यादा ठंडी हुई मैदानी इलाकों में रातें

हिमाचल में कल और परसों बारिश-बर्फबारी:ऊंचे क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड, शिमला से ज्यादा ठंडी हुई मैदानी इलाकों में रातें हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचे भागों में अगले कल मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 21 व 22 अक्टूबर को चंबा, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिला के कुछेक क्षेत्रों में हल्का हिमपात हो सकता है। प्रदेश के अन्य भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं आज पूरे प्रदेश में धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकांश शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा हैं। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री अधिक चल रहा है। अगले कल अधिक ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी के बाद तापमान में हल्की गिरावट आएगी। शिमला से ठंडी हुई मैदानी इलाकों में रातें प्रदेश बीते तीन दिनों के दौरान शिमला की रातें गर्म और मैदानी इलाकों की रातें ठंडी हो रही है। शिमला का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य की तुलना में 3.1 डिग्री चल रहा है। शिमला का अधिकतम 23.6 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। इसके विपरीत ऊना, कांगड़ा, पालमपुर, मंडी, हमीरपुर और सोलन की रातें ठंडी हुई है। हमीरपुर का तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 2.1 डिग्री की गिरावट के बाद 12.4 डिग्री रह गया है। नाहन, पालमपुर, कांगड़ा, सोलन, मंडी में भी तापमान सामान्य से नीचे गिर चुका है। शिमला से ठंडे शहरों का तापमान प्रदेश के सबसे गर्म शहर माने जाने वाले ऊना का तापमान भी शिमला से कम यानी 13.6 डिग्री रह गया है। सोलन 10.4 डिग्री, पालमपुर 12, कांगड़ा 12.6, मनाली 6.8, मंडी 13.1 डिग्री, कुकुमसैरी 1.7 डिग्री और केलांग 1.2 डिग्री सेल्सियस रह गया है।