अंबाला के पंजाब सीमा से सटे नगला गांव के पास शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक युवती का शव अधजली अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी राहगीर ट्रैक्टर-ट्राली चालक को तब हुई जब उसने खेतों के बीच युवती के पैरों को देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया। इसके बाद खेत में बने एक मकान से परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और डायल-112 को सूचित किया। पुलिस टीम के पहुंचने पर पाया गया कि शव के पैरों से ऊपर का हिस्सा केमिकल डालकर जलाया गया है। इस कारण युवती की पहचान करना बेहद कठिन हो गया है। पुलिस ने हत्या का शक जाहिर किया है। शव को तुरंत अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। नहीं हो सकी युवती की पहचान महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती की हत्या पहले की गई और उसके बाद शव को जलाया गया या जलाने के कारण उसकी मौत हुई। शिनाख्त के लिए फोरेंसिक टीम और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही हत्या की सटीक वजह और समय का पता चल पाएगा। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है। जांच टीम ने कहा कि इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और किसी अज्ञात व्यक्ति की मौजूदगी के बारे में सूचना जुटाई जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे का रहस्य जल्द सुलझाया जा सके। अंबाला के पंजाब सीमा से सटे नगला गांव के पास शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक युवती का शव अधजली अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी राहगीर ट्रैक्टर-ट्राली चालक को तब हुई जब उसने खेतों के बीच युवती के पैरों को देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया। इसके बाद खेत में बने एक मकान से परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और डायल-112 को सूचित किया। पुलिस टीम के पहुंचने पर पाया गया कि शव के पैरों से ऊपर का हिस्सा केमिकल डालकर जलाया गया है। इस कारण युवती की पहचान करना बेहद कठिन हो गया है। पुलिस ने हत्या का शक जाहिर किया है। शव को तुरंत अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। नहीं हो सकी युवती की पहचान महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती की हत्या पहले की गई और उसके बाद शव को जलाया गया या जलाने के कारण उसकी मौत हुई। शिनाख्त के लिए फोरेंसिक टीम और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही हत्या की सटीक वजह और समय का पता चल पाएगा। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है। जांच टीम ने कहा कि इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और किसी अज्ञात व्यक्ति की मौजूदगी के बारे में सूचना जुटाई जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे का रहस्य जल्द सुलझाया जा सके। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
भिवानी में शहीद सैनिक का अंतिम संस्कार आज:छुट्टी काट कर 2 महीने पहले ड्यूटी पर गए थे; पत्नी भी साथ थी
भिवानी में शहीद सैनिक का अंतिम संस्कार आज:छुट्टी काट कर 2 महीने पहले ड्यूटी पर गए थे; पत्नी भी साथ थी भिवानी के गांव खरकड़ी माखवान निवासी एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के जवान अनिल कुमार उत्तराखंड में शहीद हो गए। दिवाली पर्व पर अनिल की शहादत की सूचना से परिवार में मातम है। उनकी पार्थिव देह आज गांव में पहुंचेगी। उनका गांव में ही राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी अनुसार, अनिल कुमार सशस्त्र सीमा बल की 55वीं वाहिनी में तैनात थे और उनकी ड्यूटी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में थी। अनिल कुमार के चचेरे भाई अनिल ने बताया कि शनिवार-रविवार की रात को गश्त के दौरान अनिल कुमार का पांव फिसल गया, जिसके कारण वे खाई (नाले) में गिर गए। इस दौरान उनके सिर में चोट लग गई और वे शहीद हो गए। दो साल पहले हुई थी शादी अनिल के परिजनों ने बताया कि वे 10 जुलाई 2012 को एसएसबी में भर्ती हुए थे। करीब दो महीने पहले वे छुट्टी पर घर आए हुए थे और छुट्टी के बाद 2 महीने पहले ही ड्यूटी पर गए थे। अनिल कुमार की करीब 2 साल पहले शादी हुई थी और उनकी पत्नी भी उनके साथ ही रहती थी। पिता की हो चुकी है मौत अनिल कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पिता कृष्ण कुमार एक किसान थे, जिनकी मौत करीब 4-5 साल पहले हो चुकी है। गांव खरकड़ी माखवान के सरपंच राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को गांव में सूचना मिली थी कि अनिल कुमार ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को गांव पहुंचेगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अनिल कुमार के बड़े भाई सुनील कुमार पार्थिव शरीर के साथ उत्तराखंड से आएंगे।

Faridabad: SHO पर Bribery, Extortion और Misuse of Power के आरोप; 10 गांवों के सरपंचों ने Police Commissioner से की मुलाकात, बोले– FIR लिखवाने तक के Rates Fixed
फरीदाबाद जिले के धौज क्षेत्र में तैनात थाना प्रभारी (SHO) नरेश कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। यह आरोप किसी…
Haryana: ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल से मिली डिलीटेड डाटा रिपोर्ट, रिमांड खत्म होने पर आज कोर्ट में होगी पेशी।
Haryana के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। पाकिस्तानी जासूसी के आरोपों…
