अंबाला के पंजाब सीमा से सटे नगला गांव के पास शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक युवती का शव अधजली अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी राहगीर ट्रैक्टर-ट्राली चालक को तब हुई जब उसने खेतों के बीच युवती के पैरों को देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया। इसके बाद खेत में बने एक मकान से परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और डायल-112 को सूचित किया। पुलिस टीम के पहुंचने पर पाया गया कि शव के पैरों से ऊपर का हिस्सा केमिकल डालकर जलाया गया है। इस कारण युवती की पहचान करना बेहद कठिन हो गया है। पुलिस ने हत्या का शक जाहिर किया है। शव को तुरंत अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। नहीं हो सकी युवती की पहचान महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती की हत्या पहले की गई और उसके बाद शव को जलाया गया या जलाने के कारण उसकी मौत हुई। शिनाख्त के लिए फोरेंसिक टीम और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही हत्या की सटीक वजह और समय का पता चल पाएगा। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है। जांच टीम ने कहा कि इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और किसी अज्ञात व्यक्ति की मौजूदगी के बारे में सूचना जुटाई जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे का रहस्य जल्द सुलझाया जा सके। अंबाला के पंजाब सीमा से सटे नगला गांव के पास शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक युवती का शव अधजली अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी राहगीर ट्रैक्टर-ट्राली चालक को तब हुई जब उसने खेतों के बीच युवती के पैरों को देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया। इसके बाद खेत में बने एक मकान से परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और डायल-112 को सूचित किया। पुलिस टीम के पहुंचने पर पाया गया कि शव के पैरों से ऊपर का हिस्सा केमिकल डालकर जलाया गया है। इस कारण युवती की पहचान करना बेहद कठिन हो गया है। पुलिस ने हत्या का शक जाहिर किया है। शव को तुरंत अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। नहीं हो सकी युवती की पहचान महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती की हत्या पहले की गई और उसके बाद शव को जलाया गया या जलाने के कारण उसकी मौत हुई। शिनाख्त के लिए फोरेंसिक टीम और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही हत्या की सटीक वजह और समय का पता चल पाएगा। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है। जांच टीम ने कहा कि इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और किसी अज्ञात व्यक्ति की मौजूदगी के बारे में सूचना जुटाई जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे का रहस्य जल्द सुलझाया जा सके। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

हरियाणा विधानसभा का विंटर सेशन शुरू: भगवा पगड़ी में पहुंचे CM सैनी, किसानों की बाढ़ समस्या और पानी पर जोरदार बहस
हरियाणा विधानसभा के विंटर सेशन का आज पहला दिन रहा। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। पहले दिन…
Haryana की नौकरियों में बड़ा बदलाव: कोर्ट ने रद्द किए सामाजिक-आर्थिक आधार के 10 अंक, नई मेरिट लिस्ट के आदेश।
Haryana में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में सामाजिक-आर्थिक आधार पर दिए जा रहे 10 अंकों को रद्द करने के…
हरियाणा में दिवाली पर बिजली गई तो नपेंगे अफसर:24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे कर्मचारी, मंत्री विज खुद रख रहे नजर
हरियाणा में दिवाली पर बिजली गई तो नपेंगे अफसर:24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे कर्मचारी, मंत्री विज खुद रख रहे नजर हरियाणा में दिवाली के मौके पर बिजली विभाग ने निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सभी अफसरों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि किसी भी क्षेत्र में दिवाली के दिन बत्ती गुल होगी, तो संबंधित अफसर के खिलाफ कार्रवाई होगी। विभाग ने बिजली चोरी रोकने और फॉल्ट जल्दी ठीक करने के लिए टीमों को फील्ड में तैनात किया है। हर जिले में 6 लाख यूनिट तक खपत की आशंका दिवाली के दिन हर जिले में छह लाख यूनिट तक बिजली खपत का विभाग का अनुमान है। इसको देखते हुए सूबे में बिजली की डिमांड 13 हजार मेगा वाट तक पहुंच सकती है। डिमांड को देखते हुए विभाग ने बैकअप प्लान भी बनाया है। साथ ही सप्लाई बाधित न हो इसको लेकर भी तैयारी की गई है। हरियाणा में इस बार जुलाई में सबसे ज्यादा बिजली की डिमांड बढ़ी थी, इस कारण से 16 हजार मेगावाट लोड पहुंच गया था। अब पढ़िए विभाग की प्लानिंग
