महेंद्रगढ़ के नारनौल में नेशनल हाईवे-148 बी पर गांव मंढाना के पास रविवार सुबह एक चलते डंपर में अचानक आग लग गई। पुलिस के अनुसार, डंपर की वायरिंग में आई खराबी के चलते कैबिन में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी की वजह से आग लगी। इससे कैबिन पूरा जल गया। सड़क पर तेज धुएं का गुबार उठते ही आसपास के वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तथा पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगते ही कैबिन से ड्राइवर व खलासी कूद गए। जिसके कारण इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है। उदयपुर से आ रहा था ट्रक झज्जर के झाड़ली प्लांट के लिए रोड़ी लेकर उदयपुर (राजस्थान) से आ रहा था। बताया गया कि ट्रक में लदी रोड़ी सीमेंट मिक्सिंग कार्य में उपयोग की जानी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही एनएचएआई की हाईवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे पर दोनों ओर से करीब 100 मीटर तक वाहनों को रोक दिया गया। शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग : एसएचओ थाना सदर के एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि ट्रक के कैबिन में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। आग लगने पर ड्राइवर व खलासी कूद गए थे। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महेंद्रगढ़ के नारनौल में नेशनल हाईवे-148 बी पर गांव मंढाना के पास रविवार सुबह एक चलते डंपर में अचानक आग लग गई। पुलिस के अनुसार, डंपर की वायरिंग में आई खराबी के चलते कैबिन में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी की वजह से आग लगी। इससे कैबिन पूरा जल गया। सड़क पर तेज धुएं का गुबार उठते ही आसपास के वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तथा पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगते ही कैबिन से ड्राइवर व खलासी कूद गए। जिसके कारण इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है। उदयपुर से आ रहा था ट्रक झज्जर के झाड़ली प्लांट के लिए रोड़ी लेकर उदयपुर (राजस्थान) से आ रहा था। बताया गया कि ट्रक में लदी रोड़ी सीमेंट मिक्सिंग कार्य में उपयोग की जानी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही एनएचएआई की हाईवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे पर दोनों ओर से करीब 100 मीटर तक वाहनों को रोक दिया गया। शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग : एसएचओ थाना सदर के एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि ट्रक के कैबिन में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। आग लगने पर ड्राइवर व खलासी कूद गए थे। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

हरियाणा CM सैनी की 26 लाख पेंशनरों को राहत:₹842 करोड़ 92 लाख रिलीज; बोले- PPP के आधार पर पात्रता होती है निर्धारित
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 26 लाख पेंशनरों को राहत दी है। सीएम सैनी ने आज विभिन्न योजनाओं के…
हरियाणा HPSC ने इंटरव्यू शेड्यूल जारी किया:3 से 5 नवंबर तक इंटरव्यू, कैमिस्ट्री असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए 2 शिफ्ट
हरियाणा HPSC ने इंटरव्यू शेड्यूल जारी किया:3 से 5 नवंबर तक इंटरव्यू, कैमिस्ट्री असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए 2 शिफ्ट हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए इंटरव्यू शैडयूल जारी किया है। कैमिस्ट्री विषय के लिए युवाओं को 3 से 5 नवंबर तक प्रत्येक दिन 2-2 शिफ्टों में इंटरव्यू के लिए आयोग मुख्यालय पर बुलाया है। हरियाणा में HPSC ने advt. No. 43/2024 के तहत कैमिस्ट्री असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भर्ती आयोजित की है। जिसमें 123 पदों के लिए विज्ञापन मांगे गए थे। 123 पदों में 79 पद जनरल, 15 एससी, 13 बीसी व बीसीबी के लिए 5 तथा EWS के लिए 11 पद आरक्षित किए गए थे। विभाग नॉलेज टेस्ट व स्क्रीनिंग टेस्ट की परीक्षाएं आयोजित कर चुका है। जिसमें 232 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए योग्य पाए गए हैं। जिनका 3 से 5 नवंबर तक इंटरव्यू शैड्यूल रखा गया है। कैसे रहेगा इंटरव्यू शैड्यूल 40025 से 41903 के बीच योग्य उम्मीदवारों को 3 नवंबर सुबह की शिफ्ट में, 41924 से 43214 के बीच वालों को 3 नवंबर को 12 बजे रिपोर्ट करना है। 43222 से 44141 के बीच वालों को 4 नवंबर सुबह साढे 8 बजे तथा 44195 से 45558 तक वालों को 4 नवंबर 12 बजे तक रिपोर्ट करना है। 45564 से 46356 तक वालों को 5 नवंबर सुबह साढे 8 बजे तक तथा 46362 से 46945 के बीच पाए गए योग्य उम्मीदवार 5 नवंबर 12 बजे तक रिपोर्ट करेंगे।

Haryana में हीटवेव का हाई अलर्ट जारी, इस दिन होगी झमाझम बारिश।
Haryana में गर्मी बढ़ती जा रही है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया है। बीते दिन मंगलवार को…
