महेंद्रगढ़ के नारनौल में नेशनल हाईवे-148 बी पर गांव मंढाना के पास रविवार सुबह एक चलते डंपर में अचानक आग लग गई। पुलिस के अनुसार, डंपर की वायरिंग में आई खराबी के चलते कैबिन में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी की वजह से आग लगी। इससे कैबिन पूरा जल गया। सड़क पर तेज धुएं का गुबार उठते ही आसपास के वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तथा पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगते ही कैबिन से ड्राइवर व खलासी कूद गए। जिसके कारण इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है। उदयपुर से आ रहा था ट्रक झज्जर के झाड़ली प्लांट के लिए रोड़ी लेकर उदयपुर (राजस्थान) से आ रहा था। बताया गया कि ट्रक में लदी रोड़ी सीमेंट मिक्सिंग कार्य में उपयोग की जानी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही एनएचएआई की हाईवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे पर दोनों ओर से करीब 100 मीटर तक वाहनों को रोक दिया गया। शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग : एसएचओ थाना सदर के एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि ट्रक के कैबिन में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। आग लगने पर ड्राइवर व खलासी कूद गए थे। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महेंद्रगढ़ के नारनौल में नेशनल हाईवे-148 बी पर गांव मंढाना के पास रविवार सुबह एक चलते डंपर में अचानक आग लग गई। पुलिस के अनुसार, डंपर की वायरिंग में आई खराबी के चलते कैबिन में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी की वजह से आग लगी। इससे कैबिन पूरा जल गया। सड़क पर तेज धुएं का गुबार उठते ही आसपास के वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तथा पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगते ही कैबिन से ड्राइवर व खलासी कूद गए। जिसके कारण इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है। उदयपुर से आ रहा था ट्रक झज्जर के झाड़ली प्लांट के लिए रोड़ी लेकर उदयपुर (राजस्थान) से आ रहा था। बताया गया कि ट्रक में लदी रोड़ी सीमेंट मिक्सिंग कार्य में उपयोग की जानी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही एनएचएआई की हाईवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे पर दोनों ओर से करीब 100 मीटर तक वाहनों को रोक दिया गया। शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग : एसएचओ थाना सदर के एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि ट्रक के कैबिन में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। आग लगने पर ड्राइवर व खलासी कूद गए थे। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

सिंगर मासूम शर्मा को लेकर बोले सुभाष फौजी: जानबूझ कर कन्ट्रोवर्सी पैदा की, मैंने और MD ने CM से की थी शिकायत, फौगाट से माफी मांगें।
हरियाणा में कई लोकप्रिय हरियाणवी गायकों के गाने यूट्यूब से हटाए जाने का मामला चर्चा में है। इस मुद्दे को…

हरियाणा में 32 लाख परिवारों को फायदा:12वीं क्लास तक फीस में छूट, लकी ड्रा से एडमिशन
हरियाणा सरकार ने चिराग योजना की सीमा को बढ़ाकर 8 लाख रुपए कर दिया है। इससे प्रदेश के करीब 32…

हरियाणा में प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों को बड़ी राहत: 15 साल का पूरा ब्याज माफ, सरकार ने शुरू की वन टाइम सेटलमेंट जैसी योजना
हरियाणा सरकार ने शहरी क्षेत्रों में प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम फैसला लिया है। राज्य…
