19 अप्रैल 2026, रविवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में खास संयोग बन रहा है। इस दिन द्वितीया तिथि सुबह 10:50 बजे तक रहेगी, जिसके बाद तृतीया तिथि आरंभ होगी। तृतीया तिथि लगते ही अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा, जो अत्यंत शुभ माना जाता है। इसी दिन भगवान परशुराम की जयंती भी श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी।
रविवार को आयुष्मान योग रात 8:02 बजे तक रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए लाभकारी माना जाता है। साथ ही कृतिका नक्षत्र पूरे दिन-रात बना रहेगा और अगले दिन भोर 4:35 बजे तक प्रभावी रहेगा।
19 अप्रैल 2026 का पंचांग
- तृतीया तिथि प्रारंभ: सुबह 10:50 बजे
- आयुष्मान योग: रात 8:02 बजे तक
- कृतिका नक्षत्र: अगले दिन सुबह 4:35 बजे तक
- विशेष अवसर: अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती
शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: 04:23 AM – 05:08 AM
- प्रातः संध्या: 04:45 AM – 05:52 AM
- अभिजीत मुहूर्त: 11:55 AM – 12:46 PM
- विजय मुहूर्त: 02:30 PM – 03:22 PM
- गोधूलि मुहूर्त: 06:48 PM – 07:10 PM
- सायं संध्या: 06:49 PM – 07:54 PM
- अमृत काल: 09:50 AM – 11:18 AM
प्रमुख शहरों में राहुकाल
- दिल्ली: 05:12 PM – 06:49 PM
- मुंबई: 05:22 PM – 06:57 PM
- चंडीगढ़: 05:15 PM – 06:53 PM
- लखनऊ: 04:56 PM – 06:32 PM
- भोपाल: 05:07 PM – 06:43 PM
- कोलकाता: 04:23 PM – 05:58 PM
- अहमदाबाद: 05:26 PM – 07:02 PM
- चेन्नई: 04:48 PM – 06:22 PM
सूर्योदय और सूर्यास्त
- सूर्योदय: सुबह 5:52 बजे
- सूर्यास्त: शाम 6:49 बजे
इस दिन किए गए दान, पूजा और शुभ कार्यों का विशेष महत्व होता है, इसलिए अक्षय तृतीया को अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।




