आज नो न्यूज पेपर डे है। कल दिवाली थी। आज अखबार नहीं आएगा। लेकिन, आपको उत्तर प्रदेश की हर जरूरी खबर दैनिक भास्कर एप पर मिलेगी। पढ़िए, कल की 15 बड़ी खबरें… 1- योगी ने वनटांगियों के बीच मनाई दिवाली, चित्रकूट में 30 लाख लोग पहुंचे यूपी में सोमवार को धूमधाम से दिवाली मनाई गई। वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम की आरती की। चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा के लिए करीब 30 लाख श्रद्धालु पहुंचे। सीएम योगी ने गोरखपुर में वनटांगिया समाज के लोगों के साथ दिवाली मनाई। वह घर-घर जाकर लोगों से मिले और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने अयोध्या पहुंचकर मलिन बस्तियों के लोगों से मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर 2- मंत्री निषाद बोले- अखिलेश सरकार में मुझे मारने की कोशिश हुई, योगीजी ने बचाया यूपी के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा- अखिलेश सरकार में मुझे जान से मारने की प्लानिंग थी। उन्होंने कहा रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों ने हम पर भी गोली चलवाई थी। हमें जेल में मरवाने की कोशिश की गई। मेरा परिवार तब तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ के पास गया था। उन्होंने ही हमें बचाया। मंत्री निषाद सोमवार को गोरखपुर के वनटांगिया गांव पहुंचे थे। 3- ग्रेटर नोएडा में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, पीटने के बाद 8 राउंड फायरिंग की ग्रेटर नोएडा में नाली के झगड़े में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पहले दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। फिर एक पक्ष के लोगों ने गुस्से में दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इसमें चाचा-भतीजे समेत एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी थार और स्विफ्ट कार से भाग निकले। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चाचा-भतीजे को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 4- बोनस नहीं मिला तो टोल का गेट खोला, एक्सप्रेस-वे पर फ्री में निकलीं 5 हजार गाड़ियां आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 5000 से ज्यादा गाड़ियां बिना टोल दिए निकल गईं। फतेहाबाद टोल टैक्स के कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस नहीं मिला। नाराज कर्मचारियों ने टोल मैनेजर से कहा कि उनको बोनस दिया जाए, लेकिन उन्होंने बात को अनसुना कर दिया। भड़के कर्मचारियों ने टोल गेट खोल दिए। 2 घंटे में कंपनी को 25 से 30 लाख रुपए का नुकसान हो गया। पढ़ें पूरी खबर 5- वाराणसी में युवक का LIVE सुसाइड, VIDEO कॉल पर फिनायल पीया वाराणसी में एक युवक ने लाइव सुसाइड कर लिया। युवक जयसिंह ने फिनायल पीते हुए एक वीडियो बनाते हुए कहा- ‘मैं जहर खा रहा हूं। इसकी जिम्मेदार मेरी पत्नी और सास है। पत्नी किसी लड़के से बात करती है। उसकी मां से शिकायत की तो वह उल्टा मुझे फंसाने की धमकी देने लगी।’ पुलिस वीडियो देखते ही मौके पर पहुंची। युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 6- लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की मौत, मां बोली- सतीश महाना ताऊ, इसलिए डरी पुलिस लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की मौत मामले में ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। मायकेवालों का आरोप है कि पति ने 10 लाख के दहेज के लिए हत्या की। फिर शव अपोलो अस्पताल में छोड़कर भाग गया। निकिता की मां का आरोप है कि यूपी विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना पार्थ के सगे ताऊ हैं। इसीलिए पुलिस दबाव में है और कार्रवाई में ढिलाई बरत रही। पढ़ें पूरी खबर 7- जान दूंगी, तलाक नहीं, गोंडा में सुसाइड से पहले बोली- दो शादी वालों की इज्जत नहीं होती गोंडा में 30 साल की महिला ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने रोते हुए 4 मिनट का वीडियो बनाया। इसमें वह पति की प्रताड़ना और बार-बार तलाक लेने का दबाव बनाने की बात कही। उसने रोते हुए कहा- भले ही मर जाऊंगी, लेकिन तलाक नहीं दूंगी। मुझे तलाक लेकर 10 लोगों के साथ नहीं रहना। एक के साथ रहने की तमन्ना थी। इसलिए ये कदम उठा रही हूं। पढ़ें पूरी खबर 8- लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, परिजन बोले- शवों को कुत्ते चाट रहे थे लखीमपुर में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। उन्हें तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तीनों को टेंपो में भरकर सीएचसी भेज दिया। कोई पुलिसकर्मी वहां नहीं पहुंचा। एक घायल की सांस चल रही थी, डॉक्टर ने उसे भी नहीं देखा। पढ़ें पूरी खबर 9- जगुआर से 6 को रौंदने वाला करोड़पति का बेटा, प्रयागराज पुलिस ने 24 घंटे बाद नामजद FIR की प्रयागराज में जगुआर कार से 6 को कुचलने वाला शख्स रचित मध्यान नामी कारोबारी का बेटा और जाने माने डॉक्टर का दामाद निकला। धूमनगंज थाना पुलिस ने देर रविवार देर रात मृतक के भाई दिलीप की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ FIR दर्ज की। जबकि, पुलिस ने ही रचित को ड्राइविंग सीट से पकड़ा था। हालांकि, पुलिस ने 24 घंटे बाद रचित को नामजद किया। पढ़ें पूरी खबर 10- दिवाली पर ट्रेनें फुल, यात्री बोले- पंजाब से बिहार टॉयलेट में बैठकर जा रहे कानपुर सेंट्रल से जाने आने वाली ट्रेनों में दीपावली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । रविवार को पूरे दिन बिहार और पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी गई। स्थिति यह थी कि एक टॉयलेट में चार से पांच लोग खड़े होकर सफर कर रहे थे। पैसेंजर्स ने बताया कि इसी तरह से ट्रेन के हर टॉयलेट में यात्री सफर कर रहे हैं। लोग त्योहार मनाने अपने घर लौट रहे। पढ़ें पूरी खबर 11- आगरा-दिल्ली हाईवे पर चलती बस में लगी आग, 3 झुलसे, दिवाली पर घर जा रहे थे यात्री मथुरा में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रविवार रात चलती बस में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। सिर्फ उसका ढांचा ही बचा। बस में 50 से 60 लोग सवार थे। सभी दिवाली पर अपने-अपने घर जा रहे थे। यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान 3 लोग झुलस गए। यात्रियों ने बताया- पीछे बैठे कुछ यात्री सिगरेट पी रहे थे जिस वजह से आग लगी। पूरी खबर पढ़ें 12- सहारनपुर में डॉक्टर निकला बच्चा चोर, 3.50 लाख में बेचने का किया था सौदा सहारनपुर में बीएएमएस डॉक्टर ही बच्चा चोर निकला। उसने 3.50 लाख में बच्चे को बेचने का सौदा किया था। उत्तराखंड के रुड़की में एक दंपती को बच्चा बेचने की प्लानिंग थी। गिरोह में डॉक्टर, उसका बेटा, तीन महिलाएं और दो अन्य आरोपी शामिल थे। पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 13- मऊ में डीह बाबा की मूर्ति को कटर से काटा, गुस्साए गांववालों ने हाईवे जाम किया मऊ में रविवार देर रात ग्राम देवता डीह बाबा की मूर्ति को कटर मशीन से काट दिया गया। आरोपियों ने इसे मंदिर परिसर में ही फेंक दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए गांव वालों ने सोमवार सुबह मऊ-बलिया हाईवे पर जाम लगा दिया। रास्ते पर गाड़ियों की डेढ़ Km लंबी लाइन लग गई। सूचना पर 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह गांव वालों को समझाकर जाम खुलवाया। पूरी खबर पढ़ें 14- प्रतापगढ़ में छज्जा गिरने से दादी-पोते की मौत, दिवाली पर झालर लगा रहे थे प्रतापगढ़ के रामपुर मुश्तर्का गांव में दीपावली की सुबह एक हादसा हो गया। घर का छज्जा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई 48 साल की दादी की भी इलाज के दौरान प्रयागराज में मौत हो गई। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र की है। परिवार वालों ने बताया कि दिवाली पर झालर लगाई जा रही थी तभी अचानक घर का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 15- बिजनौर में प्रेमी युगल ने साथ जहर खाकर दी जान, दो बच्चों की मां थी महिला बिजनौर में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। इनमें महिला दो बच्चों की मां थी। उसका गांव के ही युवक से अफेयर था। 10 अक्टूबर को वह अपने प्रेमी संग घर से भाग गई थी। उस समय पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था। महिला दोबारा से अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। दोनों ने जहर खा लिया। गांव वालों ने दोनों को तड़पते देखा। उन्हें अस्पताल लेकर भागे, जहां दोनों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें —————- यह खबर भी पढ़ें… ग्रेटर नोएडा में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, लाठी-डंडों से पीटा, 8 राउंड फायरिंग की ग्रेटर नोएडा में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नाली के झगड़े में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। एक पक्ष के लोगों ने गुस्से में दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इसमें चाचा-भतीजे समेत एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी थार और स्विफ्ट कार से भाग निकले। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चाचा-भतीजे को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें आज नो न्यूज पेपर डे है। कल दिवाली थी। आज अखबार नहीं आएगा। लेकिन, आपको उत्तर प्रदेश की हर जरूरी खबर दैनिक भास्कर एप पर मिलेगी। पढ़िए, कल की 15 बड़ी खबरें… 1- योगी ने वनटांगियों के बीच मनाई दिवाली, चित्रकूट में 30 लाख लोग पहुंचे यूपी में सोमवार को धूमधाम से दिवाली मनाई गई। वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम की आरती की। चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा के लिए करीब 30 लाख श्रद्धालु पहुंचे। सीएम योगी ने गोरखपुर में वनटांगिया समाज के लोगों के साथ दिवाली मनाई। वह घर-घर जाकर लोगों से मिले और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने अयोध्या पहुंचकर मलिन बस्तियों के लोगों से मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर 2- मंत्री निषाद बोले- अखिलेश सरकार में मुझे मारने की कोशिश हुई, योगीजी ने बचाया यूपी के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा- अखिलेश सरकार में मुझे जान से मारने की प्लानिंग थी। उन्होंने कहा रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों ने हम पर भी गोली चलवाई थी। हमें जेल में मरवाने की कोशिश की गई। मेरा परिवार तब तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ के पास गया था। उन्होंने ही हमें बचाया। मंत्री निषाद सोमवार को गोरखपुर के वनटांगिया गांव पहुंचे थे। 3- ग्रेटर नोएडा में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, पीटने के बाद 8 राउंड फायरिंग की ग्रेटर नोएडा में नाली के झगड़े में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पहले दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। फिर एक पक्ष के लोगों ने गुस्से में दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इसमें चाचा-भतीजे समेत एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी थार और स्विफ्ट कार से भाग निकले। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चाचा-भतीजे को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 4- बोनस नहीं मिला तो टोल का गेट खोला, एक्सप्रेस-वे पर फ्री में निकलीं 5 हजार गाड़ियां आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 5000 से ज्यादा गाड़ियां बिना टोल दिए निकल गईं। फतेहाबाद टोल टैक्स के कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस नहीं मिला। नाराज कर्मचारियों ने टोल मैनेजर से कहा कि उनको बोनस दिया जाए, लेकिन उन्होंने बात को अनसुना कर दिया। भड़के कर्मचारियों ने टोल गेट खोल दिए। 2 घंटे में कंपनी को 25 से 30 लाख रुपए का नुकसान हो गया। पढ़ें पूरी खबर 5- वाराणसी में युवक का LIVE सुसाइड, VIDEO कॉल पर फिनायल पीया वाराणसी में एक युवक ने लाइव सुसाइड कर लिया। युवक जयसिंह ने फिनायल पीते हुए एक वीडियो बनाते हुए कहा- ‘मैं जहर खा रहा हूं। इसकी जिम्मेदार मेरी पत्नी और सास है। पत्नी किसी लड़के से बात करती है। उसकी मां से शिकायत की तो वह उल्टा मुझे फंसाने की धमकी देने लगी।’ पुलिस वीडियो देखते ही मौके पर पहुंची। युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 6- लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की मौत, मां बोली- सतीश महाना ताऊ, इसलिए डरी पुलिस लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की मौत मामले में ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। मायकेवालों का आरोप है कि पति ने 10 लाख के दहेज के लिए हत्या की। फिर शव अपोलो अस्पताल में छोड़कर भाग गया। निकिता की मां का आरोप है कि यूपी विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना पार्थ के सगे ताऊ हैं। इसीलिए पुलिस दबाव में है और कार्रवाई में ढिलाई बरत रही। पढ़ें पूरी खबर 7- जान दूंगी, तलाक नहीं, गोंडा में सुसाइड से पहले बोली- दो शादी वालों की इज्जत नहीं होती गोंडा में 30 साल की महिला ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने रोते हुए 4 मिनट का वीडियो बनाया। इसमें वह पति की प्रताड़ना और बार-बार तलाक लेने का दबाव बनाने की बात कही। उसने रोते हुए कहा- भले ही मर जाऊंगी, लेकिन तलाक नहीं दूंगी। मुझे तलाक लेकर 10 लोगों के साथ नहीं रहना। एक के साथ रहने की तमन्ना थी। इसलिए ये कदम उठा रही हूं। पढ़ें पूरी खबर 8- लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, परिजन बोले- शवों को कुत्ते चाट रहे थे लखीमपुर में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। उन्हें तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तीनों को टेंपो में भरकर सीएचसी भेज दिया। कोई पुलिसकर्मी वहां नहीं पहुंचा। एक घायल की सांस चल रही थी, डॉक्टर ने उसे भी नहीं देखा। पढ़ें पूरी खबर 9- जगुआर से 6 को रौंदने वाला करोड़पति का बेटा, प्रयागराज पुलिस ने 24 घंटे बाद नामजद FIR की प्रयागराज में जगुआर कार से 6 को कुचलने वाला शख्स रचित मध्यान नामी कारोबारी का बेटा और जाने माने डॉक्टर का दामाद निकला। धूमनगंज थाना पुलिस ने देर रविवार देर रात मृतक के भाई दिलीप की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ FIR दर्ज की। जबकि, पुलिस ने ही रचित को ड्राइविंग सीट से पकड़ा था। हालांकि, पुलिस ने 24 घंटे बाद रचित को नामजद किया। पढ़ें पूरी खबर 10- दिवाली पर ट्रेनें फुल, यात्री बोले- पंजाब से बिहार टॉयलेट में बैठकर जा रहे कानपुर सेंट्रल से जाने आने वाली ट्रेनों में दीपावली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । रविवार को पूरे दिन बिहार और पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी गई। स्थिति यह थी कि एक टॉयलेट में चार से पांच लोग खड़े होकर सफर कर रहे थे। पैसेंजर्स ने बताया कि इसी तरह से ट्रेन के हर टॉयलेट में यात्री सफर कर रहे हैं। लोग त्योहार मनाने अपने घर लौट रहे। पढ़ें पूरी खबर 11- आगरा-दिल्ली हाईवे पर चलती बस में लगी आग, 3 झुलसे, दिवाली पर घर जा रहे थे यात्री मथुरा में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रविवार रात चलती बस में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। सिर्फ उसका ढांचा ही बचा। बस में 50 से 60 लोग सवार थे। सभी दिवाली पर अपने-अपने घर जा रहे थे। यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान 3 लोग झुलस गए। यात्रियों ने बताया- पीछे बैठे कुछ यात्री सिगरेट पी रहे थे जिस वजह से आग लगी। पूरी खबर पढ़ें 12- सहारनपुर में डॉक्टर निकला बच्चा चोर, 3.50 लाख में बेचने का किया था सौदा सहारनपुर में बीएएमएस डॉक्टर ही बच्चा चोर निकला। उसने 3.50 लाख में बच्चे को बेचने का सौदा किया था। उत्तराखंड के रुड़की में एक दंपती को बच्चा बेचने की प्लानिंग थी। गिरोह में डॉक्टर, उसका बेटा, तीन महिलाएं और दो अन्य आरोपी शामिल थे। पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 13- मऊ में डीह बाबा की मूर्ति को कटर से काटा, गुस्साए गांववालों ने हाईवे जाम किया मऊ में रविवार देर रात ग्राम देवता डीह बाबा की मूर्ति को कटर मशीन से काट दिया गया। आरोपियों ने इसे मंदिर परिसर में ही फेंक दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए गांव वालों ने सोमवार सुबह मऊ-बलिया हाईवे पर जाम लगा दिया। रास्ते पर गाड़ियों की डेढ़ Km लंबी लाइन लग गई। सूचना पर 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह गांव वालों को समझाकर जाम खुलवाया। पूरी खबर पढ़ें 14- प्रतापगढ़ में छज्जा गिरने से दादी-पोते की मौत, दिवाली पर झालर लगा रहे थे प्रतापगढ़ के रामपुर मुश्तर्का गांव में दीपावली की सुबह एक हादसा हो गया। घर का छज्जा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई 48 साल की दादी की भी इलाज के दौरान प्रयागराज में मौत हो गई। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र की है। परिवार वालों ने बताया कि दिवाली पर झालर लगाई जा रही थी तभी अचानक घर का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 15- बिजनौर में प्रेमी युगल ने साथ जहर खाकर दी जान, दो बच्चों की मां थी महिला बिजनौर में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। इनमें महिला दो बच्चों की मां थी। उसका गांव के ही युवक से अफेयर था। 10 अक्टूबर को वह अपने प्रेमी संग घर से भाग गई थी। उस समय पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था। महिला दोबारा से अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। दोनों ने जहर खा लिया। गांव वालों ने दोनों को तड़पते देखा। उन्हें अस्पताल लेकर भागे, जहां दोनों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें —————- यह खबर भी पढ़ें… ग्रेटर नोएडा में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, लाठी-डंडों से पीटा, 8 राउंड फायरिंग की ग्रेटर नोएडा में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नाली के झगड़े में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। एक पक्ष के लोगों ने गुस्से में दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इसमें चाचा-भतीजे समेत एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी थार और स्विफ्ट कार से भाग निकले। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चाचा-भतीजे को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Related Posts

Future Leaders तैयार कर रही Mann सरकार — 26 November को Punjab Assembly में छात्रों का ऐतिहासिक Mock Session
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐसा कदम उठाया है, जो आने…
संजय निषाद बोले-धनंजय सिंह, ब्रजेश सिंह संरक्षक:मोदी-शाह ही हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व, भाजपा को मछुआ समाज को जवाब देना होगा
संजय निषाद बोले-धनंजय सिंह, ब्रजेश सिंह संरक्षक:मोदी-शाह ही हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व, भाजपा को मछुआ समाज को जवाब देना होगा निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि धनंजय सिंह और ब्रजेश सिंह किसी के लिए बाहुबली हो सकते हैं, लेकिन उनके लिए संरक्षक हैं। निषाद पार्टी को बड़ा और खड़ा करने में उनकी बड़ी भूमिका है, यदि कोई कानूनी अड़चन नहीं हुई तो वह उन्हें चुनाव लड़ने का मौका देंगे। निषाद का कहना है कि मछुआ समाज को अनुसूचित जाति में आरक्षण देने का भाजपा का पुराना वादा है, यदि वादा पूरा नहीं हुआ तो भाजपा को इसका जवाब देना होगा। संजय निषाद ने बिहार चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर दैनिक भास्कर से विस्तार से बात की। संजय निषाद ने एक बार फिर दोहराया है कि सरकार में ऐसे अफसर बैठे हैं जो बाहर से खुद को कमल के साथ दिखाते हैं लेकिन अंदर से हाथी और साइकिल वाले हैं। ऐसे अफसरों को चिह्नित कर हटाना चाहिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल : बिहार चुनाव का आगाज हो गया है, आपकी पार्टी की क्या भूमिका रहेगी? संजय निषाद: हम लोग केंद्रीय नेतृत्व से गवर्न होते हैं। जेपी नड्डा, अमित शाह, पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र के विकास के लिए काम करते हैं। हम 24 कैरेट के राष्ट्रवादी हैं, मुगलों को मौत के घाट उतारने वाले और भगवान राम को पार उतारने वाले लोग हैं। लोकतंत्र में जीत के माध्यम से ही समस्या का समाधान हो सकता है। निषाद समाज की समस्या तब ही दूर होगी जब लोकतंत्र में हमारी जीत होगी। बिहार में भी बहार आए, निषाद समाज को आरक्षण का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा है। बिहार के 18 फीसदी निषाद एनडीए के साथ रहेंगे। सवाल: क्या अमित शाह, जेपी नड्डा आपका भी राष्ट्रीय नेतृत्व है? संजय निषाद: हमें जॉइन तो जेपी नड्डा साहब ने कराया था। हम लोग 2017, 2018 में भाजपा से अलग चुनाव लड़े थे, हम 2019 में भाजपा के साथ आए। हमें तो शीर्ष नेतृत्व जहां कहता है वहीं हम जाते हैं। जितनी भी संवैधानिक समस्याएं थीं चाहे वह राम मंदिर का मुद्दा हो या जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति हो, यह मुद्दे भाजपा ने ही सुलझाए हैं जबकि अन्य दल इन मुद्दों को उलझा रहे थे। सवाल: पिछले दिनों एक आदेश के तहत जातियों का नाम लिखने पर रोक लगाई गई थी, आपने इसका विरोध भी किया था, अब क्या कर रहे हैं? संजय निषाद: निषाद, ठाकुर, ब्राह्मण यदि जाति नहीं लिखेगा तो क्या करेगा, इन्हें जाति मानें या धर्म। अभी क्षत्रिय महासभा का सम्मेलन हुआ था तो कौनसा उन पर मुकदमा हो गया। जाति के नाम पर एक होना चाहिए। जैसे सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट कहती है कि ओबीसी के 27 फीसदी आरक्षण पर मिल्क मैन का कब्जा है, एससी के 22 फीसदी आरक्षण पर लैदर-मैन का कब्जा है। तो अदर मैन कहां जाएगा? यदि धोबी, पासी, वाल्मीकि एकत्रित नहीं हुआ तो क्या करेंगे? केवट, मल्लाह एकजुट नहीं होगा तो क्या करेगा। यदि हाथी और मिल्क-मैन को सभी का हिस्सा खिलाना हो तो इस तरह की रोक लगाएं। सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट कहती है कि यादव और जाटव अपनी संख्या से सौ गुना से अधिक सरकारी नौकरियों पर कब्जा किए हैं। कब्जा वापस लेने के लिए समूह में एकत्रित होना होगा, यदि कब्जा कराना हो तो जाति लिखने पर रोक लगाएं। सरकार को इसके खिलाफ अपील में जाना चाहिए, विचार करना चाहिए। सरकार को इन जातियों के साथ खड़े रहना चाहिए। सवाल: पंचायत चुनाव में निषाद समाज की क्या भूमिका रहेगी? संजय निषाद: पंचायत चुनाव बिना सिंबल का होता है, जब सदस्य जीतकर आते हैं तो ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए गठबंधन करेंगे। सदस्य का चुनाव अलग लड़ेंगे, यदि भाजपा कहेगी तो तालमेल मिलाया जाएगा। सवाल: आप कहते हैं कि सरकार में सपा के अधिकारी बैठे हैं, तो क्या आपने उन अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार से बात की? संजय निषाद: अभी देखिए अधिकारियों ने जाति नहीं लिखने का आदेश जारी कर दिया, अभी क्षत्रिय महासभा की बैठक हुई है यदि उन पर मुकदमा दर्ज होता तो प्रदेश का क्षत्रिय तो नाराज हो जाता। अभी जिन जातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा क्या वह भाजपा के साथ रहेंगी, यह आदेश वही अधिकारी जारी कर रहे हैं जो सरकार को नुकसान पहुंचा रहे हैं? जापान में एक लड़की को स्कूल ले जाने और लाने के लिए ट्रेन चलती है लेकिन यहां स्कूल बंद करा दिए गए हैं। यदि कोई स्कूल चल रहा था तो उसे प्राइवेट को देते थे, अब बच्चे दस किलोमीटर स्कूल जाएंगे। यह छोटे-छोटे निर्णय काफी प्रभावित करते हैं, अधिकारी तो वोट मांगने जाते नहीं हैं, अधिकारी ऐसे निर्णय लेते हैं कि वोट खराब हो जाए। 2020 में चौरीचौरा में दो निषाद ब्लॉक का चुनाव जीते थे, दूसरे दिन प्रमाण पत्र लेने गए तो यादव अधिकारी ने उनका प्रमाण पत्र ही बदल दिया। जब जिले के निषादों ने आंदोलन किया तो वह एसडीएम जेल गया था, जब उससे पूछा गया तो उसने कहा कि सरकार आएगी तो वापस बहाल हो जाएंगे, हमारा काम ही यह है। सोचिए कि यदि इस सोच के लोग तहसील, कचहरी और थाना में रहेंगे तो क्या होगा? अंदर से हाथी-साइकिल है बाहर से कमल है, लेकिन जब वह नुकसान करते हैं तो पता चलता है। सीएम योगी समय-समय पर ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई भी करते हैं। ऐसे अफसरों को चिह्नित कर हटाना जाहिए। सवाल: आप बीजेपी के नेताओं की बयानबाजी से नाराज थे, क्या कुछ सुधार आया है अब? संजय निषाद: अभी बहुत कुछ सुधार हुआ है। कुछ आयातित नेता हैं, उनका काम ही है कि सत्ता में साथ आना और मलाई खाना। जो नेता सपा के साथ रहा हो तब निषादों का आरक्षण छीन लिया, बहनजी ने जमीन छीन ली थी। अब वही लोग भाजपा को गुमराह कर रहे हैं कि झउआ भर वोट हैं, पौव्वा पीएगा और वोट दिलाएगा। 2019 और 2022 में निषाद ने भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। निषाद नेता आरक्षण पर क्यों नहीं बोलते हैं। आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा 45 सीट हार गई, हम भाजपा के सहयोगी हैं इसलिए यह हमारी भी हार है। हमने निषाद का महत्व बढ़ाया है, निषाद पार्टी के कारण उनकी पूछ हो रही है। भाजपा को अपने कैडर लीडर को आगे बढ़ाना चाहिए जो संघ से आया हो। दूसरे दल से आए हैं उन्हें अवसर नहीं दें। सवाल: आपका 2019 से बीजेपी से गठबंधन है, आपकी मांगों को कितना पूरा किया गया जिनके लिए आपने निषाद समाज से बीजेपी को वोट देने की अपील की थी? संजय निषाद: यह भाजपा का खुद का मुद्दा है। मछुआ विजन 2014 में बनाया था। योगी जी खुद आवाज उठाते रहे हैं कि निषाद को एससी में आरक्षण मिलना चाहिए। आज जब भाजपा खुद सरकार में है, मैं तो वकील हूं अपनी मांग करूंगा। जवाब तो भाजपा को देना होगा। पहली बार है कि सीएम योगी ने आरजीआई को पत्र लिखा है। आरजीआई ने कह दिया है कि केवल, मल्लाह, माझी को एससी में आरक्षण दिया। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय इसका नोडल विभाग है, भाजपा को इसे हल करना चाहिए। हमारा कहना है कि ओबीसी से हमारा नाम खारिज करो और अनुसूचित में जोड़ने का आदेश जारी करो। राज्यपाल और राष्ट्रपति ने भी आदेश दिया है, इसका पालन करना चाहिए। इससे 2027 की जीत आसान हो जाएगी। सवाल: बाहुबली धनंजय सिंह और ब्रजेश सिंह आपके संपर्क में हैं, क्या आपकी पार्टी उन्हें टिकट देगी? संजय निषाद: कांग्रेस, सपा का कितना आतंक था कि वह किसी दूसरे दल को खड़ा नहीं होने देते थे। हमारे लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाता था। यह लोग आपके लिए बाहुबली हो सकते हैं, लेकिन यह लोग उस समय हमारे संरक्षक रहे हैं, हमारी पार्टी को खड़ा-बड़ा करने में उनकी भूमिका है। हमारे समाज को संरक्षण दिया था। यदि उन लोगों ने साथ दिया है कि वह हमारे मित्र हैं। यदि न्यायालय रोकेगा तो रुक जाएंगे, लेकिन लोकतंत्र में मिलना-जुलना जारी रहना चाहिए। वह लोग सरकार के साथ हैं, हम भी सरकार के साथ हैं। ——————— ये खबर भी पढ़ें… महिला बोली- कामदगिरि की परिक्रमा से दूर हुई गरीबी:जो मांगते हैं, मिलता है; दिवाली तक चित्रकूट 40 लाख श्रद्धालु आएंगे ‘हम पिछले 16 साल से रोज कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा कर रहे हैं। यह हमारी आस्था का प्रतीक है। यहां आने के बाद हम एक विशेष ऊर्जा से भर जाते हैं। हम सामाजिक और जनहित में जो भी काम करते हैं। ऐसा लगता है कि उसमें हमें यहां की ईश्वरीय शक्ति सहयोग करती है। आगे हमेशा ऐसे ही करते रहेंगे।’ ये कहना है श्रद्धालु अक्षांश पंडित का। अक्षांश की ही तरह ही हजारों लोग चित्रकूट के कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा कर रहे हैं। दीपावली तक इस परिक्रमा में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 40 लाख तक पहुंच जाती है। पढ़ें पूरी खबर
नारनौल में भारी मात्रा में बम-पटाखे पकड़े:निर्माणाधीन मकान में बिक्री के लिए रखे; पुलिस को देख युवक ताला लगा कर भागा
नारनौल में भारी मात्रा में बम-पटाखे पकड़े:निर्माणाधीन मकान में बिक्री के लिए रखे; पुलिस को देख युवक ताला लगा कर भागा महेंद्रगढ़ के नारनौल में दीपावली से पहले सीआईए टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोहल्ला खड़खड़ी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में छापा मारा। यहां छानबीन में अवैध रूप से रखे गए बम-पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। जानकारी अनुसार, नारनौल शहर में नागरिक अस्पताल के पास पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मोहल्ला खड़खड़ी निवासी रमन चौहान अपने निर्माणाधीन मकान में अवैध रूप से बम-पटाखों की बिक्री कर रहा है। सूचना सही मानकर पुलिस ने तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार की और बताए स्थान पर पहुंची। पुलिस को देख कमरे का ताला लगा कर भागा पुलिस टीम को मकान के बाहर एक युवक दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर कमरे को ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। बाद में वार्ड नंबर 19 के पार्षद धूप सिंह की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़ा गया। तलाशी के दौरान कमरे से तीन कार्टन और दो सफेद प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए। जिनमें बड़ी मात्रा में बम-पटाखे और विस्फोटक सामग्री भरी थी। बरामद पटाखे में स्काई शॉट, फिरकी, सूतली बम, जेली बेली बम, बुलेट बम सहित कई नामी ब्रांडों के खतरनाक पटाखे शामिल थे। पुलिस ने आरोपी रमन के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
