सोनीपत के पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में एक पुलिसकर्मी पर हमला करने का मामला सामने आया है। घायल पुलिसकर्मी संदीप ने बताया कि वह रात की ड्यूटी समाप्त कर घर लौटा था। इसी दौरान उसकी पत्नी की साजिश के तहत उस पर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने हमला कर दिया। संदीप ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं, जिनमें से एक महिला पुलिस विभाग में तैनात है, और तीन पुरुषों ने मिलकर उस पर रॉड से हमला किया। साजिश के तहत हमले का आरोप हमले के दौरान संदीप के हाथ और छाती पर गंभीर चोटें आईं तथा उसका एक दांत भी टूट गया। संदीप का कहना है कि पति-पत्नी के आपसी विवाद में पड़ोसियों ने हस्तक्षेप कर जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया। उसने अपनी पत्नी और पड़ोसियों पर साजिश के तहत हमला करने का आरोप लगाया है। हमले के बाद संदीप घायल अवस्था में सोनीपत नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा, जहां उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। संदीप ने बताया कि घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है। पुलिस विभाग मामले को गंभीरता से ले रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस महकमें में चर्चा का विषय बनी बनी घटना यह घटना थाना परिसर के भीतर होने के कारण पुलिस महकमे में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। मामले की जांच के बाद ही सच सामने आ पाएगा कि हमला आपसी रंजिश का परिणाम था या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा। सोनीपत के पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में एक पुलिसकर्मी पर हमला करने का मामला सामने आया है। घायल पुलिसकर्मी संदीप ने बताया कि वह रात की ड्यूटी समाप्त कर घर लौटा था। इसी दौरान उसकी पत्नी की साजिश के तहत उस पर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने हमला कर दिया। संदीप ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं, जिनमें से एक महिला पुलिस विभाग में तैनात है, और तीन पुरुषों ने मिलकर उस पर रॉड से हमला किया। साजिश के तहत हमले का आरोप हमले के दौरान संदीप के हाथ और छाती पर गंभीर चोटें आईं तथा उसका एक दांत भी टूट गया। संदीप का कहना है कि पति-पत्नी के आपसी विवाद में पड़ोसियों ने हस्तक्षेप कर जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया। उसने अपनी पत्नी और पड़ोसियों पर साजिश के तहत हमला करने का आरोप लगाया है। हमले के बाद संदीप घायल अवस्था में सोनीपत नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा, जहां उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। संदीप ने बताया कि घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है। पुलिस विभाग मामले को गंभीरता से ले रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस महकमें में चर्चा का विषय बनी बनी घटना यह घटना थाना परिसर के भीतर होने के कारण पुलिस महकमे में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। मामले की जांच के बाद ही सच सामने आ पाएगा कि हमला आपसी रंजिश का परिणाम था या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
भिवानी का जवान उत्तराखंड में शहीद:गश्त के दौरान पांव फिसला, खाई में गिरने से सिर में लगी चोट, 3 भाईयों में सबसे छोटे
भिवानी का जवान उत्तराखंड में शहीद:गश्त के दौरान पांव फिसला, खाई में गिरने से सिर में लगी चोट, 3 भाईयों में सबसे छोटे भिवानी के गांव खरकड़ी माखवान निवासी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का जवान अनिल कुमार उत्तराखंड में शहीद हो गया। परिवार के अनुसार, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में ड्यूटी के दौरान रात को अनिल कुमार का पांव फिसल गया। जिसके कारण वे खाई (नाले) में गिर गए और शहीद हो गए। गांव खरकड़ी माखवान निवासी अनिल ने बताया कि उसका चचेरा भाई करीब 33 वर्षीय अनिल कुमार की सशस्त्र सीमा बल की 55वीं वाहिनी में तैनात थे। जिनकी ड्यूटी उत्तराखंड के पिथौरगढ़ में आई हुई थी। उन्हें सूचना मिली कि रात को अनिल कुमार गश्त पर थे। इसी दौरान अनिल कुमार का पांव फिसल गया और वे खाई (नाले) में गिर गए। इस दौरान अनिल कुमार के सिर में चोट लग गई। जिसके कारण वे शहीद हो गए। इसका पता लगते ही पूरे गांव में मातम छा गया। इसका पता परिवार को लगने के बाद अनिल कुमार के बड़े भाई सुनील कुमार उत्तराखंड पहुंच गए। जो अनिल कुमार के पार्थिव शरीर के साथ आएंगे। तीन भाईयों में सबसे छोटे वहीं अनिल कुमार तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। वहीं अनिल कुमार के पिता कृष्ण कुमार एक किसान थे और उनकी मौत भी करीब 4-5 साल पहले हो चुकी है। कल पहुंचेगा पार्थिव शरीर
वहीं गांव खरकड़ी माखवान के सरपंच राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को गांव में सूचना मिली थी कि अनिल कुमार ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। इसके बाद पूरे गांव में गमगीन माहौल है। जिनका पार्थिव शरीर सोमवार को भिवानी पहुंचेगा। जिसके बाद गांव में पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हरियाणा के CM नायब सैनी दिल्ली में: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की किताब का किया विमोचन, बोले– फौज ने पहलगाम हमले का दिया करारा जवाब
दिल्ली में हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि “पहलगाम में पाकिस्तान ने जिस तरह हमारे निर्दोष नागरिकों…

हरियाणा-पंजाब के बीच पानी को लेकर तकरार: CM सैनी बोले- AAP दिल्ली हार का बदला ले रही, हमें पानी देना पड़ेगा।
पंजाब द्वारा भाखड़ा नहर से पानी रोके जाने को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित…
