हल्द्वानी में लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खाई को पार करती हुई पेड़ से टकराई और झाड़ियों में जा घुसी। हादसे में एक महिला और एक पुरुष घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा हाईवे पर चल रहे ऑटो को बचाने के प्रयास में हुआ। नैनीताल से रुद्रपुर जा रहे थे चार कार सवार जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर की कार नैनीताल से रुद्रपुर की ओर जा रही थी। कार में कुल चार लोग सवार थे, वहीं जैसे ही ये लोग राष्ट्रीय राजमार्ग के तेल डिपो के पास पहुंचे तो ऑटो वाले को बचाने के चक्कर में कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे झाड़ियों में घुस गई। मौके पर पुलिस और राहत कार्य घायलों की चीख पुकार सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इन्होंने ही घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और हादसे की जानकारी तुरंत लालकुआं कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला व पुरुष को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में कार चालक का नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। हाथियों के लिए खोदी गई है खाई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में कार सवारों का काफी सामान भी था जो पुलिस अपने साथ ले गई है। हाईवे के किनारे जंगली हाथियों को रोकने के लिए खाई खोदी गई है। गनीमत रही की कार खाई के अंदर नहीं गिरी। हादसे में कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। हल्द्वानी में लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खाई को पार करती हुई पेड़ से टकराई और झाड़ियों में जा घुसी। हादसे में एक महिला और एक पुरुष घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा हाईवे पर चल रहे ऑटो को बचाने के प्रयास में हुआ। नैनीताल से रुद्रपुर जा रहे थे चार कार सवार जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर की कार नैनीताल से रुद्रपुर की ओर जा रही थी। कार में कुल चार लोग सवार थे, वहीं जैसे ही ये लोग राष्ट्रीय राजमार्ग के तेल डिपो के पास पहुंचे तो ऑटो वाले को बचाने के चक्कर में कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे झाड़ियों में घुस गई। मौके पर पुलिस और राहत कार्य घायलों की चीख पुकार सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इन्होंने ही घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और हादसे की जानकारी तुरंत लालकुआं कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला व पुरुष को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में कार चालक का नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। हाथियों के लिए खोदी गई है खाई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में कार सवारों का काफी सामान भी था जो पुलिस अपने साथ ले गई है। हाईवे के किनारे जंगली हाथियों को रोकने के लिए खाई खोदी गई है। गनीमत रही की कार खाई के अंदर नहीं गिरी। हादसे में कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को CM सैनी ने दिया बढ़ावा, स्वयं फॉर्म भरकर नागरिकों से की भागीदारी की अपील
हरियाणा में मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण…

हरियाणा की मंडियों पर घमासान: दुष्यंत चौटाला ने सरकार को घेरा, बोले- किसान भुगतान और खरीद व्यवस्था से परेशान
दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में चल रहे गेहूं खरीद सीजन को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पूर्व…

Haryana: ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट से गुरुग्राम को मिलेगा बड़ा लाभ: सीएम नायब सिंह सैनी।
Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि गुरुग्राम में बन रही ग्लोबल सिटी…
