हिमाचल प्रदेश में चार महीने से मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) और सूचना आयुक्त (IC) दोनों नहीं है। इनके बगैर, सूचना आयोग सफेद हाथी साबित हो रहा है। ‘राइट टू इनफॉर्मेशन’ (RTI) एक्ट के तहत आयोग के पास अब अपीलों के ढेर लग गए हैं। मगर इनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। कांग्रेस ने एक सप्ताह पहले देशभर में मोदी सरकार पर RTI को कमजोर करने के आरोप जड़े और हिमाचल में खुद सत्तारूढ़ कांग्रेस चार महीने से अधिक समय से सीआईसी और आईसी की तैनाती नहीं कर पाई। इससे, सूचना आयोग के पास आरटीआई के तहत जानकारी नहीं देने की लगभग एक हजार अपील पेंडिंग हो गई है। हिमाचल के पूर्व आईसी केडी बातिश ने बताया- सीआईसी और आईसी न लगाकर सरकार RTI को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा- हिमाचल के पूर्व CIC भीमसेन ने बताया- पूर्व में यदि CIC नहीं रहा तो IC जरूर होता था। दोनों में से एक जरूर रहा है, लेकिन अभी दोनों नहीं है। इनके बगैर अपील की सुनवाई संभव नहीं है। नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए CIC-IC दोनों की जल्द नियुक्ति होनी चाहिए। 4 प्वाइंट में समझे क्यों जरूरी है CIS-IC हिमाचल में कब से और क्यों खाली पड़ी सीआईसी-आईसी के पद हिमाचल में पूर्व आईएएस अधिकारी एसएस गुलेरिया आईसी थे और आरडी धीमान सीआईसी थे। एसएस गुलेरिया 3 जुलाई को रिटायर हो गए। इसके बाद से सरकार नया आईसी नहीं लग पाई। इसी तरह जुलाई में ही पूर्व सीआईसी आरडी धीमान रेरा (रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण) चेयरमैन लगाए गए। तब से लेकर सीआईसी का पद भी खाली पड़ा है। 22 दावेदारों ने कर रखा आवेदन एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म डिपार्टमेंट ने बीते 28 जून को ही सीआईसी और आईसी के लिए पात्र लोगों से आवेदन मांग रखे हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, लगभग 22 लोगों ने इनके लिए आवेदन कर रखा है। इसके बाद, एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म डिपार्टमेंट ने भी सरकार को इनकी तैनाती के लिए फाइल भेज रखी है। मगर सरकार ने अब तक तैनाती नहीं की। कौन बन सकता है सीआईसी और आईसी? मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) और सूचना आयुक्त (IC) बनने के लिए व्यक्ति को सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठित व्यक्ति होना चाहिए, जिसके पास विधि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, समाज सेवा, प्रबंधन, पत्रकारिता, जनसंचार माध्यम या प्रशासन और शासन जैसे क्षेत्रों में व्यापक ज्ञान और अनुभव हो। यह व्यक्ति संसद या राज्य विधानमंडल का सदस्य नहीं हो सकता है। हिमाचल प्रदेश में चार महीने से मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) और सूचना आयुक्त (IC) दोनों नहीं है। इनके बगैर, सूचना आयोग सफेद हाथी साबित हो रहा है। ‘राइट टू इनफॉर्मेशन’ (RTI) एक्ट के तहत आयोग के पास अब अपीलों के ढेर लग गए हैं। मगर इनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। कांग्रेस ने एक सप्ताह पहले देशभर में मोदी सरकार पर RTI को कमजोर करने के आरोप जड़े और हिमाचल में खुद सत्तारूढ़ कांग्रेस चार महीने से अधिक समय से सीआईसी और आईसी की तैनाती नहीं कर पाई। इससे, सूचना आयोग के पास आरटीआई के तहत जानकारी नहीं देने की लगभग एक हजार अपील पेंडिंग हो गई है। हिमाचल के पूर्व आईसी केडी बातिश ने बताया- सीआईसी और आईसी न लगाकर सरकार RTI को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा- हिमाचल के पूर्व CIC भीमसेन ने बताया- पूर्व में यदि CIC नहीं रहा तो IC जरूर होता था। दोनों में से एक जरूर रहा है, लेकिन अभी दोनों नहीं है। इनके बगैर अपील की सुनवाई संभव नहीं है। नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए CIC-IC दोनों की जल्द नियुक्ति होनी चाहिए। 4 प्वाइंट में समझे क्यों जरूरी है CIS-IC हिमाचल में कब से और क्यों खाली पड़ी सीआईसी-आईसी के पद हिमाचल में पूर्व आईएएस अधिकारी एसएस गुलेरिया आईसी थे और आरडी धीमान सीआईसी थे। एसएस गुलेरिया 3 जुलाई को रिटायर हो गए। इसके बाद से सरकार नया आईसी नहीं लग पाई। इसी तरह जुलाई में ही पूर्व सीआईसी आरडी धीमान रेरा (रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण) चेयरमैन लगाए गए। तब से लेकर सीआईसी का पद भी खाली पड़ा है। 22 दावेदारों ने कर रखा आवेदन एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म डिपार्टमेंट ने बीते 28 जून को ही सीआईसी और आईसी के लिए पात्र लोगों से आवेदन मांग रखे हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, लगभग 22 लोगों ने इनके लिए आवेदन कर रखा है। इसके बाद, एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म डिपार्टमेंट ने भी सरकार को इनकी तैनाती के लिए फाइल भेज रखी है। मगर सरकार ने अब तक तैनाती नहीं की। कौन बन सकता है सीआईसी और आईसी? मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) और सूचना आयुक्त (IC) बनने के लिए व्यक्ति को सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठित व्यक्ति होना चाहिए, जिसके पास विधि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, समाज सेवा, प्रबंधन, पत्रकारिता, जनसंचार माध्यम या प्रशासन और शासन जैसे क्षेत्रों में व्यापक ज्ञान और अनुभव हो। यह व्यक्ति संसद या राज्य विधानमंडल का सदस्य नहीं हो सकता है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts

निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा की बढ़त पर बिंदल का दावा, बोले- जनता ने सरकार को दिया कड़ा संदेश
हिमाचल प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए पंचायत और शहरी निकाय चुनावों के परिणामों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज…

हिमाचल में 355 पीईटी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, जून में होगी जिला स्तर पर काउंसलिंग
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने 355…
पंजाब में दीवाली पर BSF की महिला जवानों का डांस:हिमाचल से सांसद कंगना ने दीप-फुलझड़ी जलाई; चंडीगढ़ में आग लगी
पंजाब में दीवाली पर BSF की महिला जवानों का डांस:हिमाचल से सांसद कंगना ने दीप-फुलझड़ी जलाई; चंडीगढ़ में आग लगी पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में सोमवार को दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने दिन में बाजारों में खरीददारी की। लोगों ने बाजारों में दीये, पटाखे समेत अन्य जरूरी सामान की खरीददारी की। ज्वेलरी, सजावट, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों की दुकानों में जमकर खरीदारी हुई। इसके बाद रात को लक्ष्मी माता की पूजा की। इसके बाद आतिशबाजी शुरू हुई। गोल्डन टेंपल को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। अमृतसर में BSF की महिला जवानों ने डांस किया। वहीं, हिमाचल के मंडी से BJP सांसद कंगना रनोट ने दिवाली सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें वह मिठाई और दीप जलाती दिख रही हैं। खरड़ की विधायक व पंजाबी सिंगर अनमोल गगन मान ने अपने पति एडवोकेट शाहबाज सिंह और सास के साथ दिवाली सेलिब्रेट की। पंजाब CM भगवंत मान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवाली का एकमात्र दीया आप सभी के घरों में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए। परिवारों में आपसी प्रेम और खुशियां बनी रहें। उधर, पंजाब में अमृतसर, जीरकपुर और लुधियाना में आग लगने की घटनाएं भी हुई। इनमें एक व्यक्ति झुलस गया, जबकि लाखों रुपए का सामान जल गया। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीमों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तीनों स्थानों पर आग से काफी नुकसान हुआ है। चंडीगढ़ में पौधा नर्सरी में आग लगी
चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित शास्त्री नगर में पौधा नर्सरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। बताया जा रहा है कि जिस जगह आग लगी, उसके पास ही एक गैस एजेंसी भी है, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ गया। मोहाली में पटाखे बनाते वक्त धमाका हुआ
मोहाली के जीरकपुर में पटाखों में बारूद भरते समय अचानक विस्फोट हो गया। जिससे एक व्यक्ति झुलस गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया है। मरीज की हालत नाजुक बताई जा रही है। जीरकपुर में पटाखा बनाते समय विस्फोट
जीरकपुर की चौधरी कॉलोनी में दिवाली वाले दिन पटाखों में बारूद भरते समय अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। व्यक्ति की पहचान सूरज नाम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया है। लुधियाना में आतिशबाजी से वूलन वेस्ट गोदाम में आग
लुधियाना की स्टार सिटी कॉलोनी में देर रात आतिशबाजी के कारण वूलन वेस्ट को आग लग गई। आग लगने से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। एहतियात के तौर पर आसपास के घरों से लोगों को बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड को मौके तक पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया। अमृतसर में कोयले के गोदाम में लगी आग
अमृतसर शहर के लोहगढ़ गेट इलाके में स्थित एक कोयले के गोदाम में बीती रात 10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड 3 गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गोदाम में रखा सारा कोयला जलकर राख हो गया। हिमाचल में तीन स्थानों पर लगी आग
हिमाचल प्रदेश में दीपावली की रात तीन स्थानों पर आग लगी। पहला कुल्लू जिला के मणिकर्ण में बहुमंजिला कसोल इन होटल में रात को भीषण आग लग गई। इससे होटल की ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई। दूसरा, शिमला जिला के रामपुर बुशहर के खोपड़ी मंदिर के पास चार-पांच दुकानों में आग भड़क गई। इससे दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाकर इसे आसपास फैलने से रोका। तीसरा, कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवा के पठियार में भी रात में इलेक्ट्रिक दुकान में आग भड़क गई। इससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दिवाली सेलिब्रेशन के PHOTOS…
