राघव चड्ढा की सुरक्षा वापस लेने के फैसले पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। पंजाब के गुरदासपुर से सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इस निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुरक्षा को राजनीतिक हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने पूछा कि यदि पहले कोई खतरा नहीं था तो सुरक्षा क्यों दी गई थी, और यदि खतरा था तो अब अचानक क्या बदल गया। रंधावा ने कहा कि ऐसे फैसले केवल खुफिया इनपुट के आधार पर होने चाहिए और इसमें पारदर्शिता जरूरी है।
पूर्व गृह मंत्री ने सरकार पर आरोप लगाया कि सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामलों में स्पष्टता और संस्थागत प्रक्रिया का पालन जरूरी है, ताकि जनता का भरोसा बना रहे।




