IPL 2026: दिल्ली की दमदार वापसी: राजस्थान को 7 विकेट से हराकर तोड़ा हार का सिलसिला

IPL 2026: दिल्ली की दमदार वापसी: राजस्थान को 7 विकेट से हराकर तोड़ा हार का सिलसिला

IPL के मौजूदा सीजन में लगातार तीन मुकाबले गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने जोरदार अंदाज़ में वापसी की। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात दी।

राजस्थान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। कप्तान रियान पराग ने शानदार 90 रन बनाए, लेकिन शतक से चूक गए। उनके साथ ध्रुव जुरेल ने 42 रन जोड़े, जबकि अंत में डोनोवन फरेरा ने तेज़ 47 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। ओपनर्स केएल राहुल और पाथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की, जिसने जीत की नींव रखी। राहुल ने 40 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली, वहीं निसांका ने 33 गेंदों में 62 रन बनाए।

इस मजबूत शुरुआत के दम पर दिल्ली ने 226 रन का लक्ष्य 19.1 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह IPL में दिल्ली का अब तक का सबसे बड़ा रन चेज भी साबित हुआ।

गेंदबाज़ी में मिचेल स्टार्क ने सीजन के अपने पहले मैच में 3 विकेट लेकर प्रभाव डाला। उनके अलावा काइल जैमिसन, अक्षर पटेल और टी नटराजन को एक-एक सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: तुषार देशपांडे।

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल, पाथुम निसांका, समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमिसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर: अभिषेक पोरेल, विप्रज निगम, मुकेश कुमार।