रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने सिनेमाघरों में ऐसा तूफान मचाया कि कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छूट गए। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और रिलीज के करीब 50 दिन बाद भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। देश ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए लगभग 1800 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
अब थिएटरों में धमाल मचाने के बाद ‘धुरंधर 2’ OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज के लिए तैयार है। लंबे समय से फैंस इस फिल्म की डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे थे और अब इसे लेकर नई जानकारी सामने आ गई है। खास बात यह है कि फिल्म सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ के डिजिटल राइट्स Jio Studios के पास हैं। इसी वजह से भारत में इस फिल्म की स्ट्रीमिंग Jio Hotstar पर की जाएगी। हालांकि कहानी में ट्विस्ट तब आया जब Netflix का नाम भी इस फिल्म से जुड़ गया। बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए फिल्म Netflix पर रिलीज की जाएगी। यानी विदेशों में रहने वाले दर्शक ‘धुरंधर 2’ को Netflix पर देख सकेंगे, जबकि भारत में इसके स्ट्रीमिंग अधिकार सिर्फ Jio Hotstar के पास रहेंगे।
Netflix की तरफ से कथित तौर पर फिल्म की OTT रिलीज डेट 14 मई 2026 तय की गई है। हालांकि भारत में Jio Hotstar ने अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीख का ऐलान नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि भारतीय दर्शकों के लिए भी फिल्म लगभग इसी समय प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकती है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत में फिल्म 14 मई या उससे एक दिन पहले स्ट्रीम हो सकती है।
‘धुरंधर 2’ की सफलता ने रणवीर सिंह के करियर को भी नई ऊंचाई दी है। फिल्म में दमदार एक्शन, बड़े स्केल और इंटरनेशनल स्टाइल की कहानी ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। यही वजह है कि रिलीज के इतने दिनों बाद भी कई सिनेमाघरों में इसके शोज चल रहे हैं और फैंस बार-बार फिल्म देखने पहुंच रहे हैं।
अब OTT रिलीज की खबर सामने आने के बाद उन दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है, जो थिएटर में फिल्म नहीं देख पाए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने के बाद भी ‘धुरंधर 2’ व्यूअरशिप के मामले में नए रिकॉर्ड बना सकती है।




