‘एक दिन’ इवेंट में आमिर खान, बेटे जुनैद की परफॉर्मेंस देख हुए इमोशनल, साई पल्लवी ने दिया सहारा

‘एक दिन’ इवेंट में आमिर खान, बेटे जुनैद की परफॉर्मेंस देख हुए इमोशनल, साई पल्लवी ने दिया सहारा

आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने ‘एक दिन की महफिल’ नाम से एक खास म्यूजिकल इवेंट रखा, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई। इस दौरान कई दिलचस्प और भावुक पल देखने को मिले, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इवेंट में आमिर खान की पर्सनल लाइफ की भी झलक देखने को मिली। वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ नजर आए। एक वीडियो में दोनों लिफ्ट में खड़े दिखते हैं, जहां लिफ्ट ओवरलोड होने की वजह से रुक जाती है। बाद में एक शख्स के बाहर निकलने पर लिफ्ट दोबारा चल पड़ती है। इसी कार्यक्रम में गौरी स्प्रैट एक बच्चे के साथ भी दिखाई दीं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से गर्मजोशी से मुलाकात की और अभिवादन किया, जिससे उनकी मौजूदगी ने खूब ध्यान खींचा।

वहीं, इवेंट के दौरान एक भावुक पल भी सामने आया, जब आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान की परफॉर्मेंस देखकर इमोशनल हो गए। उस वक्त साई पल्लवी और जुनैद ने उन्हें संभाला, जिसका वीडियो फैंस के बीच खूब चर्चा में है। इसके अलावा, आमिर खान का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्टेज पर गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

बात करें फिल्म की रिलीज की, तो ‘एक दिन’ अब 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के जरिए साउथ की चर्चित अभिनेत्री साई पल्लवी हिंदी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म में जुनैद खान लीड रोल में हैं और इसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। पहले यह फिल्म नवंबर 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई तारीख 1 मई तय की गई है।