गुरुग्राम मेट्रो को लेकर मंत्री की चिट्ठी से फंसा पेंच:राव नरबीर का अंडरग्राउंड बनाने का सुझाव, इससे तीन साल देरी और लागत दोगुना बढ़ेगी

गुरुग्राम मेट्रो को लेकर मंत्री की चिट्ठी से फंसा पेंच:राव नरबीर का अंडरग्राउंड बनाने का सुझाव, इससे तीन साल देरी और लागत दोगुना बढ़ेगी गुरुग्राम में मेट्रो एक्सटेंशन के निर्माण को लेकर अब नया पेंच फंस गया है। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने फेज-2 के तहत सेक्टर-9 से लेकर साइबर सिटी तक की लाइन को अंडरग्राउंड करने के सुझाव के बाद इसके बदलाव को फिलहाल होल्ड पर रख दिया है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) की तकनीकी और वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, इस बदलाव से प्रोजेक्ट के पूरा होने में करीब तीन साल की देरी का अनुमान है। परियोजना की लागत भी 350 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर से बढ़कर 600-650 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर हो जाएगी। जीएमआरएल अधिकारियों का कहना है कि लागत बढ़ने के साथ-साथ टेंडर, डिजाइन में बदलाव और मंजूरी मिलने में भी देरी हो सकती है। इस प्रस्तावित अंडरग्राउंड रूट की रिपोर्ट प्रदेश सरकार को अंतिम फैसले के लिए सौंपी जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद ही सरकार यह तय करेगी कि अतिरिक्त लागत को कैसे वहन किया जाए। प्रोजेक्ट के भूमि पूजन के बाद सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने सवाल उठाया था कि प्रोजेक्ट समय पर पूरा न होने के लिए जवाबदेही तय की जाए और जिनकी वजह से देरी हो रही है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। तब राव नरबीर ने दावा किया था कि प्रोजेक्ट समय पर चल रहा है और पहले जो कंफ्यूजन थी, वह दूर हो चुकी है। राव नरबीर की चिट्ठी की 3 अहम बातें.. ये है पूरा प्रोजेक्ट
केंद्र सरकार ने जून 2023 में गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी थी। यह प्रोजेक्ट मिलेनियम सिटी सेंटर और साइबर सिटी के बीच 28.5 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें द्वारका एक्सप्रेसवे तक एक और रास्ता भी शामिल है, जिसके सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे। जीएमआरएल बोर्ड ने गुड़गांव रेलवे स्टेशन तक 1.8 किलोमीटर लंबा एक और रास्ता बनाने की भी मंजूरी दे दी है, ताकि लोगों को आने-जाने में आसानी हो। ये है फेज एक
28 किलोमीटर में 27 मेट्रो स्टेशन होंगे: पहले चरण में सेक्टर नौ तक होगा सिविल वर्क मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 28.05 किलोमीटर में 27 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन होंगे। पहले चरण में मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज-6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर 101) का निर्माण कार्य शामिल है। पहले चरण में मेट्रो निर्माण का ठेका दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड और रंजीत बिल्डकॉन लिमिटेड को दिया गया है। कंपनी को कास्टिंग यार्ड/ बैचिंग प्लांट बनाने के लिए नाहरपुर रूपा गांव (ट्रांसपोर्ट नगर) में करीब पांच हेक्टेयर जमीन अस्थायी तौर पर दी हुई है। कंपनी गर्डर, एलिवेटेड गर्डर समेत अन्य स्ट्रक्चर बनाने के लिए प्लांट स्थापित करेगी। फेज दो का प्रोजेक्ट
सेक्टर-9 से साइबर सिटी तक 14 मेट्रो स्टेशन होंगे
फेस दो के तहत सेक्टर-9 से लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। मेट्रो निर्माण को लेकर भू तकनीकी सर्वे किया जा चुका है। पुरानी डीपीआर के तहत दूसरे चरण में मेट्रो के 13 स्टेशन बनने थे, लेकिन नई डीपीआर में रेलवे स्टेशन मेट्रो स्टेशन शामिल होने के बाद 14 स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। नई डीपीआर को मंजूरी के लिए शहरी आवास मंत्रालय को भेजा जा चुका है। मेक इन इंडिया का ख्याल
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में मेक इन इंडिया पहल का ध्यान रखा जाएगा। परियोजना में अधिकतम भारतीय तकनीकी, उपकरण और संसाधनों का उपयोग किया जाएगा। मेट्रो कॉरिडोर एक अलग (स्वतंत्र) मेट्रो लाइन के रूप में बनेगा। स्वतंत्र कॉरिडोर में मेट्रो लाइन की अपनी अलग पहचान और संचालन प्रणाली होगी। इसका ट्रैक, स्टेशन और प्रबंधन अभी चल रही रैपिड मेट्रो से अलग होगा। यह नई मेट्रो लाइन रैपिड मेट्रो के ट्रैक या सिस्टम से नहीं जुड़ेगी या उसके साथ संयुक्त रूप से नहीं चलेगी। पहले जानिए.. मेट्रो को लेकर क्यों आमने-सामने हुए थे दोनों राव यह फाइल केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के पास थी। अब केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मंत्रालय से संबंधित है। डीपीआर से संबंधित भ्रम दूर होने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में परियोजना का भूमि पूजन किया, और अब यह प्रोजेक्ट शुरू हो चुका है।

करनाल के बॉबी का 5 रुपए में फिल्मी सफर:​​​​​​​दिल्ली स्टेशन पर लुटे, मुंबई में स्पॉटबॉय रहे; अब हरियाणवी बैकग्राउंड वाली बॉलीवुड फिल्म ला रहे

करनाल के बॉबी का 5 रुपए में फिल्मी सफर:​​​​​​​दिल्ली स्टेशन पर लुटे, मुंबई में स्पॉटबॉय रहे; अब हरियाणवी बैकग्राउंड वाली बॉलीवुड फिल्म ला रहे करनाल जिले के घरौंडा कस्बे से निकले बॉबी सिंह की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। 17 साल की उम्र में हीरो बनने का सपना लेकर घर से भागे। रास्ते में लूट हुई, होटल में बर्तन मांजे। फिर स्टंटमैन बने। बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों संग काम किया। अब बॉबी सिंह सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘सनम फिर मिलेंगे’ के प्रोड्यूसर हैं, जिसमें बॉलीवुड के कई नामी चेहरे नजर आएंगे। दैनिक भास्कर ऐप से बातचीत में बॉबी सिंह ने फिल्म को लेकर कई बातें शेयर कीं। बोले-“जब 17 साल की उम्र में घर छोड़ा था, तो वादा किया था कि कामयाब होकर लौटूंगा। अब वो वक्त आ गया है। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, समाज को सोचने पर मजबूर करेगी।” कहानी की हरियाणवी बैकग्राउंड है। बॉक्सर विजेंदर सिंह पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। यशपाल शर्मा करैक्टर रोल में नजर आएंगे। फिल्म 26 मार्च को रिलीज करने की योजना है। फिल्म की हीरोइन हरियाणा से होंगी, अभी नाम का सस्पेंस रखा गया है। अब सिलसिलेवार पढ़ें.. 48 साल के लंबे सफर की कहानी स्पॉटबॉय से स्टंटमैन तक का सफर
मुंबई में संघर्ष के दो साल बाद 1979 में उन्हें पहला मौका मिला। अभिनेता धर्मेंद्र के भाई और पंजाब के सुपरस्टार वीरेंद्र ने अपनी फिल्म लंबरदारनी में बॉबी को स्पॉट बॉय की नौकरी दी। इसी के बाद बॉबी ने दो साल तक निम्मो, सरपंच जैसी फिल्मों में भी काम किया। 1980 में बॉबी के बड़े भाई अशोक कुमार और रिश्तेदार रामचरण मुंबई आए और जुहू के समुद्र किनारे उन्हें ढूंढ निकाला। उन्होंने घर लौटने के लिए मनाया, लेकिन बॉबी का जवाब था, कामयाब होकर ही घर लौटूंगा। वह लौटे भी, लेकिन पांच साल बाद, जब पहचान मिल चुकी थी। 1981 में मूवी स्टंट एसोसिएशन से मिला कार्ड
1981 में बॉबी ने स्टंट मैन के रूप में आधिकारिक तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली। मूवी स्टंट एसोसिएशन से कार्ड बनवाया और जल्द ही नाम कमाया। इसके बाद उन्होंने अजय देवगन के पिता वीरू देवगन के साथ 10 साल तक काम किया। धर्मेंद्र, संजय दत्त, सुनील दत्त, विनोद खन्ना, गोविंदा, मिथुन, जैकी श्रॉफ, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सितारों के डुप्लीकेट बनकर सैकड़ों फिल्मों में एक्शन सीन किए। इसी दौरान उन्होंने कई कलाकारों को एक्शन ट्रेनिंग दी-अजय देवगन, गोविंदा, गोल्डी बेहल, बिंदू धारा सिंह, प्रोड्यूसर गोरंग दोषी, क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा और अबू सलेम की पहली पत्नी मोनिका बेदी उनमें शामिल हैं। मधुमती अकादमी से सीखी एक्टिंग, अक्षय कुमार बने साथी
1989 में हीरो बनने के सपने को फिर से जगाने के लिए बॉबी ने मधुमती एक्टिंग अकादमी जॉइन की। वहां उनके साथ उस वक्त अक्षय कुमार, तब्बू, संजय कपूर और तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंद्रजीत सिंह जैसे कलाकार भी पढ़ रहे थे। दो साल तक अकादमी में रहकर अभिनय सीखा, लेकिन हीरो नहीं बन पाए। बॉबी कहते हैं कि हर कोई मुझे स्टंटमैन के रूप में जानता था, इसलिए कोई प्रोड्यूसर रिस्क नहीं लेता था। अनिल कपूर भी कहते थे कि तुम्हारी पर्सनैलिटी हीरो जैसी है, पर किस्मत की अपनी कहानी होती है। 1992 में बने एक्शन डायरेक्टर, कई सुपरहिट फिल्में
1992 में बॉबी सिंह ने अपने करियर की नई शुरुआत की और एक्शन डायरेक्टर बने। उनकी पहली इंटरनेशनल फिल्म ‘बवंडर’ थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी, पंजाबी और साउथ फिल्मों में एक्शन सीन डायरेक्ट किए। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन, मिथुन, गोविंदा, राजकुमार, जितेंद्र, विनोद खन्ना, जैकी श्रॉफ, दिलीप कुमार और संजीव कुमार जैसे दिग्गजों के साथ काम किया। कई फिल्मों में उन्होंने निगेटिव रोल भी किए और अपनी प्रतिभा से दर्शकों और इंडस्ट्री दोनों का दिल जीता। हरियाणवी इंडस्ट्री में भी जमाया नाम
2004 में बॉबी सिंह ने हरियाणवी इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने ‘बोरले आली’ नामक एल्बम को प्रोड्यूस किया। इसमें सोनू निगम, सुनिधि चौहान और शिव निगम जैसे बड़े सिंगर्स की आवाज शामिल थी। कुल सात गाने थे और इसे सोनो टेक कंपनी ने रिलीज किया था। इस एल्बम के जरिए हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बॉबी ने पहचान बनाई। ‘सनम फिर मिलेंगे’, 18 साल की मेहनत, फिल्म तैयार
2012 से बॉबी सिंह अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘सनम फिर मिलेंगे’ पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कई साल इस स्क्रिप्ट पर रिसर्च की और आखिरकार इसे सच्ची घटनाओं पर आधारित एक ज्वलंत सामाजिक मुद्दे की फिल्म के रूप में तैयार किया। कहानी हरियाणा और नॉर्थ इंडिया की उस सामाजिक सोच पर आधारित है, जहां एक ही गांव या गोत्र के लड़के-लड़की की शादी पर रोक होती है। ऐसे रिश्ते करने वाले प्रेमियों की अक्सर गांव वाले हत्या कर देते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मरने के बाद वही प्रेमी अगली जिंदगी में उसी गांव में फिर जन्म लेते हैं और एक-दूसरे से मिलते हैं – यही वजह है कि फिल्म का नाम रखा गया ‘सनम फिर मिलेंगे’।
बॉलीवुड सितारों से सजी फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में करण मलिक लीड एक्टर के रूप में नजर आएंगे और उनके साथ नई एक्ट्रेस होंगी। फिल्म के अन्य कलाकार बॉलीवुड के बड़े नाम हैं-अजय देवगन की स्पेशल अपीयरेंस, बॉक्सर विजेंदर सिंह पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में, आशुतोष राणा गेस्ट रोल में, जबकि यशपाल शर्मा एक्टर के पिता की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा यश टोंक, शहबाज खान, मुश्ताक खान, दयाल सिंह और बिंदू धारा सिंह भी अहम किरदारों में हैं। सात गाने रिकॉर्ड, मशहूर सिंगर्स ने दी आवाज
‘सनम फिर मिलेंगे’ के अब तक सात गाने रिकॉर्ड हो चुके हैं। इनमें जावेद अली, शान, पलक मुछाल, जानवी और अंतरा मित्रा जैसे मशहूर सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के म्यूजिक को लेकर इंडस्ट्री में पहले से चर्चा है।

खाटू श्याम मंदिर में मिले BJP नेता:हरियाणा CM को नोट लिख लापता हो गए थे; पार्टी राष्ट्रीय सचिव के लिए लिखा- कान के कच्चे

खाटू श्याम मंदिर में मिले BJP नेता:हरियाणा CM को नोट लिख लापता हो गए थे; पार्टी राष्ट्रीय सचिव के लिए लिखा- कान के कच्चे हरियाणा में झज्जर के लापता भाजपा जिला पार्षद संजय जांगड़ा खाटू श्याम मंदिर में मिल गए। झज्जर पुलिस सोमवार देर रात उन्हें लेकर पहुंची। साल्हावास थाने के SHO हरेश कुमार ने बताया कि इसमें राजस्थान पुलिस भी सहयोग लिया गया। संजय जांगड़ा सीएम नायब सिंह सैनी के नाम 7 पन्ने का एक नोट छोड़कर लापता हो गए थे। उन्होंने नोट में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ और झज्जर के जिला परिषद चेयरमैन पर आरोप लगाए कि इन लोगों ने उसके वार्ड में काम नहीं होने दिए। भाजपा पार्षद ने लिखा कि उन्हें लोगों ने अपने काम करवाने के लिए चुना था, लेकिन वह पार्षद होकर भी लोगों के काम नहीं करवा पा रहे। क्योंकि, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना उसे ग्रांट नहीं देता। वहीं, ओपी धनखड़ कान के कच्चे हैं और हाजिरी लगाने की कहते हैं। नोट के अंत में पार्षद ने लिखा था कि यह उसका अंतिम नमस्कार है। पार्षद ने CM सैनी से विनती है कि ऐसे नेताओं पर कार्रवाई की जाए, जो पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। झज्जर के मुंडाहेड़ा गांव के निवासी वार्ड 13 के पार्षद संजय जांगड़ा का नोट मिलने के बाद उनके सुसाइड की चर्चा होने लगीं। हालांकि, उनके भाई विनय ने पुलिस को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसके बाद उन्हें खोजा गया। भाई की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था
साल्हावास थाने में दी शिकायत में पार्षद के भाई विनय ने बताया था कि संजय जांगड़ा रविवार सुबह गायब हुए। वह घर से किसी थैरेपिस्ट के साथ बाइक पर निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला पार्षदों के पर्सनल वॉट्सऐप पर उनका लिखा हुआ नोट आया। उन नोट में भाजपा के बड़े नेताओं पर आरोप लगाए गए थे। साथ ही अंत में सुसाइड कर जीवन समाप्त करने की बात लिखी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन करते हुए एक दुकान से संजय का मोबाइल बरामद कर लिया। यह मोबाइल दुकान में रखे थैले में पड़ा था। चेयरमैन बोले- हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं
वहीं, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने इन आरोपों पर कहा कि संजय के साथ उनकी कोई मनमुटाव की बात नहीं है। करीब 15 दिन पहले वह मिले थे, लेकिन कोई भी ऐसी बात नहीं हुई। चेयरमैन ने कहा कि कामों की जो बातें सामने आ रही हैं, संजय के वार्ड 13 में करीब 2 करोड़ के काम हो चुके हैं। धनखड़ बोले- संजय का मिलना पूरे भाजपा परिवार के लिए संतोष की बात
जबकि, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि इस घटनाक्रम को लेकर सब स्तब्ध थे। संजय कुमार के मिलने की खबर परिवार व भाजपा परिवार दोनों के लिए संतोषप्रद है। भाजपा एक अनुशासित संगठन है, जहां संवाद से समाधान की कार्य प्रणाली है, हर स्तर पर है। अगर किसी भी कार्यकर्ता को कोई शिकायत है तो वह संगठन में बातचीत से समाधान निकालने जाते हैं। पार्षद ने अपने नोट में ये बातें लिखीं… पार्षद का नोट…

फरीदाबाद में बहन को बचाने गए भाई को गोली लगी:जीजा ने गुंडो के साथ मिलकर पिता को पीटा, ऑपरेशन कर गोली निकाली, अस्पताल में भर्ती

फरीदाबाद में बहन को बचाने गए भाई को गोली लगी:जीजा ने गुंडो के साथ मिलकर पिता को पीटा, ऑपरेशन कर गोली निकाली, अस्पताल में भर्ती हरियाणा के फरीदाबाद में बहन के झगड़े को लेकर उसकी ससुराल पहुंचे दो भाईयों और उनके पिता पर उनके जीजा ने अपने गुंडो के साथ हमला कर दिया । इस दौरान देसी कट्‌टे से गोली चलाई गई जो साले रॉबिन के पेट में लग गई । जिसको गंभीर रूप से घायल हालात में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने जीजा सहित 6 नामजद अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बहन की कॉल पर घर पहुंचे
पर्वतीय कालोनी चौकी पुलिस को नंगला एंकलेव पार्ट वन के रहने वाले वंश राठी ने दी शिकायत में बताया है कि ,फरवरी 2020 में उन्होंने अपनी बड़ी बहन सीमा की शादी नगला गाजीपुर रोड़ के रहने वाले आशीष के साथ की थी। आशीष का अपना एक मेडिकल स्टोर घर की दुकान में ही खोला हुआ है। बीते 18 अक्तूबर को उसकी बहन का कॉल आया कि आशीष उसके साथ झगड़ा कर रहा है। जिस पर हमारे परिवार के लोग उनको समझाकर वापस अपने घर आ गए। 19 अक्तूबर की रात को करीब 9 बजे उनकी बहन सीमा का कॉल आया ,जिसमें सीमा ने बताया कि उसका पति आशीष और हरियाणा पुलिस में ASI रामबाबू उसका ससुर घर से बाहर निकालने की धमकी दे रहे है। जिसके बाद उसका मैं , मेरा बड़ा भाई रॉबिन और पिता हवा सिंह राठी बहन के घर नंगला एंकलेव पार्ट 2 सीमा के घर पहुंचे। जीजा अपने गुंडो के साथ पहले से मौजूद था
वंश राठी ने बताया कि वहां पर उसका जीजा आशीष ,अपने साथियों भूरा, विक्रम अवाना, कल्लू अवाना, मोनू, सुशील ,रॉकी, व करीब 15 से 20 लोग पहले से ही मौजूद थे। जैसे ही उसका भाई और पिता घर में घुसे सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने रॉबिन को दसी कट्‌टे से पेट में गोली मार दी। आरोप है कि जीजा आशीष ने उनके व पिता के मारपीट की। जिसके बाद वो राबिन को लेकर अस्पताल के निकल गए। गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती
पुलिस के मुताबिक राबिन को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां ऑपरेशन करके उसके पेट से गोली निकाल दी गई है। लेकिन अभी भी उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने जीजा सहित 6 नामजद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है।

मेलबर्न कॉन्सर्ट पर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की सफाई:बोले- शरारती तत्वों ने शो खराब किया, इसके पीछे गहरी राजनीति; गंदे इशारे कर विवादों में घिरे

मेलबर्न कॉन्सर्ट पर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की सफाई:बोले- शरारती तत्वों ने शो खराब किया, इसके पीछे गहरी राजनीति; गंदे इशारे कर विवादों में घिरे ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में कॉन्सर्ट के दौरान उपजे विवाद के बाद हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने उनके कॉन्सर्ट को खराब कर दिया। वीडियो में मासूम शर्मा कह रहे हैं- ऐसा चलता रहता है, क्योंकि हर जगह पर हर तरह के लोग होते हैं। कॉन्सर्ट के आयोजकों ने थोड़े समय में बहुत अच्छा काम करने की कोशिश की और काफी हद तक वे सफल भी हुए। फिर भी शो खराब करने के पीछे गहरी राजनीति थी। बता दें कि मासूम शर्मा का मेलबर्न में हुआ कॉन्सर्ट विवादों में है। इस कॉन्सर्ट को इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था, जिसकी टिकट करीब 16 हजार रुपए थी। कॉन्सर्ट में मासूम शर्मा काफी लेट आए तो हंगामा शुरू हो गया। उसके बाद भी किसी ने जाटां का छोरा सॉन्ग की डिमांड कर दी। जिस पर मासूम भड़क गए और युवक को धमका दिया। स्टेज से जाते हुए उन्होंने गंदे इशारे भी किए। इसके बाद यह कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में बसे हरियाणवियों ने कहा कि शो के कारण हरियाणवी कम्युनिटी की विदेश में छवि खराब हुई है। लोग सोशल मीडिया पर ताने दे रहे हैं कि हरियाणवी कुछ नहीं कर सकते, बस वे ऐसा ही कर सकते हैं। इंटरनेशनल लेवल पर अगर कोई व्यक्ति जाता है तो उसे अपने देश और प्रदेश की साख का भी ख्याल रखना चाहिए। मेलबर्न शो पर लोगों ने क्या कहा… सोशल मीडिया पर लोगों ने ये कमेंट किए… इन 4 विवादों से सुर्खियों में रहे मासूम शर्मा ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबर भी पढ़ें :- मेलबर्न में मासूम शर्मा के शो में हंगामा:लेट आने पर कुछ युवकों ने अश्लील इशारे किए, हरियाणवी सिंगर भी अपशब्द बोलकर निकले ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में चल रहे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के लाइव शो में हंगामा हो गया। आरोप है कि मासूम शर्मा के शो में देरी से आने पर कुछ युवकों ने मंच के सामने आकर अश्लील इशारे किए। मासूम ने युवक की बात सुनने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद अन्य युवकों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

हरियाणा में दीवाली की रात 4 जिलों में भीषण आग:अंबाला में धू-धू कर जले गोदाम, गुरुग्राम का वेयरहाउस में आग, पानीपत में टेंट हाउस जला

हरियाणा में दीवाली की रात 4 जिलों में भीषण आग:अंबाला में धू-धू कर जले गोदाम, गुरुग्राम का वेयरहाउस में आग, पानीपत में टेंट हाउस जला हरियाणा में दिवाली की रात 4 जिलों में आग लगने की घटनाएं हुई। गुरुग्राम, हिसार, पानीपत और अंबाला में अलग-अलग जगहों पर भीषण आग लगी। हिसार में ई-स्कूटी शोरूम में आग लगने से 70 स्कूटी जल गई। वहीं पानीपत में जगदम्बा टेंट हाउस में रॉकेट से आग लगने की घटना सामने आई है। जबकि मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास एक गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। गुरुग्राम में वेयरहाउस जलकर राख
गुरुग्राम जिले के गांव जोड़ी में आतिशबाजी के कारण बाजरे की पुलियों में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आठ एकड़ क्षेत्र में कटाई के बाद पुलियों को स्टोर किया गया था। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। मानेसर के फायर ऑफिसर नरेंद्र ने बताया कि सवा 8 बजे आग लगने की कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गईं। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। राठीवास गांव के एक वेयरहाउस में भी लगी आग
गुरुग्राम शहर और मारुति मानेसर से भी अतिरिक्त फायर टीमें मौके पर भेजी गई हैं। वहीं, गुरुग्राम के राठीवास गांव के एक वेयरहाउस में भी भीषण आग लग गई। सेक्टर-29, भीम नगर और उद्योग विहार फायर स्टेशन से पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। हिसार में ई-स्कूटी शोरूम में लगी आग
हिसार की ऑटो मार्केट में दुकान नंबर 305 में आग लग गई। यह दुकान ई-स्कूटी का शोरूम थी। बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर दिए जलाकर कर्मचारी चले गए थे, जिसके चलते आग भड़क गई। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। शोरूम के अंदर रखी करीब 70 स्कूटियां और 200 बैटरियों के सेट जलकर राख हो गए। पानीपत में टेंट हाउस और कूड़े के ढेर में आग
पानीपत के विराट नगर स्थित जगदम्बा टेंट हाउस में रॉकेट से आग लगने की घटना सामने आई है। वहीं, शहर की ज्योति कॉलोनी में दीवाली पर पटाखे चलाते समय कूड़े के ढेर में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। अंबाला में गुरुद्वारे के पास गोदाम में आग
अंबाला के मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास एक गोदाम में भीषण आग लग गई। हालांकि अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोदाम किसका है। दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। राहत और बचाव कार्य जारी
चारों जिलों में फायर विभाग की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। दीपावली की रात में इस तरह की आगजनी की घटनाओं से प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

हिसार की लेडी टीचर KBC की हॉट सीट पर:अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देती दिखेंगी, आज दिखेगा एपिसोड, शादी से पहले किया था अप्लाई

हिसार की लेडी टीचर KBC की हॉट सीट पर:अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देती दिखेंगी, आज दिखेगा एपिसोड, शादी से पहले किया था अप्लाई हरियाणा के हिसार जिले की टीना शर्मा अब टीवी के चर्चित क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में नजर आने वाली हैं। वह शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देंगी। टीना का एपिसोड 21 अक्टूबर की रात 9 बजे प्रसारित होगा। टीना करीब एक हजार प्रतिभागियों में से चयनित हुई हैं। वह मूल रूप से हिसार के उकलाना मंडी की रहने वाली हैं। करीब तीन महीने पहले उनकी शादी पंजाब के कपूरथला निवासी गौरव शर्मा से हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ दिल्ली में रह रही हैं। गौरव एक आईटी कंपनी के मालिक हैं। टीना के परिवार के साथ 2 PHOTOS… पति ने बताई सिलेक्शन की कहानी टीना शर्मा बोलीं- कौन बनेगा करोड़पति में खेलना सपना था
वहीं, टीना शर्मा ने बताया कि उनका सपना था कि वह कभी “कौन बनेगा करोड़पति” के मंच पर पहुंचें और महानायक अमिताभ बच्चन से आमने-सामने बैठकर बातचीत करें। वह बचपन से ही KBC देखती थीं। इसलिए, उन्होंने शो में जाने का मन बनाया। टीना का कहना है कि उन्होंने शो में जाने के लिए पहली बार ऑनलाइन अप्लाई किया था और पहली ही बार में उन्हें हॉट शीट तक जाने का मौका मिल गया। हालांकि, टीना ने अभी यह नहीं बताया कि उन्होंने शो में कितनी रकम जीती? टीना की सफलता की खबर से उकलाना क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके परिजन और रिश्तेदार एपिसोड के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

पंजाब DIG संग पकड़ा बिचौलिया हॉकी का नेशनल प्लेयर:नवजोत सिद्धू के साथ काम कर चुका, पुलिस विभाग में हर काम करवाने का दावा

पंजाब DIG संग पकड़ा बिचौलिया हॉकी का नेशनल प्लेयर:नवजोत सिद्धू के साथ काम कर चुका, पुलिस विभाग में हर काम करवाने का दावा रिश्वत केस में पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर के साथ उनके बिचौलिए कृष्नु शारदा को भी CBI ने गिरफ्तार किया है। दोनों को 31 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कृष्नु हॉकी का नेशनल स्तर का खिलाड़ी रहा है। करीब 3 साल पहले हॉकी छोड़कर पुलिस अफसरों के लिए काम करना शुरू किया था। काम जैसा भी हो, उसके बाएं हाथ का खेल था। फिर भले FIR में नाम डलवाना या निकलवाना हो या जांच को प्रभावित करना हो, वह तरह की सेंटिंग करवा पाने का दावा करता था। उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कई बड़े अफसरों के साथ नेताओं के साथ भी फोटो हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू के साथ भी कृष्नु काम कर चुका है। उनके साथ कृष्नु ने फोटो भी शेयर किए हैं। 16 अक्टूबर को उसे स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। CBI उसे कभी भी दोबारा रिमांड पर लाकर पूछताछ कर सकती है। उससे पूछताछ के बाद कई और खुलासे होने की उम्मीद है। अब विस्तार से पढ़िए कौन है कृष्नु… कृष्नु की गिरफ्तार के बाद परिवार गायब
CBI ने जब से कृष्नु को गिरफ्तार किया है, तब से परिवार के सदस्य गायब हैं। उसके घर पर ताला लटक रहा है। उसके बारे में इलाके के लोग ज्यादा बात करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने बस इतना कहा कि पिछले 2 साल में उसका रुतबा काफी बड़ा था। वह पुलिस विभाग में हर तरह के काम करवा देने की बात कहता था। कई काम उसकी तरफ से करवाए भी गए थे। कृष्नु ने DIG भुल्लर को कारोबारी के बारे में जानकारी दी थी
CBI को शिकायत देने वाले फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ के आकाश बत्ता बताते हैं कि वह कृष्नु को पहले से जानते थे। कृष्नु को उनके खिलाफ सरहिंद पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के बारे में पता था। उसने ही DIG हरचरण सिंह को उसके बारे में जानकारी दी थी। आकाश ने बताया कि उसने ही हरचरण सिंह भुल्लर से उनकी बात भी करवाई थी। उन्होंने बताया कि कई ऐसे लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं, जिनका वह शिकार रहे हैं।

लुधियाना में मां-बाप ने बच्ची को ठुकराया, अब पहुंची विदेश:6 महीने की मासूम सड़क किनारे मिली थी, अमेरिका के दंपती ने किया अडॉप्ट

लुधियाना में मां-बाप ने बच्ची को ठुकराया, अब पहुंची विदेश:6 महीने की मासूम सड़क किनारे मिली थी, अमेरिका के दंपती ने किया अडॉप्ट पंजाब के लुधियाना में मां-बाप ने बच्ची को सड़क पर लावारिस हाल में छोड़ा और भाग गए। लोगों को बच्ची मिली, कोई वारिस नहीं आया तो प्रशासन ने उसे लुधियाना के दोराहा स्थित हेवनली पैलेस में भेज दिया। 6 महीने की मासूम बच्ची वहां पर रोती रही और फिर उसे पता लग गया कि अब यही उसका ठिकाना है। बच्ची की किस्मत ऐसी निकली कि 1 साल बाद उसे अडॉप्ट करने अमेरिका का दंपती पहुंच गया। सारी लीगल फॉर्मेलिटीज पूरी करके अमेरिका का दंपती उसे हेवनली पैलेस से अमेरिका ले गया। बच्ची वहां पर पल-बढ़ रही है। जिला प्रशासन लगातार बच्ची के पालन पोषण का फीडबैक लगातार अमेरिकन एंबेसी के जरिए लेता है। CARA के जरिए किया अडॉप्ट
अमेरिका के दंपती के तीन बेटे हैं और वो बेटी चाहते थे। उन्होंने भारत सरकार की सेंट्रल अडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी (CARA) की वेबसाइट के जरिए गर्ल चाइल्ड के लिए अप्लाई किया। CARA ने उन्हें लुधियाना के हेवनली पैलेस में पल रही डेढ़ साल बच्ची को देने की पेशकश की। अमेरिका का दंपती लुधियाना आया और उन्होंने बच्ची को देखा और अथॉरिटी के जरिए उसे अडॉप्ट कर दिया। नवंबर 2023 में मिली थी बच्ची, जून 2025 में विदेश पहुंच गई बच्ची लुधियाना प्रशासन की तरफ से बनाई गई बाल भलाई कमेटी को नवंबर 2023 में मिली थी। बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद उसे हेवनली पैलेस प्रबंधन के हवाले कर दिया। एक साल सात महीने बच्ची हेवनली पैलेस में पली बढ़ी और जून 2025 में वो अमेरिका पहुंच गई। चार घरों को लक्ष्मी सौंप चुका है हेवनली पैलेस
लुधियाना का हेवनली पैलेस 2023 से अब तक चार घरों को लक्ष्मी (बेटियों) सौंप चुका है। यहां से बेटियां ले जाने वालों में अमेरिका के दंपती के अलावा पश्चिम बंगाल, अमृतसर और होशियारपुर के 3 परिवार भी शामिल हैं। प्रशासन इन सभी बच्चियों के पालन- पोषण पर लगातार नजर रख रहा है। चार और नवजात बच्चियां पल रहीं
हेवनली पैलेस में चार नवजात बच्चियां और पल रही हैं। ये सभी बच्चियां लुधियाना जिला बाल भलाई कमेटी के जरिए यहां पहुंची हैं। इन बच्चियों को भी अब किसी के घर की लक्ष्मी बनने का इंतजार है। इन सभी बच्चियों की उम्र छह माह के आसपास है। गवर्नर ने भी बच्चियों को गोद में उठाया था
कुछ दिन पहले पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने हेवनली पैलेस का दौरा किया तो उस समय उन्होंने इन बच्चियों को गोद में रखा था। बच्चियां गवर्नर की गोद में आने पर खुश हुईं तो वो भावुक हो गए थे और उन्होंने कहा था कि इन बच्चियों की किस्मत किसी अच्छी जगह पर पहुंचने की है। इसलिए इनके मां बाप ने इन्हें छोड़ा है। हर साल नवरात्र में कन्या पूजन समारोह होता है
हेवनली पैलेस के संस्थापक अनिल के मोंगा अमेरिका में रहते हैं और वो हर साल अप्रैल व अक्टूबर में आने वाले नवरात्रों में लुधियाना आते हैं और 9-9 दिन तक हेवनली पैलेस में दुर्गा पूजन करवाते हैं। इस दौरान यहां पल रही कन्याओं का पूजन करते हैं। अनिल के. मोंगा का कहना है कि उनका मकसद उन बच्चों को एक अच्छी जिंदगी देना है जिन्हें उनके मां-बाप त्याग देते हैं। 134 बच्चे पल रहे हैं यहां
हेवनली पैलेस में इस समय 134 बच्चे हैं। यहां रहने वाले बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। इस साल दो बच्चों को पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में दाखिला मिला है। दोनों बीकॉम कर रहे हैं और उन्हें स्कॉलरशिप के आधार पर दाखिला मिला है।

पंजाब का ऐसा गांव, जहां इंटरनेट अब मुफ्त:लोग फोन सुनने ऊंची जगहों पर जाते थे, सरपंच ने बदली किस्मत; पासवर्ड दीवारों पर लिखे

पंजाब का ऐसा गांव, जहां इंटरनेट अब मुफ्त:लोग फोन सुनने ऊंची जगहों पर जाते थे, सरपंच ने बदली किस्मत; पासवर्ड दीवारों पर लिखे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक बसा पंजाब के पठानकोट का गांव रामकलवां कभी मोबाइल नेटवर्क के लिए तरसता था। लोगों को फोन पर बात करने के लिए खेतों या ऊंची जगहों पर जाना पड़ता था। लेकिन अब वही गांव मुफ्त वाई-फाई वाला गांव बन गया है। यहां पासवर्ड भी दीवारों पर लिखे। यह बदलाव गांव की महिला सरपंच सरोज कुमारी की सोच और मेहनत का नतीजा है। गांव में करीब 150 घर हैं। कैसे आया मुफ्त वाई-फाई का विचार
सरपंच सरोज कुमारी पहले शिक्षा विभाग में क्लर्क थीं और रिटायरमेंट के बाद गांव के विकास की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्होंने बताया कि- हमारे गांव में नेटवर्क की बहुत बड़ी समस्या थी। बच्चों की ऑनलाइन क्लासें लगती थीं। लेकिन इंटरनेट नहीं चलता था। कोरोना काल में ये परेशानी और बढ़ गई। तब ही मन में विचार आया कि इसका स्थायी हल निकालना चाहिए। सरपंच बनने के बाद सरोज ने बीएसएनएल के अधिकारियों से बात की और ‘विद्या मित्रम स्कीम’ के तहत गांव में वाई-फाई लगवाने की पहल की। पंचायत के पैसों से हुआ खर्च
गांव में करीब 150 घर हैं। हर घर तक इंटरनेट पहुंचाने के लिए बीएसएनएल ने तीन कनेक्शन लगाए हैं। सरपंच बताती हैं वाई-फाई की पूरी लागत पंचायत की जमीन के ठेके से मिली आमदनी से दी जा रही है। पंचायत का पैसा गांव वालों का है, इसलिए उसी से गांव वालों को यह सुविधा दी गई। वाई-फाई से पढ़ाई करना आसान
रामकलवां के छात्र अब बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन पढ़ाई कर पा रहे हैं। बच्ची अंजली कौर ने बताया कि पहले पढ़ाई करना मुश्किल था। अब वाई-फाई आने के बाद सब आसान हो गया है। उन्होंने कहा गांव की सरपंच सरकारी नौकरी से रिटायर हुई हैं, उनको पता आज के टाइम में पढ़ाई के लिए इंटरनेट छात्रों के लिए कितना जरुरी है पासवर्ड भी दीवारों पर लिखे
गांव के छात्र शुशांत ने कहा कि हमें अपने गांव पर गर्व है। आज पंजाब में हमारा गांव सबसे पहला है, जहां मुफ्त वाई-फाई है। पासवर्ड भी दीवारों पर लिखे हैं, ताकि कोई भी आसानी से कनेक्ट हो सके। उन्होंने कहा कि आज के समय में इंटरनेट कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक होने के कारण यह अपने आप में एक बड़ा मुशाकिल काम था। बॉर्डर पर नेटवर्क देना थी बड़ी चुनौती
बीएसएनएल के डिप्टी जनरल मैनेजर बलबीर सिंह ने बताया कि यह गांव सीमा क्षेत्र में है। हमें सिग्नल की वॉल्यूम सीमित रखनी पड़ी ताकि नेटवर्क बॉर्डर पार न जाए। इसके बावजूद हमने पूरा सहयोग दिया। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ पठानकोट बल्कि पूरे पंजाब का पहला सफल उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर का इलाका होने के कारण हमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा सरपंच सरोज कुमारी के इरादे पक्के थे। उन्होंने कहा इस प्रोजेक्ट को सफल बनाना ही है। अब दूसरों के लिए मिसाल बना यह गांव
अब यह गांव पंजाब का पहला ऐसा गांव बन गया है जो पूरी तरह मुफ्त वाईफाई से जुड़ा है। कई और सरपंच अब सरोज कुमारी से संपर्क कर इस मॉडल को अपने गांव में अपनाने की तैयारी कर रहे हैं। दुनिया में क्या चल रहा, नहीं चलता था पता
सरोज कुमारी ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारा गांव डिजिटल हो, बच्चे पढ़ाई में पीछे न रहें। अगर हर गांव ऐसा कदम उठाए तो पंजाब का हर कोना डिजिटल बन सकता है। सरोज कुमारी ने कहा आज का युग डिजिटल युग है। हमारे लोग पंजाब में रह कर भी दुनिया में क्या चल रहा है उससे अनजान थे।