चंडीगढ़ में चाकू से गला काटकर मां की हत्या:चिल्लाती रही, रुका नहीं बेटा; पंजाब यूनिवर्सिटी में तैनात, पत्नी अलग रह रही
चंडीगढ़ में चाकू से गला काटकर मां की हत्या:चिल्लाती रही, रुका नहीं बेटा; पंजाब यूनिवर्सिटी में तैनात, पत्नी अलग रह रही चंडीगढ़ में दीपावली (सोमवार) की सुबह एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके बेटे ने ही चाकू से गला काट कर हत्या की। पड़ोसियों को घर से महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला। इसके बाद लोग छत से होकर घर में पहुंचे तो देखा कि वहां महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था और आरोपी बेटा वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानसिक तौर पर परेशान बताया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया था, जिसे सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका की पहचान सेक्टर-40 की निवासी सुशीला नेगी के रूप में हुई। वह मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के बरसो भटौली की रहने वाली थीं और कई साल से सेक्टर 40 में रह रही थीं। हत्या उसके छोटे बेटे रवि ने की है, जो पंजाब यूनिवर्सिटी का मुलाजिम है। आरोपी की पत्नी-बेटी अलग रहती हैं। छह माह पहले ही बेटा मां के पास रहने आया था। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… चाकू साथ ले गया आरोपी, पुलिस टीमों ने मौके से जुटाए साक्ष्य
चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिंक टीमों ने घटना स्थल के सैंपल लिए। आरोपी वारदात में प्रयोग किया गया चाकू भी अपने साथ ले गया। पुलिस ने इस मामले में टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस का कहना है कि मृतका के बड़े बेटे और आरोपी रवि की पत्नी आदि से भी जानकारी ली जा रही है। अभी तक यह सामने नहीं आया है कि मां-बेटे में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ। चंडीगढ़ से सेक्टर 39 प्रभारी राम दियाल के अनुसार आरोपी को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया है। टीम उसे चंडीगढ़ ला रही है। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
पंजाब में दीवाली पर BSF की महिला जवानों का डांस:हिमाचल से सांसद कंगना ने दीप-फुलझड़ी जलाई; चंडीगढ़ में आग लगी
पंजाब में दीवाली पर BSF की महिला जवानों का डांस:हिमाचल से सांसद कंगना ने दीप-फुलझड़ी जलाई; चंडीगढ़ में आग लगी पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में सोमवार को दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने दिन में बाजारों में खरीददारी की। लोगों ने बाजारों में दीये, ​​​​पटाखे समेत अन्य जरूरी सामान की खरीददारी की। ज्वेलरी, सजावट, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों की दुकानों में जमकर खरीदारी हुई। इसके बाद रात को लक्ष्मी माता की पूजा की। इसके बाद आतिशबाजी शुरू हुई। गोल्डन टेंपल को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। अमृतसर में BSF की महिला जवानों ने डांस किया। वहीं, हिमाचल के मंडी से BJP सांसद कंगना रनोट ने दिवाली सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें वह मिठाई और दीप जलाती दिख रही हैं। खरड़ की विधायक व पंजाबी सिंगर अनमोल गगन मान ने अपने पति एडवोकेट शाहबाज सिंह और सास के साथ दिवाली सेलिब्रेट की। पंजाब CM भगवंत मान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवाली का एकमात्र दीया आप सभी के घरों में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए। परिवारों में आपसी प्रेम और खुशियां बनी रहें। उधर, पंजाब में अमृतसर, जीरकपुर और लुधियाना में आग लगने की घटनाएं भी हुई। इनमें एक व्यक्ति झुलस गया, जबकि लाखों रुपए का सामान जल गया। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीमों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तीनों स्थानों पर आग से काफी नुकसान हुआ है। चंडीगढ़ में पौधा नर्सरी में आग लगी
चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित शास्त्री नगर में पौधा नर्सरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। बताया जा रहा है कि जिस जगह आग लगी, उसके पास ही एक गैस एजेंसी भी है, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ गया। मोहाली में पटाखे बनाते वक्त धमाका हुआ
मोहाली के जीरकपुर में पटाखों में बारूद भरते समय अचानक विस्फोट हो गया। जिससे एक व्यक्ति झुलस गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया है। मरीज की हालत नाजुक बताई जा रही है। जीरकपुर में पटाखा बनाते समय विस्फोट
जीरकपुर की चौधरी कॉलोनी में दिवाली वाले दिन पटाखों में बारूद भरते समय अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। व्यक्ति की पहचान सूरज नाम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया है। लुधियाना में आतिशबाजी से वूलन वेस्ट गोदाम में आग
लुधियाना की स्टार सिटी कॉलोनी में देर रात आतिशबाजी के कारण वूलन वेस्ट को आग लग गई। आग लगने से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। एहतियात के तौर पर आसपास के घरों से लोगों को बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड को मौके तक पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया। अमृतसर में कोयले के गोदाम में लगी आग
अमृतसर शहर के लोहगढ़ गेट इलाके में स्थित एक कोयले के गोदाम में बीती रात 10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड 3 गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गोदाम में रखा सारा कोयला जलकर राख हो गया। हिमाचल में तीन स्थानों पर लगी आग
हिमाचल प्रदेश में दीपावली की रात तीन स्थानों पर आग लगी। पहला कुल्लू जिला के मणिकर्ण में बहुमंजिला कसोल इन होटल में रात को भीषण आग लग गई। इससे होटल की ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई। दूसरा, शिमला जिला के रामपुर बुशहर के खोपड़ी मंदिर के पास चार-पांच दुकानों में आग भड़क गई। इससे दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाकर इसे आसपास फैलने से रोका। तीसरा, कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवा के पठियार में भी रात में इलेक्ट्रिक दुकान में आग भड़क गई। इससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दिवाली सेलिब्रेशन के PHOTOS…
पंजाबी सिंगर कौर बी के VIDEO से छेड़छाड़:होटल रेड से भागते दिखाकर ट्रोलिंग; बोलीं- किसी की मौत तो छोड़ो बेशर्मों
पंजाबी सिंगर कौर बी के VIDEO से छेड़छाड़:होटल रेड से भागते दिखाकर ट्रोलिंग; बोलीं- किसी की मौत तो छोड़ो बेशर्मों पंजाबी सिंगर कौर बी के वीडियो से छेड़छाड़ हुई है। कुछ समय पहले वह गायक हंसराज हंस की पत्नी के भोग में शामिल हुई थीं, जबकि कुछ शरारती लोगों ने सोशल मीडिया ऐप टिक-टॉक पर उसे गलत जानकारी के साथ पेश कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। अब सिंगर ने इसका जवाब देते हुए एक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि पांच छह महीने से वह वीडियो को इग्नोर कर रहीं थी, लेकिन अब दोबारा से इसे किसी ने वायरल करना शुरू कर दिया है। खासकर वे लोग जो बाहर रहते हैं और टिक-टॉक प्रयोग करते हैं, वे इसके बारे में पूछ रहे है। जिस कारण मुझे आज यह पोस्ट डालनी पड़ी है। उन्होंने लिखा- किसी की मौत तो छोड़ो, बेशर्मों, आपके भी परिवार होंगे। वाहेगुरु करें किसी के भी परिवार पर इस तरह का समय न आए। 4 प्वाइंट में सिलसिलेवार रूप में जानें कौर बी का जवाब… भोग के वीडियो को बताया होटल में पुलिस रेड
दरअसल, पूर्व सांसद व सूफी गायक हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का इस साल अप्रैल महीने में निधन हो गया था। जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में उनका भोग रखा गया था। उसमें कई सिंगर और कलाकार शामिल हुए थे। बी कौर भी उस भोग में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान जब वह गुरुद्वारा साहिब से बाहर आईं तो उन्होंने मीडिया से बचने की कोशिश की, जैसा कई बार कलाकार करते हैं। इसी वीडियो को कुछ शरारती तत्वों ने गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने उसमें आवाज जोड़कर यह झूठ फैला दिया कि पंजाब पुलिस ने एक होटल में छापा मारा था, जिसमें सिंगर व कुछ लोगों को पकड़ा गया। इस बारे में सिंगर हंसराज हंस के भाई परमजीत सिंह हंस ने एक वीडियो में पूरी सच्चाई बताई है। उन्होंने वीडियो में गलत जानकारी फैलाने वालों को लताड़ा है।
बिहार चुनाव: ‘हमें जवाब चाहिए…’, दरभंगा में BJP प्रत्याशी सुजीत सिंह को ग्रामीणों ने घेरा
बिहार चुनाव: ‘हमें जवाब चाहिए…’, दरभंगा में BJP प्रत्याशी सुजीत सिंह को ग्रामीणों ने घेरा <p style=”text-align: justify;”>बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान के दौरान रविवार ( 19 अक्टूबर ) को दरभंगा जिले के गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र के आधारपुर गांव में बीजेपी प्रत्याशी सुजीत सिंह को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा.
<p style=”text-align: justify;”>बीजेपी प्रत्याशी सुजीत सिंह में प्रचार के दौरान जैसे ही वे अपने समर्थकों के साथ गांव पहुंचे. गांव में प्रचर के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और विकास कार्यों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए.
<h3 style=”text-align: justify;”>ग्रामीणों ने बीजेपी प्रत्याशी का किया विरोध
<p style=”text-align: justify;”>ग्रामीणों ने खुलेआम नाराजगी जताते हुए बीजेपी नेता सुजीत सिंह का विरोध किया. ग्रामीणों ने कहा कि नेता चुनाव के समय ही दिखाई देते हैं, जबकि चुनाव जीतने के बाद गांव की सुध लेने कोई नहीं आता है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार रहते हुए भी आधारपुर गांव में अब तक कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ है. न तो सड़कों की मरम्मत हुई, न ही पेयजल या रोजगार की सुविधा में सुधार हुआ.
<p style=”text-align: justify;”>एक ग्रामीण ने कहा कि पिछली बार भी आपने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब तक एक भी सड़क नहीं बनी. हर बार सिर्फ झूठे वादे किए जाते हैं. ग्रामीणों का कहना था कि जब तक गांव में वास्तविक विकास कार्य शुरू नहीं होंगे, वे किसी भी नेता को वोट नहीं देंगे.
<h3 style=”text-align: justify;”>आधारपुर में तैयार की जाएगी विशेष योजना- सुजीत सिंह
<p style=”text-align: justify;”>सुजीत सिंह ने मौके की नाजुक स्थिति को संभालने की कोशिश की और लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर वे उन्हें एक बार फिर मौका देंगे तो इस बार गांव में अधूरे विकास कार्य पूरे किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि आधारपुर के लिए विशेष योजना तैयार की जाएगी, जिसमें सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.
<p style=”text-align: justify;”>हालांकि, ग्रामीणों का गुस्सा कम नहीं हुआ. कई लोगों ने कहा कि अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा, काम दिखना चाहिए. गांव में पूरे दिन यही चर्चा रही कि जनता को नेता सिर्फ चुनाव के वक्त ही याद आते हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>ग्रामीणों के विरोध के बाद गांव छोड़ गए सुजीत सिंह
<p style=”text-align: justify;”>इस विरोध के बाद सुजीत सिंह को बिना ज्यादा देर रुके गांव छोड़ना पड़ा. ग्रामीणों का यह विरोध चुनावी मौसम में नेताओं और जनता के बीच बढ़ते अविश्वास को भी उजागर करता है.
<p style=”text-align: justify;”>राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बिहार में अब मतदाता पहले से ज्यादा सजग हो चुके हैं और केवल घोषणाओं के आधार पर किसी को वोट देने से परहेज कर रहे हैं. आधारपुर की यह घटना इस बात का संकेत है कि जनता अब जवाब मांगने लगी है और यह चुनाव विकास के मुद्दों पर लड़ा जाएगा.
बिहार चुनाव: 23 करोड़ की शराब समेत पुलिस ने 64 करोड़ रुपये किए जब्त, 753 लोग गिरफ्तार
बिहार चुनाव: 23 करोड़ की शराब समेत पुलिस ने 64 करोड़ रुपये किए जब्त, 753 लोग गिरफ्तार <p style=”text-align: justify;”>बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य में प्रवर्तन एजेंसियों ने सख्ती तेज कर दी है. छह अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से अब तक राज्यभर में 64.13 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, शराब, नशीले पदार्थ और अन्य लुभावनी वस्तुएं जब्त की गई हैं.
<p style=”text-align: justify;”>मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, जब्त की गई वस्तुओं में 23.41 करोड़ रुपये की शराब, 16.88 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ, 14 करोड़ रुपये की अन्य लुभावनी वस्तुएं और 4.19 करोड़ रुपये नकद शामिल हैं. यह कार्रवाई राज्य में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बावजूद की गई है, जिससे प्रशासन की सतर्कता होती है.
<h3 style=”text-align: justify;”>पुलिस ने 753 लोगों को किया गिरफ्तार 
<p style=”text-align: justify;”>अधिकारियों ने बताया कि छह अक्टूबर से अब तक पुलिस और अन्य एजेंसियों ने 753 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 13,587 गैर-जमानती वारंटों का निष्पादन भी किया गया है. यह आंकड़े बताते हैं कि चुनाव से पहले अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निगरानी और कार्रवाई दोनों स्तरों पर तेजी आई है.
<p style=”text-align: justify;”>राज्य पुलिस, आबकारी विभाग, आयकर, सीमा शुल्क, राजस्व खुफिया और प्रवर्तन निदेशालय जैसी एजेंसियों को निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए हैं कि वे धनबल के दुरुपयोग को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखें. उड़न दस्ते, निगरानी दल और वीडियो सर्विलांस टीम को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है ताकि मतदाताओं को प्रलोभन देने या चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को तुरंत रोका जा सके.
<h3 style=”text-align: justify;”>निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना प्राथमिकता- आयोग
<p style=”text-align: justify;”>अधिकारियों ने बताया कि आम जनता को तलाशी या जांच के दौरान असुविधा न हो, इसके लिए भी विशेष दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है.
<h3 style=”text-align: justify;”>14 नवंबर को होगी बिहार में मतगणना
<p style=”text-align: justify;”>बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर मतदान दो चरणों में होगा. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी. पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 17 अक्टूबर को पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरे चरण के लिए पर्चा दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तय की गई है.
<p style=”text-align: justify;”>निर्वाचन आयोग ने पहले चरण में 121 सामान्य और 18 पुलिस पर्यवेक्षक तथा दूसरे चरण में 122 सामान्य और 20 पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं. सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे मतदान केंद्रों का दौरा कर सुनिश्चित करें कि सभी सुविधाएं और पारदर्शिता के उपाय सही ढंग से लागू हों.
दीवाली पर मां अन्नपूर्णा के दर्शन में उमड़ी भक्तों की भीड़, देशभर से अब तक पहुंचे 5 लाख श्रद्धालु
दीवाली पर मां अन्नपूर्णा के दर्शन में उमड़ी भक्तों की भीड़, देशभर से अब तक पहुंचे 5 लाख श्रद्धालु <p style=”text-align: justify;”>देशभर में हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है. इसी क्रम में काशी में धनतेरस से ही माता अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी प्रतिमा के दर्शन और लावा प्रसाद रूपी खजाना प्राप्त करने की भी परंपरा है. 
<p style=”text-align: justify;”>मिली जानकारी के अनुसार धनतेरस से तीन दिन  दीपावली तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता अन्नपूर्णा का दर्शन प्राप्त किया है. अभी भी भारी संख्या में श्रद्धालु कतार में लगे हैं. माता अन्नपूर्णा के दर्शन करने के लिए देशभर के अलग-अलग शहरों से लोग पहुंचते हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>8 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
<p style=”text-align: justify;”>मान्यता है कि माता अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से घर में धन वैभव समृद्धि की प्राप्ति होती है. पूरे वर्ष में सिर्फ दीपावली पर्व के दौरान, वाराणसी में स्वर्णमयी अन्नपूर्णा माता का दर्शन प्राप्त होता है. इस दौरान श्रद्धालुओं को आशीर्वाद के रूप में खजाने का भी वितरण किया जाता है. 
<p style=”text-align: justify;”>इस बार भी उस परंपरा का विधि विधान सहित निर्वहन किया जा रहा है. तीन दिन तक करीब 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता अन्नपूर्णा का दर्शन कर लिया है और उन्हें आशीर्वाद के रूप में खजाना भी मिला है. जानकारी के मुताबिक 8 लाख लोगों के मंदिर पहुंचने का अनुमान है. अगले दो दिन भी श्रद्धालुओं को माता अन्नपूर्णा का दर्शन और खजाना प्राप्त हो सकेगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>देश के कोने-कोने से पहुंचे लोग
<p style=”text-align: justify;”>माता अन्नपूर्णा का दर्शन करने के लिए न सिर्फ काशी से बल्कि मध्य प्रदेश बिहार दिल्ली राजस्थान गुजरात और अन्य बड़े शहरों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. घंटों तक कतार में लगकर वह बनारस की गलियों से होते हुए माता अन्नपूर्णा के दरबार में पहुंचे. 
<p style=”text-align: justify;”>सुख-समृद्धि के लिए मिलने वाले माता अन्नपूर्णा के आशीर्वाद को पाकर श्रद्धालु उत्साहित हैं. इस बार अनुमान है कि पिछले वर्ष से अधिक संख्या में श्रद्धालु माता अन्नपूर्णा के दर्शन करने के लिए पहुंचने की संभावना है. फिलहाल श्रद्धालुओं का दर्शन करने के लिए आना-जाना लगातार लगा हुआ है.
जोधपुर एम्स के डॉक्टरों की एक चूक ने ले ली मरीज की जान, नाम के कंफ्यूजन में दूसरे को चढ़ाया खून
जोधपुर एम्स के डॉक्टरों की एक चूक ने ले ली मरीज की जान, नाम के कंफ्यूजन में दूसरे को चढ़ाया खून <p style=”text-align: justify;”>अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर में चिकित्साकर्मियों की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीज के नाम की गफलत में गलत मरीज को खून चढ़ा दिया गया, जिससे 50 वर्षीय मांगीलाल नामक मरीज की मौत हो गई. मांगीलाल को गत शनिवार (11 अक्टूबर) को गलत खून चढ़ाया गया था.
<p style=”text-align: justify;”>जानकारी के अनुसार, एम्स में दो मरीज मांगीलाल नाम से भर्ती थे. 80 वर्षीय मांगीलाल को एनीमिया के चलते खून चढ़ाया जाना था, जबकि 50 वर्षीय मांगीलाल को मधुमक्खियों के काटने से भर्ती किया गया था. लापरवाही के चलते खून गलत मरीज को चढ़ा दिया गया. आधे से अधिक यूनिट चढ़ जाने के बाद जब सीनियर डॉक्टर पहुंचे तो गलती का खुलासा हुआ.
<h3 style=”text-align: justify;”>खून चढ़ने से मरीज की मौत
<p style=”text-align: justify;”>डॉक्टरों ने तुरंत खून चढ़ाना रोका और बैग को डस्टबिन में फेंक दिया, यह घटना 11 अक्टूबर की है, डॉक्टर 50 वर्षीय  मांगीलाल को बचाने के प्रयास में जुटे रहे लेकिन मरीज की हालत गंभीर हो चुकी थी. आज दीपावली के मौके पर उसकी मौत हो गई.
<p style=”text-align: justify;”>घटना के बाद परिजनों ने एम्स परिसर में ही धरना दे दिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. सूचना मिलने पर बासनी थाना प्रभारी नितिन दवे मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया. 
<h3 style=”text-align: justify;”>एम्स प्रशासन ने शुरू की जांच
<p style=”text-align: justify;”>एम्स प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. प्रवक्ता ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जा रही है और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी. यह घटना देश के शीर्ष स्वास्थ्य संस्थान में सुरक्षा और सतर्कता के स्तर पर गंभीर सवाल खड़े करती है.
<p style=”text-align: justify;”>वहीं अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की लापरवाही गहरे सवाल खड़े हो रहे है. इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. वहीं युवक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. गु्स्साए परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं. डॉक्टरों के खिलाफ उचित जांच बैठाने के बाद कार्रवाई की जाएगी. 
दिवाली पर बेहद खराब हुई दिल्ली की हवा, जमकर फोड़े गए पटाखे, जानें कितना पहुंचा AQI?
दिवाली पर बेहद खराब हुई दिल्ली की हवा, जमकर फोड़े गए पटाखे, जानें कितना पहुंचा AQI? <p style=”text-align: justify;”>देश की राजधानी दिल्ली समेत देशभर में सोमवार (20 अक्टूबर) को लोगों ने धूमधाम से दिवाली मनाई. इस अवसर पर इमारतों को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया और घरों में मिट्टी के दीये जलाए गए. रोशनी पर्व पर लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना भी की. वहीं दिल्ली में इस साल शर्तों के तहत पर्यावरण अनुकूल ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति देने के लिए सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी में खूब पटाखे फोड़े गए.
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से अपील की थी कि वे केवल हरित पटाखों का उपयोग करके शहर को प्रदूषण से बचाएं. वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण उन्होंने लोगों से दीये जलाकर, रंगोली बनाकर और मिठाइयां बांटकर पारंपरिक तरीकों से त्योहार मनाने का आग्रह किया.
<h3 style=”text-align: justify;”>345 के ऊपर पहुंचा AQI
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली की वायु गुणवत्ता दिन के समय खराब हो गई और रात में पटाखे फोड़े जाने के कारण मंगलवार और बुधवार को इसके ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने की आशंका है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 345 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. रविवार को एक्यूआई 326 दर्ज किया गया था. वायु गुणवत्ता सूचकांक प्रतिदिन शाम चार बजे दर्ज किया जाता है.
<h3 style=”text-align: justify;”>’प्रदूषण कम करने को लेकर लगातार कर रहे काम'
<p style=”text-align: justify;”>वहीं बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने प्रदूषण को लेकर कहा, “दिल्ली सरकार प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए लगातार काम कर रही है. जब बीजेपी विपक्ष में थी, तब भी उन्होंने प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को आगाह किया था. आम आदमी पार्टी सरकार ने 11 सालों में दिल्ली की सड़कों की हालत खराब कर दी और यमुना नदी की सफाई के लिए आवंटित करोड़ों रुपए का दुरुपयोग किया.”
<p style=”text-align: justify;”>योगेंद्र चंदोलिया ने आगे कहा, “पहला साल कठिन हो सकता है, लेकिन दिल्ली सरकार का कमिटमेंट है कि आने वाले समय में प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण किया जाएगा. हमने यमुना की सफाई के लिए ठोस कदम उठाए हैं और इसके लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है.”
रामपुर सेग्रीगेशन पॉइंट पर भीषण आग:लाखों की मशीनें जलकर खाक, किसी चिंगारी से आग लगने की आशं‍का
रामपुर सेग्रीगेशन पॉइंट पर भीषण आग:लाखों की मशीनें जलकर खाक, किसी चिंगारी से आग लगने की आशं‍का रामपुर में दिवाली के दिन खोपड़ी गोशाला के पास स्थित नगर परिषद के कूड़ा सेग्रीगेशन पॉइंट पर भीषण आग लग गई। इससे लाखों रुपए की मशीनें और अन्य सामग्री जलकर राख हो गईं। आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरिंदर सिंह नेगी और ईओ बीआर नेगी भी घटनास्थल पर पहुंचे। यह सेग्रीगेशन पॉइंट नगर परिषद द्वारा कूड़े की छंटाई और रीसाइक्लिंग के लिए उपयोग किया जाता था। आग के कारण यहां रखी कई आधुनिक मशीनें पूरी तरह नष्ट हो गईं। एक शटर मशीन को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग संभवतः दिवाली की आतिशबाजी से निकली चिंगारी या किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण लगी होगी। घटना के दौरान आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई और कई घंटों तक धुआं छाया रहा। नगर परिषद के अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं, और ईओ ने आग लगने के सही कारणों की जांच कराने की बात कही है। स्थानीय नागरिकों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नगर परिषद से ऐसे स्थलों पर अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
CM मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दीं दिवाली की शुभकामनाएं, स्वदेशी अपनाने का आह्वान
CM मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दीं दिवाली की शुभकामनाएं, स्वदेशी अपनाने का आह्वान <p style=”text-align: justify;”>मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार (20 अक्टूबर) को प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्होंने प्रदेश के लोगों को स्वदेशी को अपनाने का आह्वान किया है.
<p style=”text-align: justify;”>वहीं, मुख्यमंत्री आवास पर दिनभर मंत्रिमंडल के सदस्यों और अधिकारी वर्ग का जमावड़ा रहा और सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया. सीएम मोहन यादव ने सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस पावन पर्व पर सभी के जीवन में सुख, वैभव और आनंद की वर्षा हो, यह कामना की.
<h3 style=”text-align: justify;”>स्वदेशी अपनाने का आह्वान
<p style=”text-align: justify;”>साथ ही, उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे इस अवसर पर प्रधानमंत्री <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वदेशी अपनाने का संकल्प लें. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली पर मंत्री, विधायक, जन-प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिकारियों और जन-सामान्य से भेंट कर मंगलकामनाओं का आदान-प्रदान किया.
<h3 style=”text-align: justify;”>सीएम से मिलने पहुंचे मंत्री
<p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री यादव से मुख्यमंत्री निवास पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री इंदर सिंह परमार, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, महापौर मालती राय ने भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी.
<h3 style=”text-align: justify;”>पुलिस अधिकारियों को दीं शुभकामनाएं
<p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री यादव ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, व्यापार-उद्योग जगत के प्रतिनिधियों व जन-सामान्य से भेंटकर उन्हें पर्व की मंगलकामनाएं दीं.
<h3 style=”text-align: justify;”>मंदिर में की पूजा-अर्चना
<p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री यादव ने इससे पहले मुख्यमंत्री निवास स्थित मंदिर में पूजन-अर्चन किया. उन्होंने अपने संदेश में प्रदेशवासियों को दीपावली की मंगलकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए. यही कामना है कि मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश के आशीर्वाद से हर घर में उजाला और आनंद बना रहे.
<p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री यादव ने उल्लास और प्रकाश से आलोकित महापर्व दीपावली की सभी को हार्दिक बधाई दी. दीपावली के मौके पर हर तरफ रोशनी बिखरी पड़ी है. बाजारों में रौनक है और उत्साह उमंग के साथ यह पर मनाया जा रहा है. घरों पर आकर्षक और भव्य रोशनी की गई है. वहीं देवालयों में भी विशेष अनुष्ठानों का सिलसिला रात तक जारी रहा.