‘अल्लाह से डरो, उसका कहर पड़ेगा तो…’, महाराष्ट्र नमाज विवाद पर अबू आजमी की BJP सांसद को चेतावनी
‘अल्लाह से डरो, उसका कहर पड़ेगा तो…’, महाराष्ट्र नमाज विवाद पर अबू आजमी की BJP सांसद को चेतावनी <p style=”text-align: justify;”>महाराष्ट्र के शनिवार वाडा में मुस्लिम महिलाओं के नमाज पढ़ने के विवाद पर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी ने कहा मैं बीजेपी सांसद से कहना चाहता हूं कि अल्लाह से डर, अल्लाह का कहर पड़ेगा न तो पता नहीं चलेगा कहा चले गए. उन्होंने आगे कहा एक इंसान पूजा कर रहा है, नमाज पढ़ रहा है. उसके साथ बीजेपी के लोगों द्वारा यह बदतमीजी हो रही है. यह बर्दाश्त करने के काबिल नहीं है. सपा नेता बीजेपी संसद मेधा कुलकर्णी पर निशाना साधते नजर आए.
बागपत: लोकसभा अध्यक्ष का PA बताकर धमकाया, पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बागपत: लोकसभा अध्यक्ष का PA बताकर धमकाया, पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा <p style=”text-align: justify;”>बागपत में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का पीए बताकर रिश्तेदारों को धमकाने वाले आरोपी समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. एक नव निवाहिता ने सभी पर दहेज मांगने, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज होने की कार्रवाई के बाद अब विवेचना शुरू होगी. 
<p style=”text-align: justify;”>इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है. पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष शादी के बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ित करता है. इसी बीच एक युवक ने खुद को लोकसभा अध्यक्ष का पीए बताकर रिश्तेदारों को धमकाया है.
<h3 style=”text-align: justify;”>दहेज से संतुष्ट नहीं थे ससुराल वाले 
<p style=”text-align: justify;”>बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव की रहने वाली संगीता की शादी 21 फरवरी 2025 को अभिनव पुत्र विनय मूल निवासी कंडेरा हाल निवासी स्वाति एनक्लेव मेरठ के साथ हुई थी, जिसमें लगभग 25 लाख रुपये खर्च हुए थे. मगर ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे. वह उस पर और दहेज लाने का दबाव बना रहे थे. 
<p style=”text-align: justify;”>इसी को लेकर वह उसका उत्पीड़न करने लगे. उसके पति अभिनव, सास राकेश देवी, ससुर विनय, ननद सोनिका, ननदोई आशीष, उसके पति का फुफेरा भाई लवली उसे परेशान करने लगे, लेकिन वह इस दुख को सहती रही. उसके पति, सास व ससुर ने उस पर मायके से स्कूटी लाने का दबाव बनाया, जिसके बाद उसने अपने पिता से 10 मार्च को ससुराल वालों को स्कूटी दिलवाई.
<h3 style=”text-align: justify;”>मारपीट और धमकी देने के बाद हुई कार्रवाई 
<p style=”text-align: justify;”>मुकदमे के अनुसार, 16 मार्च को उसके पति, सास और ससुर ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके कंधे में डंडा मार दिया. जान से मारने के लिए उसका गला भी दबा दिया. उसी दिन उसके ननदोई आशीष ने स्वयं को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का पीए बताते हुए उसके ससुराल पक्ष के लोगों को फोन कर कहा कि उसे जान से मार दो, वह उनका कुछ नहीं होने देगा. 
<p style=”text-align: justify;”>इस बाबत उसने गंगानगर थाना प्रभारी, मेरठ को शिकायती पत्र दिया था, लेकिन गणमान्य लोगों और रिश्तेदारों के समझाने के बाद वह ससुराल आ गई, लेकिन उनका रवैया नहीं सुधरा और आरोपी फिर उसके साथ मारपीट करने लगे. उसके बाद आरोपी उस पर पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे. 
<p style=”text-align: justify;”>बड़ौत कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल का कहना है कि संगीता की तहरीर पर उसके पति अभिनव, सास राकेश देवी, ससुर विनय, ननद सोनिका, ननदोई आशीष, उसके पति के फुफेरे भाई लवली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. 
चंडीगढ़: दिवाली पर बेटे ने रेता मां का गला, कहासुनी के बाद गुस्से में दिया वारदात को अंजाम
चंडीगढ़: दिवाली पर बेटे ने रेता मां का गला, कहासुनी के बाद गुस्से में दिया वारदात को अंजाम <p style=”text-align: justify;”>चंडीगढ़ में दीपावली के पावन पर्व पर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सेक्टर 40 में एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी. मृतका की पहचान सुशीला नेगी के रूप में हुई, जो उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से थीं. आरोपी बेटे रवि नेगी की तलाश जारी है, जो घटना के बाद फरार हो गया. रवि पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में नौकरी करता है.
<p style=”text-align: justify;”>सुशीला नेगी विधवा थीं और अपने छोटे बेटे रवि के साथ रहती थीं. उनका बड़ा बेटा विदेश में रहता है. पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह मां-बेटे के बीच किसी बात पर विवाद हुआ. झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में रवि ने रसोई में रखे धारदार हथियार से मां का गला रेत दिया. सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद रवि घर से भाग गया.
<p style=”text-align: justify;”>पड़ोसियों ने घर के बाहर खून के धब्बे और अंदर से चीखें सुनकर पुलिस को सूचना दी. सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन की टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ तुरंत मौके पर पहुंचे.
<h3 style=”text-align: justify;”>छोड़कर जा चुकी है आरोपी की पत्नी
<p style=”text-align: justify;”>एसएचओ इंस्पेक्टर राम दयाल ने बताया, “सुबह हमें खबर मिली कि बेटे रवि ने अपनी मां सुशीला की हत्या कर दी. सुशीला वरिष्ठ नागरिक थीं और अकेली रहती थीं. रवि मानसिक रूप से परेशान था, क्योंकि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी. वह नौकरी भी करता था. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.”
<h3 style=”text-align: justify;”>आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस ने रवि के खिलाफ हत्या के मामले में धारा 103 के तहत केस दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना है कि रवि की मानसिक हालत ठीक नहीं थी, जो इस वारदात का कारण हो सकती है. कई टीमें उसकी तलाश में जुट गई हैं. पड़ोसियों ने बताया कि रवि और सुशीला के बीच पहले भी कहासुनी होती थी, लेकिन इतनी बड़ी घटना की उम्मीद नहीं थी.
दिवाली पर अंबाला-गुरुग्राम लगी भीषण आग:गुरुग्राम में जय श्री राम की लाइटिंग, CM सैनी ने कुरुक्षेत्र में मनाई दिवाली
दिवाली पर अंबाला-गुरुग्राम लगी भीषण आग:गुरुग्राम में जय श्री राम की लाइटिंग, CM सैनी ने कुरुक्षेत्र में मनाई दिवाली हरियाणा में आज दीपावली उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शाम होते ही घरों, मंदिरों और गलियों में दीयों की रोशनी से चारों ओर जगमगाहट फैल गई है। लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा में लीन हैं। घर-घर से मंत्रोच्चार और घंटियों की आवाजें गूंज रही हैं। इस बीच अंबाला और गुरुग्राम में भीषण आगजनी की घटना हुई है। अंबाला में एक गोदाम पूरी तरह जल गया है। जबकि गुरुग्राम में वेयरहाउस में भीषण आग लगी है, जिसे काबू करने के लिए मानेसर से 3 और पटौदी से 2 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। दिनभर बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने दीये, पटाखे, मिठाइयां, सजावट और कपड़ों की खरीदारी कर दीपोत्सव की तैयारी पूरी की। ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भी ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। त्योहार को देखते हुए शहरों में सुरक्षा और ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि लोग सुरक्षित और सुचारू रूप से उत्सव मना सकें। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है और कई जगहों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम जारी हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में लोगों से आत्मीय मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “जनता के बीच रहकर उनकी भावनाओं और अपेक्षाओं को सुनना ही हमारे सेवा-संकल्प को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि यह प्रकाश का पवित्र पर्व जन-जन के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का संचार करे।” हरियाणा में दिवाली से जुड़े PHOTOS.. दीपावली सेलिब्रेशन की पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
नामांकन भरते ही RJD प्रत्याशी को उठा ले गई झारखंड पुलिस, 21 साल पुराने मामले में हुई कार्रवाई
बिहार चुनाव से पहले रोहतास के सासाराम विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी सत्येंद्र साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बिहार में दूसरे चरण के लिए होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह नामांकन के अंतिम दिन अपना पर्चा भरने आए थे, जहां निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष से बाहर निकलते हीं उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार सत्येंद्र साह को कोर्ट में पेश करने के पश्चात जेल भेज दिया जाएगा.
<p style=”text-align: justify;”>राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी के संदर्भ में सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि सत्येंद्र साह को लगभग 21 वर्ष पुराने एक मामले में कोर्ट से निकले वारंट के आधार पर करगहर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ झारखंड राज्य के गढ़वा थाने में वर्ष 2004 में प्राथमिकी हुई थी, जिसमें गढ़वा न्यायालय द्वारा इनके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था.
<h3 style=”text-align: justify;”>’विरोधियों की साजिश'
<p style=”text-align: justify;”>वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह ने इसे प्रतिद्वंदियों की साजिश बताया. उन्होंने कहा कि कोर्ट से निर्गत वारंट के बावजूद भी मुझे चुनाव से पूर्व गिरफ्तार नहीं किया गया, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल ने जब मुझे अपना प्रत्याशी बनाया तो, हमारे प्रतिद्वंदियों ने साजिश रचकर गिरफ्तार करा दिया. उन्होंने कहा कि इस बार सत्येंद्र साह की जगह जनता चुनाव लड़ रही है और मैं सासाराम की जनता से आशीर्वाद की कामना करता हूं.
<h3 style=”text-align: justify;”>’समर्थकों में आक्रोश'
<p style=”text-align: justify;”>राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी के बाद समर्थकों में भारी आक्रोश देखा गया. नामांकन में पहुंचे भारी संख्या में महागठबंधन समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सत्येंद्र साह की जीत के दावे किए गए. इस दौरान अनुमंडल कार्यालय के बाहर कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई और समर्थकों की भारी भीड़ के कारण शहर के पुरानी जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई.
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:संजय निषाद बोले- अखिलेश सरकार में मुझे मरवाने की कोशिश हुई, युवक का LIVE सुसाइड, ट्रेन के टॉयलेट में बैठकर सफर
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:संजय निषाद बोले- अखिलेश सरकार में मुझे मरवाने की कोशिश हुई, युवक का LIVE सुसाइड, ट्रेन के टॉयलेट में बैठकर सफर नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर दिवाली पर आयोजनों को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर वाराणसी में युवक की लाइव सुसाइड से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- 30 लाख लोग चित्रकूट पहुंचे, योगी ने वनटांगियों के बीच मनाई दिवाली यूपी में सोमवार को धूमधाम से दीपावली मनाई जा रही है। वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम की आरती की। चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 30 से 40 लाख लोग चित्रकूट में आए हुए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वनटांगिया समाज के लोगों के साथ दिवाली मनाई। वह घर-घर जाकर लोगों से मिले और उनका हाल चाल जाना। पढ़ें पूरी खबर 2- मंत्री संजय निषाद बोले- अखिलेश सरकार में मुझे मरवाने की कोशिश हुई यूपी के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। डॉ. निषाद ने कहा कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोली चलवाई, उन्होंने हमपर भी गोली चलवाई थी। मुझे जेल में मरवाने की कोशिश की गई। मेरा परिवार तब तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ के पास गया था। उन्होंने हमें बचाया। संजय निषाद, सोमवार को वनटांगिया गांव पहुंचे थे। 3- वाराणसी में युवक का LIVE सुसाइड, VIDEO कॉल पर फिनायल पीया वाराणसी में एक युवक ने लाइव सुसाइड किया। युवक जयसिंह ने फिनायल पीते हुए एक वीडियो में कहा- ‘मैं जहर खा रहा हूं। इसकी जिम्मेदार मेरी पत्नी और सास है। पत्नी अभिषेक पटेल नाम के लड़के से बात करती है। जब उसकी मम्मी को मैंने बताया तो वह उल्टा मुझे फंसाने की धमकी देने लगी।’ वीडियो देखकर पुलिस पहुंची, अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पूरी खबर पढ़ें 4- आगरा में कर्मचारियों ने टोल गेट खोला, 5000 गाड़ियां बिना टैक्स दिए निकलीं आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 5000 से ज्यादा गाड़ियां बिना टोल दिए निकल गईं। हुआ यूं कि फतेहाबाद टोल टैक्स में कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस नहीं मिला। नाराज कर्मचारियों ने टोल मैनेजर से कहा कि उनको बोनस दिया जाए लेकिन उन्होंने बात को अनसुना कर दिया। भड़के कर्मचारियों ने टोल गेट खोल दिए। 2 घंटे में कंपनी को करीब 25 से 30 लाख रुपए की चपत लगी। पढ़ें पूरी खबर 5- लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की मौत, मां बोली-सतीश महाना आरोपी के ताऊ लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की मौत मामले में ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। मायकेवालों का आरोप है कि पति ने 10 लाख के दहेज के लिए हत्या की। फिर शव अपोलो अस्पताल में छोड़कर भाग गया। निकिता की मां का आरोप है कि यूपी विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना पार्थ के सगे ताऊ हैं। इसीलिए दबाव की वजह से पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है। पढ़ें पूरी खबर अब 8 अहम खबरें… 6- गोंडा में महिला ने की सुसाइड, बोली- जान दे दूंगी, तलाक नहीं दूंगी ​​​​गोंडा में 30 साल की महिला ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने रोते हुए 4 मिनट का वीडियो बनाया। इसमें वह पति की प्रताड़ना और बार-बार तलाक लेने का दबाव बनाने की बात कह रही है। रोते हुए कह रही- भले ही मर जाऊंगी, लेकिन तलाक नहीं दूंगी। मुझे तलाक लेकर 10 लोगों के साथ नहीं रहना। एक के साथ रहने की तमन्ना थी। इसलिए ये कदम उठा रही। पढ़ें पूरी खबर 7- यूपी में तंत्र क्रिया के लिए उल्लुओं की तस्करी, स्टिंग में देखिए सौदा दीपावली पर बलि के लिए उल्लू की तस्करी हो रही। तांत्रिक और अमीर लोग इनके बड़े ग्राहक हैं। एक उल्लू के 2000 से लेकर 1 लाख रुपए तक कीमत है। हालांकि, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत उल्लू पकड़ना, बेचना-खरीदना और बलि देना गैरकानूनी है। ऐसा करने पर 7 साल तक की सजा का प्रावधान है। भास्कर इन्वेस्टिगेशन में पढ़िए उल्लुओं की तस्करी का पूरा खेल। पढ़ें पूरी खबर 8- लखीमपुर में सड़क हादसे में 3 की मौत, परिजन बोले- इलाज में हुई लापरवाही लखीमपुर में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। उन्हें तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तीनों को टेंपो में भरकर सीएचसी भेज दिया। कोई पुलिसकर्मी सीएचसी नहीं पहुंचा। एक घायल की सांस चल रही थी लेकिन डॉक्टर ने नहीं देखा। पढ़ें पूरी खबर 9- जगुआर से रौंदने वाले को पहले बचाने की कोशिश, फिर 24 घंटे बाद नामजद FIR प्रयागराज में दिवाली मार्केट में जगुआर कार से 6 को कुचलने वाला शख्स रचित मध्यान नामी कारोबारी का बेटा और जानेमाने डॉक्टर का दामाद निकला। धूमनगंज थाना पुलिस ने देर रात मृतक प्रदीप पटेल के भाई दिलीप की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ FIR दर्ज की। जबकि, पुलिस ने ही रचित को ड्राइविंग सीट से पकड़ा था। हालांकि, पुलिस ने 24 घंटे बाद रचित को नामजद किया। पढ़ें पूरी खबर 10- दिवाली पर ट्रेनें फुल, पंजाब से बिहार टॉयलेट में बैठकर जा रहे कानपुर सेंट्रल से जाने आने वाली ट्रेनों में दीपावली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । रविवार को पूरे दिन बिहार और पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी गई। स्थिति यह थी कि एक टॉयलेट में चार से पांच लोग खड़े होकर सफर कर रहे थे। पैसेंजर्स ने बताया कि इसी तरह से ट्रेन के हर टॉयलेट में यात्री सफर कर रहे हैं। लोग त्योहार मनाने अपने घर लौट रहे। पढ़ें पूरी खबर 11- आगरा-दिल्ली हाईवे पर बस बनी आग का गोला, दिवाली पर घर जा रहे थे यात्री मथुरा में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रविवार रात चलती बस में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। सिर्फ उसका ढांचा ही बचा। बस में 50 से 60 लोग सवार थे। सभी दिवाली पर अपने-अपने घर जा रहे थे। उन्होंने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। तीन लोग आग से झुलस गए। पीछे बैठे कुछ यात्री सिगरेट पी रहे थे। जिसकी वजह से आग लगी होगी। पढ़ें पूरी खबर 12- सहारनपुर में डॉक्टर निकला बच्चा चोर, फुटपाथ से की थी चोरी सहारनपुर में बच्चा चोरी गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बच्चा चोर गैंग का मास्टरमाइंड एक बीएएमएस डॉक्टर है। पुलिस ने बीएएमएस डॉक्टर, उसके बेटा, तीन महिलाएं समेत 6 आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपियों ने मिलकर उत्तराखंड के रुड़की में एक दंपती को बच्चा बेचने के लिए 3.50 लाख रुपए में सौदा किया था। पुलिस ने फुटपाथ से चोरी किए गए बच्चे को भी बरामद किया है। पढ़ें पूरी खबर 13- उन्नाव में ब्रेकर पर बाइक उछली, महिला सिपाही सिर के बल सड़क पर गिरी उन्नाव में दीपावली से एक दिन पहले एक महिला सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। वो बांगरमऊ थाने में तैनात थीं। वो रेप के मामले में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने 65 किमी दूर जिला अस्पताल गई थीं। वापस आते समय रास्ते में स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछली तो महिला सिपाही उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरी और मौत हो गई। महिला सिपाही की एक साल की बेटी है। पढ़ें पूरी खबर खबर जो हटकर है… 14- लखनऊ में मिठाई का पेड़ लखनऊ में दिवाली पर मिठाई का पेड़ लगा है। इसे मिठाई वाटिका नाम दिया गया है। छप्पनभोग में दुनिया की पहली AI जनरेटेड स्वीट इंटेलिजेंस असिस्टेंट (SIA) ऑनलाइन मिठाई खरीदने में मदद कर रही है। बाजार में सबसे महंगी मिठाई एग्जॉटिका (सोने की मिठाई) 56 हजार रुपए प्रति किलो बिक रही। पढ़ें पूरी खबर कल क्या है खास… 15- सीएम योगी कल करेंगे शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों का सम्मान पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी देंगे शहीद पुलिस पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि। लखनऊ में मुख्यमंत्री, शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को सम्मानित करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
महाराष्ट्र में नमाज विवाद पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, हिंदू संगठनों पर बोले- ‘अपनी मानसिकता…’
महाराष्ट्र में नमाज विवाद पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, हिंदू संगठनों पर बोले- ‘अपनी मानसिकता…’ <p style=”text-align: justify;”>ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता वारिस पठान ने महाराष्ट्र के शनिवार वाडा में मुस्लिम महिलाओं के नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आने के बाद बढ़ते विवाद पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि किसी महिला के जुमे की नमाज तीन मिनट में पढ़ने और समय निकल जाने पर उस अमल को अमान्य ठहराना धार्मिक दृष्टि से गलत है. वारिस ने जुमे की नमाज को लेकर धर्म और संवैधानिक अधिकारों का हवाला दिया.
<p style=”text-align: justify;”>वारिस पठान ने कहा, “भारत का संविधान अनुच्छेद 25 के तहत हर नागरिक को अपने धर्म का पालन और उसका प्रचार करने का अधिकार देता है.” उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब संविधान इतनी स्पष्ट स्वतंत्रता देता है, तो फिर किसी के धार्मिक आचरण पर सवाल उठाना या रोक लगाना कहां तक उचित है.
<h3 style=”text-align: justify;”>धर्म और संवैधानिक अधिकारों पर बोले वारिस पठान
<p style=”text-align: justify;”>आईएएनएस मीडिया एजेंसी से बात करते हुए AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा, अगर किसी मुस्लिम महिला ने जुमे के दिन वक्त होने पर 3 मिनट की नमाज पढ़ ली तो कौन सा पहाड़ टूट गया. उन्होंने संविधान अनुच्छेद 25 में इजाजत देता है कि, इंसान को अपने-अपने धर्म की चीजें करने का अधिकार है. अगर नमाज पढ़ ली गई तो इसमें क्या बात है.
<p style=”text-align: justify;”>वारिस पठान ने आगे कहा, हमारे हिंदु भाई-बहनें ट्रेनों में गरबा खेलते हैं, एयरपोर्ट पर गरबा खेला जाता है. इस पर हमने कभी अपत्ति नहीं जताई सब अपना-अपना त्योहार मना रहे हैं. 
<h3 style=”text-align: justify;”>शुद्धिकरण को लेकर बोले वारिस पठान
<p style=”text-align: justify;”>वहीं नमाज का विरोध कर रहे हिंदू संगठन के लोगों को लेकर उन्होंने कहा कि लोग शुद्धिकरण कर रहे हैं. अगर शुद्धिकरण करना है तो अपनी मानसिकता का करो, अपन दिमाग को करो और अपने दिल का शुद्धिकरण करो, जिसके अंदर नफरत भर गई है. 
<p style=”text-align: justify;”> AIMIM नेता ने आगे बातचीत में कहा, बीजेपी के लोगों के द्वारा यह जो धर्मनिरपेक्षता और देश की गंगा-जमुनी तहजीब का सरासर कत्ल किया जा रहा है. जबसे यह लोग आए हैं, सिर्फ नफरत ही फैला रहे हैं. यह लोग देश को किस दिशा में लेकर चले जाएंगे. 
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने आखिर में कहा कि, यह सब नहीं होना चाहिए. अगर कोई नमाज पढ़ रहा है. आप लोग इतना सब करते हो उस पर किसी को कोई अपत्ति नहीं होती तो यह क्यों किया जा रहा है. बता दें महाराष्ट्र के शनिवार वाडा में महिलाओं के नमाज पढ़ने को लेकर विवाद गरमाता जा रहा है. 
चंडीगढ़ में पौधा नर्सरी में लगी आग:मोहाली में पटाखे बनाते वक्त धमाका, हिमाचल की सांसद कंगना रनोट का दिवाली सेलिब्रेशन
चंडीगढ़ में पौधा नर्सरी में लगी आग:मोहाली में पटाखे बनाते वक्त धमाका, हिमाचल की सांसद कंगना रनोट का दिवाली सेलिब्रेशन पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में सोमवार को दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने लक्ष्मी माता की पूजा की। इसके बाद आतिशबाजी शुरू हुई। गोल्डन टेंपल को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। वहीं चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित शास्त्री नगर में पौधा नर्सरी में आग लग गई। पास में ही एक गैस एजेंसी भी है। फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। उधर, मोहाली के जीरकपुर में पटाखों में बारूद भरते समय अचानक विस्फोट हो गया। जिससे एक व्यक्ति झुलस गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया है। मरीज की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, हिमाचल के मंडी से BJP सांसद कंगना रनोट ने दिवाली सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें वह मिठाई और दीप जलाती दिख रही हैं। अमृतसर में BSF की महिला जवानों ने डांस किया। लोगों ने बाजारों में दीये, ​​​​पटाखे समेत अन्य जरूरी सामान की खरीददारी की। ज्वेलरी, सजावट, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों की दुकानों में जमकर खरीदारी हुई। पंजाब CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवाली का एकमात्र दीया आप सभी के घरों में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए। परिवारों में आपसी प्रेम और खुशियां बनी रहें। दिवाली सेलिब्रेशन के PHOTOS…
बिहार चुनाव: ‘RJD और कांग्रेस ने की सियासी साजिश’, JMM बोली- अपमान का करारा जवाब देंगे
बिहार चुनाव: ‘RJD और कांग्रेस ने की सियासी साजिश’, JMM बोली- अपमान का करारा जवाब देंगे <p style=”text-align: justify;”>झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को घोषणा की कि वह पड़ोसी राज्य बिहार में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा. पार्टी ने दावा किया कि उसने यह फैसला सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस की ‘सियासी साजिश’ की वजह से लिया है क्योंकि उन्हें महागठबंधन की तरफ से सीटें नहीं दी गईं. 
<p style=”text-align: justify;”>झामुमो के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन की समीक्षा करेगी और इस ‘अपमान’ का करारा जवाब देगी. हेमंत सोरेन नीत झामुमो ने दो दिन पहले कहा था कि वह बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी और छह विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारेगी क्योंकि महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बातचीत विफल हो गई है.
#WATCH | When asked if JMM’s withdrawal from #BiharElection2025, impact INDIA alliance in Jharkhand, state’s Minister and JMM leader Sudivya Kumar says, “The relations will certainly be reviewed. After the review, the party will make a decision in the interest of Jharkhand and… pic.twitter.com/MxYV9p5B3h
— ANI (@ANI) October 20, 2025
<h3 style=”text-align: justify;”>’गठबंधन की समीक्षा करेंगे'
<p style=”text-align: justify;”>राज्य के पर्यटन मंत्री कुमार ने कहा, “आरजेडी और कांग्रेस एक राजनीतिक साजिश के तहत झामुमो को चुनाव लड़ने से वंचित करने के लिए जिम्मेदार हैं. झामुमो इसका करारा जवाब देगा और राजद व कांग्रेस के साथ अपने गठबंधन की समीक्षा करेगा.” 
<h3 style=”text-align: justify;”>6 सीटों पर लड़ने का किया था ऐलान
<p style=”text-align: justify;”>झामुमो ने शनिवार (18 अक्टूबर) को घोषणा की थी कि वह चकाई, धमदाहा, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जहां 11 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होना है. इन सीटों पर नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार थी.
बिहार चुनाव: ज्योति सिंह ने काराकाट से भरा नामांकन, हलफनामे में पति पवन सिंह का जिक्र नहीं
बिहार चुनाव: ज्योति सिंह ने काराकाट से भरा नामांकन, हलफनामे में पति पवन सिंह का जिक्र नहीं <p style=”text-align: justify;”>बिहार विधानसभा चुनाव काराकाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने अपने नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया. ज्योति की तरफ से दाखिल किए गए हलफनामे में कहीं भी उनके पति पवन सिंह का जिक्र नहीं है. काराकाट विधानसभा में 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग होगी. आज नामांकन का अंतिम दिन था. नामांकन कक्ष से बाहर आने पर ज्योति सिंह का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया और नारे लगाते हुए उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया. बता दें ज्योति के नामांकन के बाद यहां का चुनाव दिलचस्प मोड़ ले चुका है.