झांसी में रेप पीड़िता के देवर की हत्या:समझौता न करने पर धमकाया, डेढ़ साल बाद दिवाली पर घर आया तो हाथ-पैर तोड़े
झांसी में रेप पीड़िता के देवर की हत्या:समझौता न करने पर धमकाया, डेढ़ साल बाद दिवाली पर घर आया तो हाथ-पैर तोड़े झांसी में दिवाली के दिन एक रेप पीड़िता के देवर की हत्या कर दी गई। वो बड़े भाई के साथ शॉपिंग करके घर लौट रहा था। बड़े भाई बाइक से आगे निकल गए, जबकि वो दूसरी बाइक से पीछे था। इस दौरान 10-12 हमलावरों ने उसको घेर लिया। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार करके हाथ-पैर तोड़ दिए। बड़ा भाई बचाने आया तो उस पर 3 फायर दाग दिए। इससे वो डरकर भाग गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए। बड़ा भाई परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और घायल भाई को मऊरानीपुर ले गया। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई ने आरोप लगाया कि रेप के बाद आरोपी और उसका परिवार राजीनामा करने के लिए धमका रहा था। इसलिए हम दोनों भाई राजस्थान चले गए थे। एक दिन पहले ही दीपावली का त्योहार मनाने घर लौटे थे। इसी दौरान मेरे भाई की हत्या कर दी गई। मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के सितौरा गांव का है। डेढ़ साल से गांव से बाहर थे दोनों भाई
मृतक के बड़े भाई ने बताया- करीब डेढ़ साल पहले गांव के एक युवक ने मेरी पत्नी के साथ रेप किया था। हमने रेप का केस दर्ज करवाया था। आरोपी धमकाते थे, इसलिए डर के कारण गांव छोड़कर हम दोनों भाई जयपुर चले गए थे। वहां एक फैक्ट्री में काम करने लगे। गांव में हमारे बूढ़े मां-बाप रहते हैं। दीपावली का पर्व मनाने के लिए हम दोनों भाई अपनी पत्नी और बच्चों के साथ 19 अक्टूबर को गांव आए थे। अलग-अलग बाइक से घर आ रहे थे
बड़े भाई ने बताया- गांव आए तो बाइक खराब थी। सोमवार को बाइक सुधरवाने और दीपावली की शॉपिंग करने मऊरानीपुर गए थे। दोपहर में दोनों अलग-अलग बाइक से घर आ रहे थे। गांव से करीब 2 किलोमीटर पहले लाल पहाड़िया के पास 10-12 आरोपी लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर खड़े थे। मैं बाइक लेकर आगे निकल आया, जबकि छोटा भाई 500 मीटर पीछे था। आरोपियों ने छोटे भाई को घेरकर हमला बोल दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर वापस मौके पर पहुंचा, तो आरोपी लोहे की रॉड से छोटे भाई को पीट रहे थे। मैं बचाने गया तो आरोपियों ने 3 फायर कर दिए। डर की वजह से मैं झाड़ियों में छुप गया। आरोपियों ने हाथ-पैर तोड़कर भाई को अधमरा कर दिया। इसके बाद भाग गए। मैं छोटे भाई को मऊरानीपुर सीएचसी ले गया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर छोटे भाई को मृत घोषित कर दिया। 520 किलोमीटर दूर खींच ले आई मौत
बड़े भाई ने आगे बताया- हम तीन भाई हैं। रेप का केस दर्ज कराने के बाद आरोपी हम लोगों को धमका रहे थे। इस पर तीनों भाई 520 किलोमीटर दूर जयपुर में एक फैक्ट्री में काम कर रहे थे। दीपावली का त्योहार होने की वजह से यहां आए थे। यहां आते ही आरोपियों ने दूसरे नंबर के भाई की हत्या कर दी। उसकी उम्र 24 साल थी। उसका 5 साल का बेटा और 4 साल की एक बेटी है। हमारे माता-पिता दिव्यांग हैं। दोनों गांव में अकेले रहते हैं। दोनों भाई गांव आना नहीं चाह रहे थे, लेकिन मां-बाप की वजह से आ गए थे। SSP बोले- नशा करते वक्त झगड़ा हुआ
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया- साथियों के साथ नशा करते समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसको लेकर आरोपियों ने मारपीट कर दी। घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों से तहरीर लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है। ———————- ये खबर भी पढ़ें… जगुआर से 6 को रौंदने वाला करोड़पति कारोबारी का बेटा, डॉक्टर का दामाद, प्रयागराज में पुलिस ने कार से पकड़ा प्रयागराज में दिवाली मार्केट में जगुआर कार से 6 को कुचलने वाला शख्स रचित मध्यान नामी कारोबारी का बेटा और जानेमाने डॉक्टर का दामाद निकला। चौंकाने वाली बात यह है कि धूमनगंज थाना पुलिस ने देर रात मृतक प्रदीप पटेल के भाई दिलीप की तहरीर पर कार नंबर UP70 DQ 0070 के अज्ञात चालक के खिलाफ FIR दर्ज की। जबकि, पुलिस ने ही रचित को ड्राइविंग सीट से उठाकर एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भेजा था। पढ़िए पूरी खबर
अखिलेश यादव के दीयों पर पैसे खर्च वाले बयान पर बृजभूषण सिंह का पलटवार, कहा- ‘चाहे इफ्तारी हो या…’
अखिलेश यादव के दीयों पर पैसे खर्च वाले बयान पर बृजभूषण सिंह का पलटवार, कहा- ‘चाहे इफ्तारी हो या…’ <p style=”text-align: justify;”>पूर्व WFI और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, अखिलेश यादव के पास भी गलत सलाहकार है, जैसे राहुल गांधी के पास गलत सलाहकार हैं. इस बीच दीये न जलाने वाले बयान पर कहा, त्योहार नहीं बदला जा सकता है, चाहें वह रोजा इफ्तारी हो, दीवाली या फिर होली हो.
<p style=”text-align: justify;”>पूर्व सांसद ने AQI को लेकर भी बड़ा बयान देते हुए कहा, AQI में  तो पटाखा एक बहाना है. किसानों के पराली जलाने से बड़ा नुकसान होता है. सरकार को किसानों को जागरूक करने की जरूरत है.
<h3 style=”text-align: justify;”>अखिलेश पर साधा निशाना 
<p style=”text-align: justify;”>सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दीपावली के अवसर पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने अखिलेश यादव के अयोध्या दीपोत्सव को लेकर दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि, लगता है अखिलेश यादव के पास भी गलत सलाहकार आ गए हैं.
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने इसकी तुलना कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सलाहकारों से की, जिनके बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने राहुल को सनातन समाज से अलग-थलग कर दिया है. बृजभूषण ने आगे कहा कि अखिलेश यादव स्वयं सनातनी हैं और भगवान कृष्ण का मंदिर बनवा रहे हैं. उनके किसी बयान से कुछ नहीं बदलने वाला है.
<h3 style=”text-align: justify;”>कोई भी परंपरा या त्योहार नहीं बदल सकता- बृजभूषण शरण सिंह
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी परंपरा या त्योहार नहीं बदल सकता, चाहे वह रोजा इफ्तारी हो, होली हो या दिवाली. पूर्व सांसद ने कहा कि ये परंपराएं आज की नहीं, बल्कि आदिकाल से चली आ रही हैं और हर युग में होती रही हैं. उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को ऐसे बयान देने से बचने की सलाह दी.
<p style=”text-align: justify;”>वहीं लगातार सनातन का अपमान किए जाने को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विरोध करना, लेकिन हर बात का विरोध करना नुकसानदेह है. यह किसी पार्टी का विरोध नहीं है, यह एक तरीके से जन भावना का अनादर है और जन भावना से टकराने की कोशिश नहीं होनी चाहिए.
<h3 style=”text-align: justify;”>प्रशांत किशोर के वायरल वीडियो पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
<p style=”text-align: justify;”>वहीं प्रशांत किशोर के वायरल हो रहे वीडियो पर जिसमें वह टीका मिटा रहे हैं. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि किसी के सर्टिफिकेट देने से कुछ नहीं होता है जो सनातनी है. वह सनातनी है, उन्होंने टीका क्यों मिटा दिया इस बात का जवाब प्रशांत किशोर दे सकते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली में पटाखा जलाने को लेकर मिली अनुमति के बाद प्रदूषण को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि,  संयोग से मैं हेलिकॉप्टर से चलता हूं कभी-कभी तो जिस तरीके से पराली जलाई जा रही है. एक जगह नहीं हर जगह जलाई जा रही है जब तक स्थानीय स्तर पर पराली रोकने का इंतजाम नहीं होगा तब तक प्रदूषण से राहत नहीं मिलेगी.
दिवाली पर पंजाब के 13 जजों का ट्रांसफर:जतिंदर कौर को अमृतसर का डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज लगाया, अवतार सिंह को पटियाला भेजा
दिवाली पर पंजाब के 13 जजों का ट्रांसफर:जतिंदर कौर को अमृतसर का डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज लगाया, अवतार सिंह को पटियाला भेजा दिवाली के दिन पंजाब के 13 जजों का तबादला किया गया है। सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इसको लेकर ऑर्डर जारी किया। इसमें जिला व सेशन जज, एडिशनल सेशन जज शामिल हैं। जल्दी ही सारे जज अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। जतिंदर कौर को अमृतसर का डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज लगाया गया है। इसके साथ अवतार सिंह को फाजिल्का से पटियाला भेजा गया है। इसके साथ हरियाणा में 29 जजों का भी तबादला किया गया है। इससे पहले 15 अप्रैल 2025 को पंजाब के 52 जिला एवं सेशन जजों का तबादला हुआ था। 13 जजों की लिस्ट…
हरियाणा में दिवाली के दिन बड़े स्तर पर जज बदले:ट्रांसफर लिस्ट में 27 नाम, इनमें से 26 को तुरंत चार्ज छोड़ने का आदेश
हरियाणा में दिवाली के दिन बड़े स्तर पर जज बदले:ट्रांसफर लिस्ट में 27 नाम, इनमें से 26 को तुरंत चार्ज छोड़ने का आदेश हरियाणा में दिवाली के दिन बड़े स्तर पर जज बदल दिए गए। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से जारी ट्रांसफर लिस्ट में 27 न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिल हैं। ट्रांसफर ऑर्डर में लिखा है कि लिस्ट में 18 नंबर पर मनीष दुआ को छोड़कर अन्य अधिकारी अपने वर्तमान कार्यभार को तुरंत छोड़ कर अपने नए कार्यभार को संभालें। मनीष दुआ का ट्रांसफर एवं नियुक्ति 3 नवंबर 2025 से प्रभावी होगी। ऑर्डर में लिखा है कि संबंधित जिला एवं सत्र न्यायाधीश यह सुनिश्चित करेंगे कि यदि कोई अधिकारी सांसदों, विधायकों के मामलों से निपट रहा है, तो ऐसे मामलों को वहां निर्धारित अगली तारीख से पहले ही सक्षम क्षेत्राधिकार वाले किसी अन्य न्यायालय को सौंप दिया जाए। तीन जिलों के लिए ये ऑर्डर
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के ऑर्डर में लिखा है कि पंचकूला, फरीदाबाद और गुरुग्राम में विशेष रूप से पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराधों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की स्थापना की है। इसका आदेश चाइल्ड रेप की घटनाएं बढ़ने का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिया था। यहां देखिए पूरी लिस्ट…
मुकेश सहनी की पार्टी VIP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, इन सीटों पर दिए टिकट
मुकेश सहनी की पार्टी VIP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, इन सीटों पर दिए टिकट <p style=”text-align: justify;”>बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने सोमवार (20 अक्टूबर) को 15 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी दरभंगा के गौरा बौराम सीट से टिकट दिया गया है. 
<p style=”text-align: justify;”>वीआईपी द्वारा उम्मीदवारों की जारी सूची में आलमनगर से नवीन कुमार, कुशेश्वरस्थान से गणेश भारती सदा को और दरभंगा से उमेश सहनी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा पार्टी ने औराई से भोगेन्द्र सहनी, बरुराज से राकेश कुमार, चैनपुर से बिहार प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद, लौरिया से रणकौशल प्रताप सिंह, सुगौली से शशिभूषण सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है.  
<p style=”text-align: justify;”>इसी तरह केसरिया से वरुण विजय, सिकटी से हरिनारायण प्रमाणिक, कटिहार से सौरव कुमार अग्रवाल, बिहपुर से अर्पणा कुमारी मंडल, गोपालपुर से प्रेम सागर और बाबूबरही से बिंदु गुलाब यादव को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है.
गुरुग्राम में एयर इंडिया फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर की मौत:पीजी में बिस्तर पर मिला शव, पुलिस बोली- हार्टअटैक आया; मुंबई का रहने वाला
गुरुग्राम में एयर इंडिया फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर की मौत:पीजी में बिस्तर पर मिला शव, पुलिस बोली- हार्टअटैक आया; मुंबई का रहने वाला गुरुग्राम के सेक्टर-30 में शिवा अस्पताल के पास स्थित गौरव पीजी में रहने वाले एयर इंडिया के फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर की अचानक मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रफुल्ल सांवत के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मुंबई का रहने वाला था और गौरव पीजी में अकेले रहता था। सूचना मिलने के बाद सेक्टर 40 थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, शव को रात 9 बजे की फ्लाइट से मुंबई ले जाया जाएगा। ब्रेकफास्ट करके बिस्तर पर लेट गया पीजी स्टाफ ने पुलिस को बताया कि प्रफुल्ल ने सुबह नाश्ता किया और इसके बाद अपने कमरे में बिस्तर पर लेट गया। उसने केयरटेकर को दोपहर के भोजन के लिए यूपीआई के माध्यम से पैसे भेजे थे। जब केयरटेकर ने लंच के बारे में पूछने के लिए उसे कॉल किया, तो प्रफुल्ल ने फोन नहीं उठाया। कॉल नहीं उठाई तो केयर टेकर पहुंचा बार-बार कॉल करने पर भी कोई जवाब न मिलने पर केयरटेकर उसके कमरे तक पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और मोबाइल की घंटी बज रही थी। इसकी सूचना तुरंत सेक्टर 40 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दरवाजा खुलवाया, जहां प्रफुल्ल बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया गया। कोई दिक्कत नहीं बताई पीजी के स्टाफ ने पुलिस को बताया कि प्रफुल्ल की दिनचर्या सामान्य थी और उसने सुबह तक कोई दिक्कत नहीं थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है, ताकि घटना की और जानकारी प्राप्त की जा सके। साथ ही पीजी के अन्य कर्मचारियों और निवासियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाया जांच अधिकारी विनित चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत होता है। शव पर किसी तरह की चोट या अपराध के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद प्रफुल्ल के परिजनों को सूचित किया गया। उनके पहुंचने के बाद एयर इंडिया की तरफ से शव को मुंबई ले जाने की व्यवस्था की गई है।
ग्रेटर नोएडा: नाली विवाद में खूनी खेल, ताबड़तोड़ फायरिंग में रिटायर्ड CISF जवान और युवक की मौत
ग्रेटर नोएडा: नाली विवाद में खूनी खेल, ताबड़तोड़ फायरिंग में रिटायर्ड CISF जवान और युवक की मौत <p style=”text-align: justify;”>ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के सेथली गांव में नाली के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मामूली कहासुनी के बाद हुई फायरिंग में रिटायर्ड सीआईएसएफ कर्मी अजयपाल (55) और 22 वर्षीय युवक दीपांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. 
<p style=”text-align: justify;”>घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना हुआ है. गौरतलब है कि सेथली गांव में दो दिन पहले प्रिंस और दीपांशु पक्ष के बीच नाली के निर्माण को लेकर विवाद हुआ था. 
<h3 style=”text-align: justify;”>क्या है पूरा मामला?
<p style=”text-align: justify;”>सोमवार (20 अक्टूबर) सुबह प्रिंस पक्ष के कुछ लोग बाहरी साथियों के साथ गांव पहुंचे और दीपांशु पक्ष पर अचानक गोलियां चला दीं. गोलियों की आवाज सुनते ही गांव में भगदड़ मच गई. इस दौरान अजयपाल, जो सीआईएसएफ से रिटायर थे, और दीपांशु को गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक अन्य युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
<p style=”text-align: justify;”>घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विवाद पहले ही थाने में बताया गया था, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई.
<h3 style=”text-align: justify;”>मौके पर पहुंची पुलिस 
<p style=”text-align: justify;”>वहीं तुरंत सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. जारचा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं.
<p style=”text-align: justify;”>एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है.
छत्तीसगढ़: पूर्व सीएम भूपेश बघेल का दावा, ‘दिवाली पर बेटे से नहीं मिलने दिया’, सरकार को घेरा
छत्तीसगढ़: पूर्व सीएम भूपेश बघेल का दावा, ‘दिवाली पर बेटे से नहीं मिलने दिया’, सरकार को घेरा <p style=”text-align: justify;”>आज जहां एक तरफ पूरा दीपोत्सव के जश्न में डूबा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने बड़ा दावा किया है. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि दिवाली के दिन मेरा बेटा जेल में है और मुझे मेरे बेटे से मिलने नहीं दिया गया.
<p style=”text-align: justify;”>दिवाली के मौके पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “दो दशक पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बाबूजी को जेल भेजा था. पर दीवाली के दिन उनसे मिलने की छूट मिल गई थी. <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी और <a title=”अमित शाह” href=”https://www.abplive.com/topic/amit-shah” data-type=”interlinkingkeywords”>अमित शाह की कृपा से बेटा जेल में है. आज दीवाली है पर मुझे उससे मिलने की अनुमति नहीं है. बहरहाल, सबको दीवाली की शुभकामनाएं.” 
<h3 style=”text-align: justify;”>’जेल में मिलने की अनुमति न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण'
<p style=”text-align: justify;”>मीडिया से बातचीत में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, “मेरा बेटा जेल में है. जेल में भी ईद, दिवाली या होली जैसे त्योहारों पर उन्हें अपने रिश्तेदारों से मिलने की अनुमति होती है. मुझे अपने बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा है. अन्य कैदियों के रिश्तेदारों को भी उनसे मिलने से रोका जा रहा है… कैदियों को अपने परिवार के सदस्यों से मिलने की अनुमति है, लेकिन छत्तीसगढ़ में नहीं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है…”
<h3 style=”text-align: justify;”>भूपेश के बेटे चैतन्य पर क्या हैं आरोप?
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल,  छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के घर पर ईडी की रेड पड़ी. ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था. आपको बता दें कि चैतन्य बघेल कांग्रेस पार्टी से जुड़े है, लेकिन उन्होंने अभी राजनीति में कदम नहीं रखा है. हाल ही में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने चैतन्य बघेल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी.
<h3 style=”text-align: justify;”>हाईकोर्ट से चैतन्य बघेल को झटका
<p style=”text-align: justify;”>पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का एक बार फिर हाईकोर्ट से तगड़ा झटका लगा है.चैतन्य बघेल ने अदालत में याचिका लगाई थी कि ईडी की कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी असंवैधानिक है. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए चैतन्य बघेल की याचिका खारिज कर दी.
यमुनानगर में शॉर्ट सर्किट, वूल हाउस में लगी आग:लाखों रुपए का सामान जलकर राख, कई दिनों से बंद थी दुकान
यमुनानगर में शॉर्ट सर्किट, वूल हाउस में लगी आग:लाखों रुपए का सामान जलकर राख, कई दिनों से बंद थी दुकान यमुनानगर में आज दोपहर को रेलवे रोड स्थित विश्वकर्मा मोहल्ले में स्थित एक वूल हाउस शाॅप में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राखा हो गया। सूचना मिलते ही डायल-112 और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तीन गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में कोई जान का नुकसान तो नहीं है, लेकिन नुकसान लाखों में हुआ है। आग की लपटों ने तीन मंजिला दुकान को अपने कब्जे में ले लिया और अंदर रखी एक-एक चीज को जला डाला। रॉड से तोड़े शटर दमकल अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि उन्हें करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि विश्वकर्मा मोहल्ले में एक वूल की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के शटर बंद से और उनके नीचे से धुआं निकल रहा था। उन्होंने लोहे की रॉड के साथ दुकान के शटर तोड़े और पानी की बौछारों से आग पर काबू पाना शुरू किया। आग इतनी भयावह थी कि करीब दो घंटे तीन गाड़ियों से उस पर काबू पाया गया। दुकान में रखा सारा साामन जलकर राख हो गया है। कई दिन से बंद भी दुकान दुकानदार ने बताया कि हाल ही में उसने दुकान में सर्दियों के लिए स्टॉक भरा था। ऐसे में वह भी सारा जलकर राख हो चुका है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी जल चुके हैं। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को आग से दूर रहने को कहा। एएसआई अनिल कुमार ने कहा कि आग पर काबू पा लिया है, लेकिन नुकसान काफी हुआ है। आसपास के घर तुरंत खाली करवा दिए गए थे। दुकान के घर में किसी की मृत्यु हो चुकी थी इसलिए दुकान काफी दिन से बंद थी।
बिहार चुनाव: कौन हैं RJD उम्मीदवार मुकेश रोशन, जो तेज प्रताप यादव के खिलाफ महुआ से ठोकेंगे ताल
बिहार चुनाव: कौन हैं RJD उम्मीदवार मुकेश रोशन, जो तेज प्रताप यादव के खिलाफ महुआ से ठोकेंगे ताल <p style=”text-align: justify;”>बिहार चुनाव में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे महुआ विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल ने मौजूदा विधायक मुकेश रोशन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. फिलहाल दोनों के आमने-सामने आने के बाद यह चुनाव काफी रोमांचक हो गया है. 
<p style=”text-align: justify;”>ऐसे में एक तरफ राजद के वर्तमान विधायक हैं, तो दूसरी तरफ राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं. इस बीच जानतें हैं तेज प्रताप के प्रतिद्वंदी मुकेश रोशन के बारे. मुकेश रोशन महुआ से राजद के मौजूदा विधाायक हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>कौन हैं मुकेश रोशन?
<p style=”text-align: justify;”>महुआ से राजद उम्मीदवार मुकेश कुमार रोशन आरजेडी के सक्रिय नेता हैं. खुद को आरजेडी का सच्चा सिपाही बताते हैं. मुकेश रोशन का जन्म 12 मई 1985 को हाजीपुर (बिहार) में हुआ है. वे पेशे से दांत के डॉक्टर हैं. उन्होंने पटना के बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल से बीडीएस की डिग्री ली है. बता दें, राजनीति में आने से पहले वे एक पेशेवर डॉक्टर थे.
<h3 style=”text-align: justify;”>2020 में पहली बार बने विधायक
<p style=”text-align: justify;”>मुकेश कुमार रोशन 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार महुआ सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी. 2020 के चुनाव में मुकेश रोशन को 62,580 वोट मिले थे. उन्होंने जेडीयू की प्रत्याशी आशमां परवीन को हराया था. जेडीयू की आशमां परवीन को 48,893 वोट मिले थे.
<p style=”text-align: justify;”>मुकेश रोशन को 2025 के विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से फिर से आरजेडी ने उम्मीदवार बनाया है. यानी दूसरी बार आरजेडी के टिकट पर फिर से वे मैदान में हैं. इस सीट से लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने 2015 में पहली बार चुनाव लड़ा था और विधायक बने थे. 2020 में मुकेश रोशन को टिकट दे दिया गया था. 2020 में तेज प्रताप हसनपुर से चुनाव लड़े थे और जीते थे.
<h3 style=”text-align: justify;”>मुकेश रोशन का पॉलिटिकल बैकग्राउंड 
<p style=”text-align: justify;”>मुकेश राशन के चाचा विष्णुदेव राय आरजेडी से 2001 से 2006 तक एमएलसी रह चुके हैं.  उनके चाचा राघोपुर से विधायकी का चुनाव लड़ते रहे हैं. 2020 में वे उपचुनाव लड़ने की तैयारी में थे, लेकिन वोट कटने की आशंका के कारण लालू यादव ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया. लालू को लगा था कि 2000 के उपचुनाव में राबड़ी हार जाएंगी. यानी आरजेडी में आए तो राबड़ी के लिए सीट छोड़ी. राबड़ी उपचुनाव 2000 में राघोपुर से जीतीं. 
<p style=”text-align: justify;”>साल 2001 में मुकेश रोशन के चाचा को लालू ने एमएलसी बना दिया. मुकेश रोशन के पिता- स्व रामदेवन राय की हत्या साल 1993 में हुई है. यह हत्या राजनीतिक रंजिश में हुई थी, ऐसा कहा गया था. कई राज नेताओं का नाम इस हत्या में आया था. इस मामले में कई लोगों को उम्र कैद की सजा भी हुई है. पिता की जब हत्या हुई तो मुकेश रोशन करीब आठ साल के थे.