सहारनपुर में बैंक लूट में शामिल लुटेरे का VIDEO:बोला- मैं जनसेवा केंद्र लूट में शामिल था, पुलिस ने 2 बेकसूर लड़कों का एनकाउंटर किया

सहारनपुर में बैंक लूट में शामिल लुटेरे का VIDEO:बोला- मैं जनसेवा केंद्र लूट में शामिल था, पुलिस ने 2 बेकसूर लड़कों का एनकाउंटर किया

मैं जनसेवा केंद्र लूट में शामिल था, लेकिन एनकाउंटर में पुलिस ने 2 बेकसूर लड़कों के पैर में गोली मार दी। उसने फेसबुक पर 3 तीन वीडियो अपलोड किए। ​​​​यह कहना है कि 25 हजार के इनामी लूटरे विन्नी नागर का। जिसने सहारनपुर जनसेवा केंद्र में 7 साथियों के साथ गन पॉइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। SP देहात सागर जैन ने बताया- विन्नी नागर लूट में शामिल था। CCTV सामने आने के बाद 27 दिसंबर को 3 अलग-अलग मुठभेड़ हुई थी। इसमें 3 बदमाश निखिल, जुनैत, अभिषेक को पैर में गोली लगी थी। चौथे इस्तखार को पकड़ लिया गया था। SP ने बताया- विन्नी नागर पर अभी 25 हजार का इनाम है। अब 50 हजार के इनाम का ऐलान करेंगे। इसे लेकर DIG को लेटर भेजा है। घटना में विन्नी नागर समेत 4 लोग फरार हैं। सबसे पहले आरोपी का हूबहू बयान पढ़िए-
लूट के वक्त हम 6 लोग थे। एक बाहर खड़ा था। 5 जनसेवा केंद्र के अंदर थे। पुलिस ने मामले में खैरसाल गांव के ही निखिल और इस्तखार को गलत फंसाया। दोनों के पैर पर गोली मार दी। उन्हें घटना के बारे में कुछ पता नहीं था। निखिल के पास कोई पैसा नहीं था। पुलिस ने निखिल से 23 हजार रुपए बरामद कैसे दिखा दिए। निखिल मजदूरी करता है। प्रधान ने ही उसे पुलिस को सौंपा था। इसके बाद मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार दिखाया। ​​​​​​​जुनैद लूट में शामिल था, लेकिन उसका भाई इस्तकार लूट में शामिल नहीं था। उसे भी बदमाश बना दिया। जनसेवा केंद्र संचालक ने डेढ़ लाख रुपए की लूट दिखाई। जबकि गल्ले से सिर्फ 700 रुपए के सिक्के और 6200 रुपए के नोट निकले थे। 2011 में मुझे भी रंजिशन ​​​​​​​धारा-376 और एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा था। मुझे 7 साल की सजा हुई। ढाई साल बाद हाईकोर्ट ने उसे बरी कर दिया था। इसके बाद दोस्त के कहने पर मारपीट करने गया तो मेरे खिलाफ डकैती का मामला दर्ज हो गया। पुलिस को सच बताया। मगर पुलिस ने चार और मुकदमे लगा दिए। अब मेरे पर 19 मुकदमे हो चुके हैं।​​​​​​​ एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि जनसेवा केंद्र पर हुई लूट की घटना में 8 लोगों की संलिप्तता सामने आ रही है। काल डिटेल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। ………………..
ये खबर भी पढ़ें… यूपी में मॉब लिचिंग, युवक की पीट-पीटकर हत्या:मुरादाबाद में गोकशी करते रंगे हाथ पकड़ा; इलाके में तनाव, फोर्स तैनात मुरादाबाद में मॉब लिंचिंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गोकशी करते वक्त युवक को भीड़ ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उसे लाठी-डंडे और लात-घूसों से इतना मारा कि बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे हॉस्पिटल ले गई। वहां सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम शाहेदीन है। वह असालतपुरा का रहने वाला था। युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव है। रात में ही प्रशासन ने शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया। मंगलवार सुबह परिवार ने ईदगाह के पास कब्रिस्तान में शव दफन कर दिया गया। इलाके में फोर्स बढ़ा दी गई है। पढ़िए पूरी खबर मैं जनसेवा केंद्र लूट में शामिल था, लेकिन एनकाउंटर में पुलिस ने 2 बेकसूर लड़कों के पैर में गोली मार दी। उसने फेसबुक पर 3 तीन वीडियो अपलोड किए। ​​​​यह कहना है कि 25 हजार के इनामी लूटरे विन्नी नागर का। जिसने सहारनपुर जनसेवा केंद्र में 7 साथियों के साथ गन पॉइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। SP देहात सागर जैन ने बताया- विन्नी नागर लूट में शामिल था। CCTV सामने आने के बाद 27 दिसंबर को 3 अलग-अलग मुठभेड़ हुई थी। इसमें 3 बदमाश निखिल, जुनैत, अभिषेक को पैर में गोली लगी थी। चौथे इस्तखार को पकड़ लिया गया था। SP ने बताया- विन्नी नागर पर अभी 25 हजार का इनाम है। अब 50 हजार के इनाम का ऐलान करेंगे। इसे लेकर DIG को लेटर भेजा है। घटना में विन्नी नागर समेत 4 लोग फरार हैं। सबसे पहले आरोपी का हूबहू बयान पढ़िए-
लूट के वक्त हम 6 लोग थे। एक बाहर खड़ा था। 5 जनसेवा केंद्र के अंदर थे। पुलिस ने मामले में खैरसाल गांव के ही निखिल और इस्तखार को गलत फंसाया। दोनों के पैर पर गोली मार दी। उन्हें घटना के बारे में कुछ पता नहीं था। निखिल के पास कोई पैसा नहीं था। पुलिस ने निखिल से 23 हजार रुपए बरामद कैसे दिखा दिए। निखिल मजदूरी करता है। प्रधान ने ही उसे पुलिस को सौंपा था। इसके बाद मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार दिखाया। ​​​​​​​जुनैद लूट में शामिल था, लेकिन उसका भाई इस्तकार लूट में शामिल नहीं था। उसे भी बदमाश बना दिया। जनसेवा केंद्र संचालक ने डेढ़ लाख रुपए की लूट दिखाई। जबकि गल्ले से सिर्फ 700 रुपए के सिक्के और 6200 रुपए के नोट निकले थे। 2011 में मुझे भी रंजिशन ​​​​​​​धारा-376 और एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा था। मुझे 7 साल की सजा हुई। ढाई साल बाद हाईकोर्ट ने उसे बरी कर दिया था। इसके बाद दोस्त के कहने पर मारपीट करने गया तो मेरे खिलाफ डकैती का मामला दर्ज हो गया। पुलिस को सच बताया। मगर पुलिस ने चार और मुकदमे लगा दिए। अब मेरे पर 19 मुकदमे हो चुके हैं।​​​​​​​ एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि जनसेवा केंद्र पर हुई लूट की घटना में 8 लोगों की संलिप्तता सामने आ रही है। काल डिटेल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। ………………..
ये खबर भी पढ़ें… यूपी में मॉब लिचिंग, युवक की पीट-पीटकर हत्या:मुरादाबाद में गोकशी करते रंगे हाथ पकड़ा; इलाके में तनाव, फोर्स तैनात मुरादाबाद में मॉब लिंचिंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गोकशी करते वक्त युवक को भीड़ ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उसे लाठी-डंडे और लात-घूसों से इतना मारा कि बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे हॉस्पिटल ले गई। वहां सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम शाहेदीन है। वह असालतपुरा का रहने वाला था। युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव है। रात में ही प्रशासन ने शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया। मंगलवार सुबह परिवार ने ईदगाह के पास कब्रिस्तान में शव दफन कर दिया गया। इलाके में फोर्स बढ़ा दी गई है। पढ़िए पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर