हिमाचल को केंद्र से 200 करोड़ की वित्तीय मदद की मंजूरी, रबी सीजन से पहले खाद की खरीद को मिलेगी रफ्तार
शिमला। आर्थिक दबाव से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्र सरकार की ओर से राहत की खबर सामने आई है। प्रदेश को खाद की खरीद और सरकारी प्रोक्योरमेंट के लिए कुल 200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जल्द मिलने की उम्मीद है। केंद्र की ओर से दोनों मदों में 100-100 करोड़ रुपये की राशि को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। अब राज्य सरकार को केंद्र से धनराशि जारी होने का इंतजार है। प्रदेश सरकार ने सासकी के तहत केंद्र के समक्ष कुल 200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव में खाद की खरीद और…
